Saturday, July 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अमेरिका में पोत के टकराने के बाद नदी पर बना पुल ढहा, कई गाड़ियां नदी में गिरी

admin by admin
March 26, 2024
in अंतराष्ट्रीय
0

बाल्टीमोर (अमेरिका), (एपी) अमेरिका में मैरीलैंड राज्य के बाल्टीमोर में एक कंटेनर पोत एक प्रमुख पुल से टकरा गया जिससे पुल ढह गया और कई गाड़ियां नदी में गिर गईं।

बचाव कर्मी नदी में कम से कम सात लोगों की तलाश कर रहे हैं।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट की गई एक वीडियो के मुताबिक, पोत ‘फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज’ के एक स्तंभ से टकरा गया जिससे पुल ढहकर पानी में गिर गया। पोत में आग लग गई और ऐसा लगता है कि वह डूब गया है।

यह पुल 1977 में खोला गया था और यह पटाप्सको नदी तक फैला है जो एक महत्वपूर्ण मार्ग है और बाल्टीमोर बंदरगाह के साथ-साथ पूर्वी तट पर नौ-परिवहण का केंद्र है।

बाल्टीमोर अग्निशमन विभाग के संचार निदेशक केविन कार्टराईट ने अमेरिकी समाचार एजेंसी ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि यह आपात स्थिति है। उन्होंने कहा, “ हमारा ध्यान फिलहाल लोगों को बचाने पर और पानी से बाहर निकालने पर है।”

उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ सामान पुल से लटक रहा है।

कार्टराईट ने कहा कि आपातकालीन कर्मी कम से कम सात लोगों की तलाश कर रहे हैं जिनके बारे में माना जा रहा है कि वे नदी में हैं।

उनके मुताबिक, कितने लोग प्रभावित हुए हैं, यह बताना अभी जल्दबाजी होगी।

उन्होंने कहा कि स्थानीय समयनुसार सोमवार देर रात डेढ़ बजे सूचना मिली थी कि एक पोत बाल्टीमोर में पुल से टकरा गया और घटना के वक्त पुल पर कई गाड़ियां थीं।

मेयर ब्रैंडन एम. स्कॉट और बाल्टीमोर काउंटी के कार्यकारी अधिकारी जॉनी ओल्स्ज़वेस्की जूनियर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि आपातकालीन कर्मी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और बचाव प्रयास जारी हैं।

Tags: अमेरिका में पोत
Previous Post

‘आप’ का प्रदर्शन: पंजाब के मंत्री, सोमनाथ भारती समेत कई नेता हिरासत में लिए गए

Next Post

IPL 24024 : MI Vs HRS जीत की तलाश में एक दूसरे से भिड़ेगे

Related Posts

अमेरिका ने जहाज M/V Ever Lovely पर हमले के जवाब में ईरान पर किया हमला
अंतराष्ट्रीय

US Army ने ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे एक और मालवाहक पोत पर गोलीबारी

July 25, 2026
Origin Energy में डेटा सेंध की घटना असामान्य, लेकिन क्या डेटा को सुरक्षित रखने के तरीके मौजूद हैं!
Featured

Origin Energy में डेटा सेंध की घटना असामान्य, लेकिन क्या डेटा को सुरक्षित रखने के तरीके मौजूद हैं!

July 24, 2026
राष्ट्रमंडल खेलों का रंगारंग भव्य शुभारंभ, ग्लासगो में जुटे 74 देशों के खिलाड़ी
अंतराष्ट्रीय

राष्ट्रमंडल खेलों का रंगारंग भव्य शुभारंभ, ग्लासगो में जुटे 74 देशों के खिलाड़ी

July 24, 2026
Iran पर अमेरिकी हमले जारी, हूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के दो तेल टैंकरों पर हमला
अंतराष्ट्रीय

Iran पर अमेरिकी हमले जारी, हूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के दो तेल टैंकरों पर हमला

July 23, 2026
Next Post

IPL 24024 : MI Vs HRS जीत की तलाश में एक दूसरे से भिड़ेगे

Recent Posts

कोलकाता शताब्दी समारोह में भागवत बोले- संघ का कोई शत्रु नहीं, संघ का कर्तव्य, समाज को विश्वगुरु बनाने के लिए तैयार करना

युगानुकूल मातृत्व के प्रश्नोत्तर सत्र में बोले मोहन भागवत- 18 जिम्मेदारियां केवल महिला पर नहीं, कड़वी दवा भी प्रेम से, धीरे-धीरे वातावरण…

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि सिर्फ इसलिए कि महिलाएं सक्षम हैं, उन...

पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर जोबनजीत सिंह को इंडोनेशिया से किया प्रत्यर्पित

पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर जोबनजीत सिंह को इंडोनेशिया से किया प्रत्यर्पित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

पंजाब के गैंगस्टर रोधी कार्य बल ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर छह महीने की तलाश के बाद एक फरार...

बांग्लादेश में आए भूकंप के झटके पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर में भी महसूस किए गए

नासिक में 50 मिनट के भीतर चार बार भूकंप के झटके

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

महाराष्ट्र के नासिक जिले में शनिवार को 50 मिनट के अंतराल में चार बार भूकंप आया जिसकी अधिकतम तीव्रता 3.6...

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अयोध्या, श्रद्धालुओं के चढ़ावे की कथित चोरी के बाद अयोध्या में राम मंदिर में 10 दिवसीय प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान...

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर नयी दिल्ली के जंतर मंतर समेत देशभर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group