Saturday, October 31, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बुलंदशहर में गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल के तीन स्‍लैब गिरे, जांच समिति गठित

admin by admin
March 30, 2024
in उत्तर प्रदेश
0

बुलंदशहर जिले के नरसेना क्षेत्र के गजरौला गांव में गंगा नदी पर एक निर्माणाधीन पुल के तीन स्लैब गिर गए। इसमें किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी ने मामले में जांच के लिए मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति बना दी है।

इस बीच, समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने मामले को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर चुनावी चंदा लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा लोगों के जीवन से खेल रही है।

जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने शनिवार को बताया, ‘‘ गजरौला गांव में गंगा नदी पर अमरोहा को जोड़ने वाला पुल बन रहा है, जिसमें कल रात तीन स्लैब डाले गए थे जो क्षतिग्रस्‍त होकर गिर गए। कोई जनहानि नहीं हुई है।’’

उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात लगभग 11 बजे काम खत्म हुआ था। उसके बाद मौसम खराब हुआ और स्लैब क्षतिग्रस्त होकर गिर गए, वहां कोई व्यक्ति नहीं था।

जिलाधिकारी ने कहा, ‘‘ मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) की अध्यक्षता में समिति बना दी है जो जांच करेगी और अगर कोई दोषी होगा तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने ने बताया कि पुल ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्‍ट्रक्‍शन) पद्धति पर बन रहा है और इसकी गुणवत्ता की समय-समय पर जांच भी कराई जाती रही है। कल ही तीनों स्लैब डाले गए थे और रात में मौसम भी खराब हुआ है। इन सभी बिन्दुओं को ध्यान में रखते हुए जांच समिति जो विवरण देगी उसके अनुसार कार्रवाई करेंगे।

उन्होंने बताया कि पुल के खंबों को कोई क्षति नहीं हुई है। सपा प्रमुख एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर अपने एक पोस्ट में कहा, ‘‘ जनता पूछ रही है भाजपा ने ठेके के बदले में जो ‘चुनावी चंदा’ लिया है उसमें उस ठेकेदार ने कितना दिया जिसके द्वारा बुलंदशहर में गंगा जी पर बनाया जा रहा पुल। यह निर्माण दौरान ही टूट कर गिर गया?’

यादव ने आरोप लगाया, ‘‘ काम की गुणवत्ता से खिलवाड़ करके, भाजपा लोगों के जीवन से खेल रही है।

Tags: बुलंदशहर में गंगा नदी
Previous Post

वेंकटेश और नारायण के तूफान में उड़ा आरसीबी, केकेआर सात विकेट से जीता

Next Post

बरेली में तीन सिपाहियों ने कैंटीन संचालक को पीटा, हए निलंबित

Related Posts

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में वन्यजीव तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, 1.40 करोड़ रुपये के सात बाज बरामद

October 31, 2026
उत्तर प्रदेश

बलरामपुर: पंचायत मतदाता सूची से 32 नाम हटाने का मामला: हाई कोर्ट ने यूपी निर्वाचन आयोग से मांगा जवाब

October 31, 2026
उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा के PNB बैंक में हेराफेरी के मामले में सीबीआई ने दर्ज की प्राथमिकी

October 31, 2026
उत्तर प्रदेश

वाराणसी पुलिस टीम पर तस्करों ने की फायरिंग, कांस्टेबल घायल, दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

October 31, 2026
Next Post

बरेली में तीन सिपाहियों ने कैंटीन संचालक को पीटा, हए निलंबित

Recent Posts

घर में बिखरी चीजें हमेशा अव्यवस्था नहीं, रोजमर्रा की जिंदगी आसान बनाने का तरीका भी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
0

अगर घर को व्यवस्थित रखने की विशेषज्ञ मैरी कोंडो की सोच पर चलें, तो साफ-सुथरा और करीने से सजा घर...

लखनऊ में वन्यजीव तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, 1.40 करोड़ रुपये के सात बाज बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने अति दुर्लभ संरक्षित एवं प्रतिबंधित वन्य जीवों की तस्करी करने वाले गिरोह के...

बलरामपुर: पंचायत मतदाता सूची से 32 नाम हटाने का मामला: हाई कोर्ट ने यूपी निर्वाचन आयोग से मांगा जवाब

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बलरामपुर जिले में पंचायत चुनाव की मतदाता सूची से 32 लोगों के...

ISRO NVS-03 Launch: इसरो ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया नौवहन उपग्रह, ‘नाविक’ प्रणाली को मिलेगी मजबूती

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
0

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश), भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को अपने नौवहन उपग्रह ‘एनवीएस-03’ का सफल प्रक्षेपण किया, जिसमें...

पंचकूला में तीसरी कक्षा के छात्र ने KG क्लास की बच्ची को पत्थर-गमले से पीटा, हालत गंभीर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
0

हरियाणा के पंचकूला में एक स्कूल की कक्षा के अंदर आठ वर्षीय लड़के ने छह साल की बच्ची पर कथित...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group