Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बदायूं में दो सगे भाइयों की हत्या के बाद मचा बवाल, आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर

admin by admin
March 20, 2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

बदायूं जिला मुख्यालय के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के बाबा कॉलोनी में मंगलवार देर शाम मामूली विवाद में दो सगे भाइयों की धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई जबकि हमले में तीसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की बाबा कॉलोनी में आज देर शाम नाई की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति ने घर में घुसकर तीन सगे भाइयों आयुष, युवराज और आहान उर्फ हनी पर कुल्हाड़ी से हमला किया जिसमें आयुष (12) और आहान उर्फ हनी (आठ) की मौत हो गयी जबकि गंभीर रूप से घायल अवस्था में युवराज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार थाना सिविल लाइंस के मंडी पुलिस चौकी से चंद कदम दूर यह घटना घटित हुई है। इस घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और बाइक में तोड़फोड़ की, और दुकानें भी तोड़ी गईं। एसएसपी समेत पुलिस बल मौके पर मौजूद है और भीड़ को संभालने की कोशिश की जा रही है।

जिलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि थाना सिविल लाइंस के बाबा कॉलोनी में आज एक व्यक्ति ने घर में घुसकर तीन सगे भाइयों पर हमला कर दिया, जिसमें दो बच्चों की मौत हो गयी, जबकि एक बच्चा घायल है l

उन्होंने बताया कि घटना के कारणों की जानकारी नहीं मिल पा रही है। फिलहाल दोनों मृत बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घायल बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर हैं और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।

दो बच्चों की कथित हत्या को लेकर लोगों के विरोध प्रदर्शन के बाद मंडी समिति चौकी के पास बाबा कॉलोनी में भारी पुलिस सुरक्षा तैनात की गई है।

वहीं बरेली आईजी राकेश कुमार ने कहा, “आज शाम एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने भागने की कोशिश की। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की और जवाबी कार्रवाई में आरोपी की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी की उम्र 25-30 के बीच है…कार्रवाई जारी है। ”

Tags: बदायूं में दो सगे भाइयों
Previous Post

केरल में आरएसएस नेता की हत्या के मामले में एनआईए ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया

Next Post

Loksabha election: पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी, 102 सीटों के लिए नामांकन शुरू

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया में पुरानी रंजिश और विवाद के कारण सीआरपीएफ के पूर्व जवान की चाकू मारकर हत्या, भाई घायल

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

आगरा में मेट्रो निर्माण के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, रिसाव के बाद इलाका कराया गया खाली

September 11, 2026
Next Post

Loksabha election: पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी, 102 सीटों के लिए नामांकन शुरू

Recent Posts

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में सात साल के कठोर कारावास की सजा पाए...

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने राजमार्ग पर घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार से 52.4 किलोग्राम अवैध...

बलिया में पुरानी रंजिश और विवाद के कारण सीआरपीएफ के पूर्व जवान की चाकू मारकर हत्या, भाई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र में गाली-गलौज को लेकर हुए झगड़े के बाद कथित तौर पर पांच लोगों ने...

आगरा में मेट्रो निर्माण के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, रिसाव के बाद इलाका कराया गया खाली

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

आगरा में मेट्रो रेल निर्माण कार्य के दौरान गैस पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने के कारण गैस रिसाव के बाद एहतियातन...

अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर मायावती का बड़ा दावा, बोलीं- रातभर चलते रहे हथकंडे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को दावा किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group