Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Kumaraswamy’s allegations in Bengaluru: ग्रामीण क्षेत्र में मतदाताओं को लुभाने के लिए कांग्रेस बांट रही है कुकर

admin by admin
March 19, 2024
in देश, राजनीति
0

बेंगलुरु, जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच डी कुमारस्वामी ने बेंगलुरु ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं को लुभाने के लिए कांग्रेस पर कुकर बांटने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन क्षेत्र में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की मंगलवार को मांग की।

कुमारस्वामी ने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार और उनके भाई एवं बेंगलुरु ग्रामीण सीट से मौजूदा सांसद और उस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार डी के सुरेश पर निशाना साधते हुए निर्वाचन क्षेत्र में उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और सीईओ (जिला पंचायत) पर निष्पक्ष चुनाव कराने का ‘‘साहस’’ नहीं होने का आरोप लगाया तथा निर्वाचन आयोग से उन्हें हटाने का आग्रह किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुकर, साड़ी समेत अन्य वस्तुओं के वितरण का एक दौर पहले ही पूरा हो चुका है।

जद(एस) के प्रदेश अध्यक्ष कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘बैंगलोर ग्रामीण में इस चुनाव में सत्ता का दुरुपयोग, बाहुबल और धनबल का इस्तेमाल किया जा रहा है। वे (कांग्रेस) अधिकारियों की मदद से चुनाव जीतना चाहते हैं। मैं राज्य के अधिकारियों को चेतावनी देना चाहता हूं।’’

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में मतदाताओं को लुभाने के लिए कांग्रेस द्वारा कथित तौर पर वितरित किए जाने वाले कुकर की तस्वीरें और वीडियो दिखाते हुए सवाल किया, ‘‘अगर कांग्रेस ने वास्तव में गरीबों के लिए काम किया है और अगर उन्हें विश्वास है कि लोगों ने पिछले एक साल में उनके कार्यक्रमों को पसंद किया है, तो ‘उन्हें इस तरह से चुनाव क्यों कराना पड़ रहा है?’

उन्होंने कहा, ‘‘क्या इस राज्य में कोई निर्वाचन आयोग है? क्या वहां उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक (एसपी) हैं? निर्वाचन आयोग क्या कर रहा है? चुनाव की घोषणा के बाद बेंगलुरु ग्रामीण संसदीय क्षेत्र में क्या हो रहा है? मैं मुख्य निर्वाचन आयुक्त से इस पर गौर करने की मांग करता हूं।’’

जदएस और भाजपा के बीच गठबंधन व्यवस्था के अनुसार, प्रसिद्ध सर्जन सी एन मंजूनाथ इस वोक्कालिगा बहुल क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार हैं। वह पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के दामाद हैं।

कुमारस्वामी ने कहा कि बेंगलुरु ग्रामीण में जो सब चल रहा है, इसके बारे में उन्होंने कर्नाटक में निर्वाचन अधिकारियों को अवगत कराया है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘ये मतदाताओं के लिए वितरित किए जाने वाले कुकर की तस्वीरें हैं…कल भी, उन्होंने दो वाहनों को ‘लोड’ किया है और चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद चार लाख से अधिक कुकर वितरित किए गए हैं।’

उन्होंने कहा कि अभी भी कुकर बांटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘कल रात दो लाख दस हजार कुकर वितरण के लिए भेजे जाने के लिए (एक वाहन में) ‘लोड’ किए गए थे। यह कर्नाटक में चुनाव की स्थिति है…एक दिन पहले हमारे जद (एस) कार्यकर्ताओं ने मारलावाडी होबली में कुकर के साथ दो वाहनों को पकड़ा है और अधिकारियों को सूचित किया।’

कुमारस्वामी ने उस गोदाम की तस्वीरें दिखायी जहां कथित तौर पर कुकर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे को कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के संज्ञान में लाये, जिन्होंने रामनगर के उपायुक्त (डीसी) को इस पर गौर करने का निर्देश दिया। डीसी ने मामला वाणिज्य कर विभाग को भेज दिया।

हालांकि, मौके पर जाने पर विभाग के अधिकारियों ने दावा किया कि उन्हें वहां ऐसी कोई गतिविधि नहीं मिली।

उन्होंने कहा, ‘लेकिन सच्चाई यह है कि यह अभी भी चल रहा है और आज भी इस उद्देश्य के लिए कुकर का निर्माण किया जा रहा है। डीके बंधुओं (शिवकुमार और सुरेश) ने (निर्माताओं को) बिना किसी ‘लेबल’ के कुकर बक्से भेजने का निर्देश दिया है और आपूर्ति लेने के बाद वे अपनी तस्वीरों के साथ लेबल एक अलग जगह पर चिपका देंगे।’’

कुमारस्वामी ने आरोप लगाया कि विनिर्माण हरोहल्ली औद्योगिक क्षेत्र में किया जा रहा है।

अधिकारियों और कांग्रेस नेताओं को चेतावनी देते हुए कुमारस्वामी ने कहा, अगर इन गतिविधियों को तुरंत नहीं रोका गया, तो वह जद (एस) कार्यकर्ताओं को उन जगहों पर आग लगाने के लिए बुलाएंगे जहां मतदाताओं के बीच वितरित करने के लिए कुकर रखे गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं देखता हूं कि कौन मामला दर्ज करता है।

Tags: Kumaraswamy's allegations
Previous Post

अयोध्या के प्राथमिक विद्यालय अलावलपुर में हुआ वार्षिकोत्सव का आयोजन

Next Post

Watch, फतेहपुर में रसोइयां से पैर दबवाते मिलीं प्रधानाध्यापक, बीएसए ने दिए जांच के आदेश

Related Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
देश

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

July 27, 2026
राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग
खेल

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

July 27, 2026
बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग
देश

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

July 27, 2026
Next Post

Watch, फतेहपुर में रसोइयां से पैर दबवाते मिलीं प्रधानाध्यापक, बीएसए ने दिए जांच के आदेश

Recent Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुराने निजी भारत चरण-6 (बीएस-6) वाहनों...

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, रुदौली क्षेत्र के बाबा बाजार थाना अंतर्गत हरिहरपुर (मां कामाख्या धाम) से एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को कथित...

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, विकासखंड मवई की ग्राम पंचायत बाबूपुर के पूरे काज़ी गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब...

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को पहली बार संसद पहुंचे। संसद...

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत के लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर ने सोमवार को यहां क्वालीफाइंग स्तर पार करके राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group