Wednesday, August 5, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

छत्तीसगढ़ के कांकेर में मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए, तीन जवान घायल, 25 लाख का इनामी शंकर राव ढेर, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट लक्ष्मण केंवट कर रहे थे टीम को लीड

admin by admin
April 17, 2024
in उत्तर प्रदेश, देश
0

कांकेर, छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 29 नक्सलियों को मार गिराया। इस घटना में तीन जवान भी घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मारे गए नक्सलियों में बड़े नक्सली नेताओं के भी शामिल होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद यह पहली बार है जब किसी मुठभेड़ में इतनी बड़ी संख्या में नक्सली मारे गए हैं।

पमुख्यमंत्री विजय शर्मा, जिनके पास गृह विभाग भी है, ने मुठभेड़ को एक बड़ी सफलता बताया और कहा कि इसका श्रेय बहादुर सुरक्षाकर्मियों को जाता है।

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि जिले के छोटेबेठिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीनागुंडा और कोरोनार गांवों के मध्य हापाटोला गांव के जंगल में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 29 नक्सलियों को मार गिराया है।

सुंदरराज ने बताया कि सुरक्षाबलों को माओवादियों के उत्तरी बस्तर डिवीजन के नक्सली शंकर, ललिता, राजू समेत अन्य नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सूचना के बाद छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के संयुक्त दल को गस्त में रवाना किया था। दल आज दोपहर लगभग दो बजे हापाटोला गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

मुठभेड़ में इलाके के टॉप नक्सल लीडर शंकर राव के मारे जाने का दावा किया जा रहा हैं। शंकर राव पर पुलिस की तरफ से 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था। शंकर राव माओवादियों के कांकेर ग्रुप को लीड कर रहा था। वह नक्सलियों के बेहद शातिर नेताओं में शुमार था जिसका खौफ कांकेर से लेकर मानपुर-मोहला के जंगलों में था। वह अलग वारदातों में सीधे तौर पर शामिल था। पुलिस को शंकर राव की लम्बे वक़्त से तलाश थी। मूलतः तेलंगाना का रहने वाला शंकर राव कांकेर में बड़ी सभा का नेतृत्व कर रहा था। इसके लिए छोटे बैठिया के जंगल में नक्सलियों ने कैम्प किया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ”प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटनास्थल से 29 नक्सलियों का शव, एके-47 राइफल, एसएलआर राइफल, इंसास राइफल और .303 बंदूक समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया है।”

नक्सल प्रभावित बस्तर लोकसभा सीट पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा तथा कांकेर सीट में आम चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा।

सुंदरराज ने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान अभी भी जारी है। उन्होंने बताया, ”मुठभेड़ में तीन जवान घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए हवाई मार्ग से रायपुर ले जाया जा रहा है। जवानों की हालत खतरे से बाहर है।”

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मारे गए नक्सलियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि इन नक्सलियों में माओवादियों के उत्तर बस्तर डिवीजन के बड़े नेता शामिल हैं।

बस्तर में नक्सलियों के लिए खौफ का पर्याय बन चुके लक्ष्मण केवट, छत्तीसगढ़ पुलिस का ऐसा नाम जो नक्सलियों में दहशत पैदा करता है। जिस मुठभेड़ में लक्ष्मण है, उसमें नक्सलियों को भागना पड़ेगा या जान खोना पड़ेगा। एक बार फिर ये बात साबित हुई, क्योंकि कांकेर के मुठभेड़ में लक्ष्मण केवट शामिल थे और DRG टीम का नेतृत्व कर रहे थे।

नतीजा छत्तीसगढ़ के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी सफलता पुलिस को मिली। करीब 100 से ज्यादा एनकाउंटर में 50 नक्सलियों को मार चुके हैं। वह 6 बार राष्ट्रपति पदक से भी सम्मानित हो चुके हैं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि गोलीबारी में बीएसएफ के दो निरीक्षक और एक डीआरजी का जवान घायल हुए हैं।

सूत्रों ने बताया कि बीनागुंडा और आसपास के इलाकों में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना के आधार पर डीआरजी और बीएसएफ को कल देर शाम (15 अप्रैल) नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था।

उन्होंने बताया कि गृह मंत्रालय ने सुरक्षाबलों के साथ पांच सूचनाओं का साझा किया था। जिसमें बीनागुंडा क्षेत्र में उत्तर बस्तर क्षेत्र के माओवादियों की मौजूदगी की सूचना थी। यहां नक्सली पांच अप्रैल से शिविर बनाकर रह रहे थे।

