Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गोंडा में आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में शिक्षक निलंबित

admin by admin
April 17, 2024
in उत्तर प्रदेश
0

गोंडा जिले में मंगलवार को आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में एक शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

शिक्षक पर आरोप है कि उसने समाजवादी पार्टी (सपा) उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार किया। शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कार्यवाही के लिए मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई है।

गोंडा की जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि जिले के छपिया शिक्षा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बखरौली के एक सहशिक्षा विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक अरुण कुमार वर्मा के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ने शिकायत की कि शिक्षक समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के कार्यक्रमों में शामिल हुए तथा उनके पक्ष में प्रचार भी किया।

शर्मा ने बताया कि प्रकरण की जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर शिक्षक वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उच्च प्राथमिक विद्यालय घनश्यामपुर से सम्बद्ध कर दिया गया है। विभागीय कार्यवाही के लिए विस्तृत जांच खण्ड शिक्षा अधिकारी गीतांजलि तिवारी को सौंपी गई है।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानाध्यापक का यह कृत्य कर्मचारी आचरण नियमावली, आदर्श चुनाव आचार संहिता व लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के प्रावधानों के विपरीत है। उन्होंने कहा जिला प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी व्यवस्था के साथ आगामी लोकसभा चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन पर प्रशासन सख्ती से कार्यवाही कर रहा है। आगे भी यदि किसी अधिकारी अथवा कर्मचारी द्वारा आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया जाएगा, तो उसके खिलाफ कानून के तहत कार्यवाही की जाएगी।

गोंडा में पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा जहां भाजपा उम्मीदवार मौजूदा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह के खिलाफ समाजवादी पार्टी (सपा) ने पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत बेनी प्रसाद वर्मा की पौत्री श्रेया वर्मा को उम्मीदवार बनाया है।

Tags: गोंडा में आचार संहिता
Previous Post

सुलतानपुर में विषाक्त भोजन खाने से एक बच्चे की मौत, तीन की हालत गंभीर

Next Post

Watch, रामनवमी पर हुआ प्रभु श्री रामलला सरकार का दिव्य अभिषेक

Related Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
उन्नाव में ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, तीन भाइयों की मौत
उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर में स्कूल बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, किशोर की मौत, दूसरा घायल

July 27, 2026
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं, गरज के साथ तूफान और बारिश
अयोध्या

अगले कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश में हो सकती भारी बारिश, उमस भरे मौसम से राहत मिलने की संभावना

July 27, 2026
लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

July 27, 2026
Next Post

Watch, रामनवमी पर हुआ प्रभु श्री रामलला सरकार का दिव्य अभिषेक

Recent Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुराने निजी भारत चरण-6 (बीएस-6) वाहनों...

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, रुदौली क्षेत्र के बाबा बाजार थाना अंतर्गत हरिहरपुर (मां कामाख्या धाम) से एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को कथित...

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, विकासखंड मवई की ग्राम पंचायत बाबूपुर के पूरे काज़ी गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब...

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को पहली बार संसद पहुंचे। संसद...

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत के लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर ने सोमवार को यहां क्वालीफाइंग स्तर पार करके राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group