अयोध्या, लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाइवे पर सोमवार को कोतवाली रुदौली क्षेत्र अंतर्गत मखवापुर लोहिया पुल के पास दो कार आमने सामने भिड़ गईं। इस हादसे में आधा दर्जन से लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सभी को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खैरन पुर रुदौली भेजवाया गया है।
इस हादसे का कारण एनएचआई विभाग है, सड़क की बराबर मरम्मत कार्य न करवाने के कारण जब एक साथ एक लेन को बंद कर दिया गया और दूसरी लाइन से दोनो तरफ की गाड़ियों को निकाला जा रहा था। विभाग का कोई कर्मचारी भी सड़क पर नही लगाया गया जो बीच बीच में वाहनों को निकलता रहे।
कोतवाली रुदौली क्षेत्र के मखवापुर लोहिया पुल के पास में सोमवार को लगभग चार बजे एक बोलेरों और क्रेटा कार के बीच में आमने सामने दोनों में जोरदार भिडंत हो गई। घटना के बाद दोनो गाड़ियों में बचाओ बचाओ की आवाज आने लगी यह सुनकर आस पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और एंबुलेंस को दी गई वही सभी घायलों को निकाल कर सड़क के किनारे कराया गया।
मौके पर पहुंचे रुदौली कोतवाल देवेंद्र सिंह ने एंबुलेस की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली भेजवाया गया। वही दोनों क्षति ग्रस्त वाहनों को सड़क से अलग हटवा कर यातायात को बहाल करवाया। इस बीच लगभग एक घंटे तक सड़क पर आने जाने वाले दोनो तरफ के वाहनों का जाम लगा रहा। सड़क का कार्य करा रही एनएचआई विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है जिसमे एक तरफ सड़क बंद होने के कारण यह दूसरा हादसा हुआ है जिसमे बीच बीच में कर्मचारियों के न होने के कारण ऐसे स्थित उत्पन्न हुई है।
इस संबंध में रुदौली कोतवाल देवेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि एक लेन बंद होने के कारण यह दुर्घटना हुई है। जिसमे दोनों वाहनों में सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। जिसमे संजू उम्र 40 वर्ष पत्नी डॉक्टर गणेश धर दिवेदी,अर्चना उम्र 18 वर्ष पुत्री गणेश धर,पदोष धर एवं डॉक्टर गणेश धर दिवेदी की शाली मंजू पांडे निवासी देवरिया घायल हो गए।राजबहादुर पुत्र सजी सिंह 32 वर्ष,मंगला पत्नी सुरेश सिंह 40 ,सूर्यांश 11 पुत्र सुरेश सिंह,पहला पुरवा थाना असंद्रा जनपद बाराबंकी एवं सोनू पुत्र नबाब 28 वर्ष,गोमती नगर लखनऊ आदि घायलों में शामिल हैं।
संजू धर द्विवेदी और उनके पुत्र पद्मेश धर द्विवेदी को अधिक चोट लगी है दोनों लोग जिला अस्पताल के लिए रेफर हुए हैं।