माना जाता है कि इस मुठभेड़ में शंकर और ललिता (दोनों डिविजनल कमेटी सदस्य, उत्तर बस्तर डिवीजन) भी मारे गए हैं। क्षेत्र में खोजी अभियान जारी है।

इस घटना के साथ ही इस वर्ष में अब तक कांकेर सहित बस्तर क्षेत्र के सात जिलों में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग मुठभेड़ों में 79 नक्सलियों को मार गिराया है। इस महीने की दो तारीख को बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 13 नक्सली मारे गए थे। जबकि 27 मार्च को छह नक्सली मारे गए थे।

राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुठभेड़ को बस्तर पुलिस द्वारा नक्सलवाद पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ करार देते हुए कहा, ‘नक्सल विरोधी मोर्चे पर यह पहली बार हुआ कि आमने-सामने की लड़ाई में सुरक्षा बल पूरी तरह से हावी रहे। उन्होंने नक्सलियों को सम्भलने का मौका नहीं दिया।

शर्मा ने बताया, ”कांकेर के दक्षिण में और नारायणपुर के उत्तर में माड़ के एक क्षेत्र में यह अभियान चलाया गया। इसमें बड़ी संख्या में नक्सली मारे गए। इसके लिए मैं सुरक्षा बलों के जवानों को श्रेय देना चाहता हूं। सीआरपीएफ, डीआरजी, सीएएफ के जवानों के ताकत के बूते यह हो पाया है। इसके लिए मैं पुलिस अधिकारियों की भी प्रशंसा करता हूं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हम काम कर रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा मार्गदर्शन इसके पीछे है।

राज्य के गृह मंत्री ने कहा, ”बस्तर के लोगों को साफ पानी मिले, बिजली मिले, विकास का लाभ पहुंचे। हम संवाद करना चाहते हैं। वे चाहे समूह में करें, प्रतिनिधियों के माध्यम से करें। बस्तर को शांति चाहिए। इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा कि मंगलवार के अभियान से सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ा है। जब से राज्य में डबल इंजन सरकार (केंद्र और राज्य में भाजपा शासन) का गठन हुआ है, तब से नक्सल विरोधी मोर्चे पर कई सकारात्मक चीजें देखने को मिल रही हैं।

उन्होंने कहा कि बस्तर क्षेत्र में नक्सलियों की मांद में कई नए शिविर स्थापित किए गए हैं। चार महीनों में सुरक्षाबलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में करीब 80 नक्सली मारे गए हैं।

Tags: कांकेर में मुठभेड़ में 29 नक्सली
Previous Post

अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर कार ने ट्रक में टक्कर मारी, 10 लोगों की मौत

Next Post

सांसद रवि किशन पर आरोप लगाने वाली महिला समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Related Posts

उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में किराये पर 50 प्रतिशत छूट, परीक्षा आठ, नौ और 10 जून को आयोजित
अयोध्या

उप्र में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में जल्द मिलेगी नि:शुल्क यात्रा, अनुपूरक बजट में मिला 100 करोड़ रुपये

August 4, 2026
मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

August 4, 2026
लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी

August 4, 2026
सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी
उत्तर प्रदेश

सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

August 4, 2026
Next Post

सांसद रवि किशन पर आरोप लगाने वाली महिला समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Recent Posts

उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में किराये पर 50 प्रतिशत छूट, परीक्षा आठ, नौ और 10 जून को आयोजित

उप्र में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में जल्द मिलेगी नि:शुल्क यात्रा, अनुपूरक बजट में मिला 100 करोड़ रुपये

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को पेश किये गये अनुपूरक बजट में राज्य की 60 वर्ष से अधिक उम्र की...

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

मऊ, पुलिस ने फर्जी ‘क्यूआर कोड’ और नकली यूटीआर नंबर का उपयोग कर बिना भुगतान किए दुकानदारों से इलेक्ट्रॉनिक सामान...

लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी

लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

लखनऊ, बरेली में आयोजित दस दिवसीय अंतर-ग्रुप चैंपियनशिप के दौरान एनसीसी ग्रुप लखनऊ की थल सैनिक कैंप (टीएससी) गर्ल्स टीम ने...

सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने उच्चतम न्यायालय द्वारा राज्य मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से कामिल और फाजिल डिग्रियां प्रदान...

Ayodhya: रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड में साजिश रचने वाली शिक्षिका निलंबित

Ayodhya: रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड में साजिश रचने वाली शिक्षिका निलंबित

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

अयोध्या, विकास खण्ड रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड मामले में एक शिक्षक के खिलाफ छात्राओं को भड़का कर साजिश...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group