Friday, October 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

IPL 24024 : MI Vs HRS जीत की तलाश में एक दूसरे से भिड़ेगे

admin by admin
March 26, 2024
in खेल, देश
0

हैदराबाद, मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने शुरुआती मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा और बुधवार को जब यह दोनों टीम आमने-सामने होंगी तो उनका लक्ष्य जीत दर्ज करके खाता खोलना होगा।

पांच बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस की शुरुआत हमेशा की तरह अच्छी नहीं रही। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में जीत की स्थिति में होने के बावजूद आखिर में उसे हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में हालांकि जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी, डेवाल्ड ब्रेविस की प्रभावशाली पारी और शीर्ष क्रम में रोहित शर्मा का उपयोगी योगदान उसके लिए सकारात्मक पहलू रहे।

मुंबई को एक समय 36 दिन पर 48 रन की जरूरत थी और उसके सात विकेट बचे हुए थे लेकिन वह इसे हासिल नहीं कर पाया जो टीम प्रबंधन के लिए चिंता का विषय होगा।

पहली बार मुंबई की कप्तानी कर रहे हार्दिक पंड्या सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे लेकिन उनकी यह रणनीति नहीं चल पाई। उन्हें इस पर फिर से विचार करना होगा क्योंकि पिछले साल गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते हुए उन्होंने ऊपरी क्रम में अच्छा प्रभाव छोड़ा था।

सलामी बल्लेबाज इशान किशन केवल चार गेंद का सामना कर पाए थे और अब टीम को उनसे अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी। टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए उन्हें विकेट के आगे और विकेट के पीछे अच्छा प्रदर्शन करके भारतीय टीम में वापसी के लिए अपना दावा मजबूत करना होगा।

मुंबई को इसके अलावा स्पिनर शम्स मुलानी और पीयूष चावला से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

जहां तक सनराइजर्स की बात है तो पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पिछले मैच में हेनरिक क्लासेन की शानदार पारी से एक समय जीत की उम्मीद जगा दी थी लेकिन दक्षिण अफ्रीका के इस बल्लेबाज को अन्य बल्लेबाजों का पर्याप्त सहयोग नहीं मिला।

मयंक अग्रवाल और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी लेकिन उन्हें अपने प्रदर्शन में निरंतरता लानी होगी। सनराइजर्स ने पिंच हिटर अब्दुल समद पर काफी भरोसा दिखाया है और उन्हें अब उम्मीद पर खरा उतरना होगा।

गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार ने अच्छी शुरुआत की थी लेकिन बाद में आंद्रे रसेल ने उनकी जमकर धुनाई की थी। यह अनुभवी तेज गेंदबाज अच्छी वापसी करने के लिए बेताब होगा।

टीम इस प्रकार हैं:

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी, टिम डेविड, श्रेयस गोपाल, ईशान किशन, अंशुल कंबोज, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका, मोहम्मद नबी, शम्स मुलानी , नमन धीर, शिवालिक शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा, तिलक वर्मा, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, ल्यूक वुड, सूर्यकुमार यादव।

सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, ट्रैविस हेड, वानिंदु हसरंगा, मार्को यानसन, राहुल त्रिपाठी, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, सनवीर सिंह, हेनरिक क्लासेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक अग्रवाल, टी। नटराजन, अनमोलप्रीत सिंह, मयंक मारकंडे, उपेन्द्र सिंह यादव, उमरान मलिक, नीतीश कुमार रेड्डी, फजलहक फारूकी, शाहबाज अहमद, जयदेव उनादकट, आकाश सिंह, जाथवेध सुब्रमण्यन।

मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

Tags: IPL 24024 : Mumbai Vs Hyderabad
Previous Post

अमेरिका में पोत के टकराने के बाद नदी पर बना पुल ढहा, कई गाड़ियां नदी में गिरी

Next Post

IPL full schedule 2024 देखे; जाने 2024 पुरस्कार राशि

Related Posts

देश

Supreme Court on Firecrackers: पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- आदेशों का जमीनी स्तर पर हो पालन

October 29, 2026
देश

महाराष्ट्र : 80 हजार रुपये की रिश्वत के मामले में मालेगांव नगर निगम आयुक्त सहित तीन गिरफ्तार

October 29, 2026
उत्तर प्रदेश

UP Investment: जेवर एयरपोर्ट के पास बसेगी ‘Singapore City’’, सीएम योगी ने निवेशकों के प्रतिनिधिमंडल संग की बैठक

October 28, 2026
देश

Cyber Crime Alert: भारतीय बैंक ग्राहकों को निशाना बना रहा ‘Mr. Robot’ मैलवेयर, OTP और बैंकिंग कॉल पर साइबर अपराधियों की नजर

October 28, 2026
Next Post

IPL full schedule 2024 देखे; जाने 2024 पुरस्कार राशि

Recent Posts

AI Revolution: ChatGPT और Claude से बन सकते हैं महंगे Software के विकल्प, Reverse Engineering से बदल सकता है टेक्नोलॉजी का कारो

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 29, 2026
0

‘चैट जीपीटी’ और ‘क्लाउड’ जैसे ‘जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ (जीएआई) टूल का शुरुआती इस्तेमाल ‘सोर्स कोड’ तैयार करने के लिए किया...

Israel Election Results 2026: नेतन्याहू और विपक्ष, दोनों बहुमत से दूर; करीब 5 लाख विशेष वोटों से तय होगी सीटों की तस्वीर,

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 29, 2026
0

इजराइल के लोग बृहस्पतिवार को चुनाव के अंतिम नतीजों का इंतजार करते दिखे। जो स्थिति बन रही है, उसमें न...

Meerut : स्पोर्ट्स कारोबारी के घर हुई चोरी का खुलासा, मालकिन को बेहोश कर चोरी; चार गिरफ्तार, 2 करोड़ के जेवर और पुराने सिक्के बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 29, 2026
0

मेरठ में गंगानगर थाना क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में घरेलू सहायिका द्वारा कथित तौर पर मालकिन को जहरीला पदार्थ खिलाकर...

Lucknow फर्जी दस्तावेजों से भारतीय पासपोर्ट बनवाने का आरोप, दुबई से लौटे नेपाली नागरिक गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 29, 2026
0

राजधानी लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए हासिल किए गए भारतीय पासपोर्ट के आधार...

Bahraich में 1.85 करोड़ की स्मैक बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार; भारत-नेपाल सीमा पर भी कार्रवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 29, 2026
0

बहराइच जिले में पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाइयों में एक करोड़ 85 लाख रुपये मूल्य की 380 ग्राम स्मैक बरामद कर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group