Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

LokSabha Elections: भाजपा की कोशिश, बड़े अंतर से जीत दर्ज करने की, Analysis, ताकत, कमजोरियां, अवसर, खतरे?

admin by admin
March 16, 2024
in उत्तर प्रदेश, देश, राजनीति
0

राजनीतिक पर्यवेक्षकों द्वारा लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल करने की प्रबल दावेदार मानी जा रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी लोकसभा चुनाव में 370 लोकसभा सीट जीतने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है। जनता के बीच एक विमर्श बनाने व मनोवैज्ञनिक बढ़त हासिल करने के लिए उसने यह लक्ष्य तय किया है और साथ ही इसके जरिए उसकी कोशिश जनमानस में विपक्ष को कमजोर दिखाना भी है।

पिछले पांच दशकों में केवल एक बार किसी पार्टी ने इतनी सीटें जीती हैं। इंदिरा गांधी की हत्या के बाद देश भर में सहानुभूति लहर के कारण 1984 में कांग्रेस ने 543 सदस्यीय सदन में 414 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

निर्वाचन आयोग ने शनिवार को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ 2024 के आम चुनाव का औपचारिक ऐलान किया। लोकसभा की 543 सीटों के लिए सात चरणों में मतदान होगा, जिसकी शुरुआत 19 अप्रैल को पहले चरण में 102 सीट के लिए मतदान के साथ होगी। इसके बाद 26 अप्रैल (89सीट), 7 मई (94सीट), 13 मई (96 सीट), 20 मई (49 सीट), 25 मई (57 सीट) और एक जून (57 सीट) को अन्य चरणों का मतदान संपन्न होगा। वोटों की गिनती चार जून को होगी।

संशयवादियों का मानना है कि भाजपा ने 2019 में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था जब उसने पूर्व और मध्य भारत के हिंदी भाषी राज्यों में और पश्चिम में अपने गढ़ों में शानदार सफलता के साथ 303 सीटें जीतीं।

उनका तर्क है कि चूंकि भाजपा दक्षिण भारत और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में कोई सफलता अर्जित नहीं कर पाई, जहां उसने 2019 में खासी बढ़त हासिल की थी। इसलिए पार्टी के पास कोई बड़ी बढ़त की बहुत गुंजाइश नहीं है। उनके मुताबिक अगर विपक्ष एकजुट रहेगा तो भाजपा की सीट की संख्या कम हो सकती है।

हालांकि, भाजपा ने अपने शानदार प्रतिपुष्टि (फीडबैक) तंत्र, संगठनात्मक मजबूती और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसे करिश्माई नेता के दम पर अक्सर राजनीतिक पर्यवेक्षकों को अपने चुनावी प्रदर्शन से चौकाया है।

यहां सत्तारूढ़ पार्टी का एक स्वॉट यानि एसडब्ल्यूओटी (ताकत, कमजोरी, अवसर, खतरा) विश्लेषण है जो लगातार तीसरी बार सत्ता में आने को आतुर दिख रही है।

ताकत:

* भाजपा के पास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूप में एक ऐसे नेता हैं जो विपक्षी नेताओं पर एक महानायक की तरह भारी पड़ते हैं। उनकी व्यापक अपील पार्टी के लिए लोकसभा चुनावों में उन राज्यों में भी प्रभावी रही, जहां उसके पास मजबूत संगठन की कमी थी। इनमें पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना जैसे राज्य शामिल थे।

* 2014 के बाद से, भाजपा ने एक संगठनात्मक मशीनरी का निर्माण किया है जिसकी देखरेख क्षेत्रीय और राज्य स्तरों पर अनुभवी चुनाव प्रचारकों द्वारा की जाती है और इसकी निगरानी राष्ट्रीय नेतृत्व करता है।

* यह असामान्य नहीं है कि गैर-भाजपाई नेता भी इस संगठन की अत्यधिक श्रेष्ठता को स्वीकार करते हैं, यहां तक कि उन राज्यों में भी जहां यह सत्ता में नहीं है। हाल के विधानसभा चुनावों में राजस्थान और छत्तीसगढ़ में यह स्पष्ट हो गया था जब भाजपा सत्ता में लौटी थी।

* भाजपा की एक और ताकत चुनावी लड़ाई की ‘पिच’ तैयार करने में इसका निर्विरोध प्रभुत्व है, खासकर लोकसभा चुनाव में।

* जहां राष्ट्रीय और सांस्कृतिक गौरव पर बने इसके एजेंडे ने जनता के एक बड़े हिस्से के साथ गहरे स्तर पर तालमेल बिठाया है, वहीं कल्याणकारी योजनाओं के इर्द-गिर्द इसकी ‘लाभार्थी’ पहुंच ने गरीबों को प्रभावित किया है।

कमजोरियां:

* भाजपा ने अपने क्षेत्र में लोकप्रियता रखने वाले राज्यों के कई अनुभवी क्षत्रपों को किनारे कर युवा पीढ़ी के नेताओं को तैयार करने की कोशिश की है, जिनके पास अपने पूर्ववर्तियों की तरह कद नहीं है।

* राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, मध्य प्रदेश के मोहन यादव और हरियाणा के नायब सिंह सैनी जैसे नेताओं के राजनीतिक कौशल का परीक्षण होगा।

* देश के बड़े हिस्से में भाजपा का हिंदुत्व, राष्ट्रवाद और ‘लाभार्थी’ एजेंडा जितना गूंज रहा है उसका असर दक्षिण और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में उतना नहीं दिखता जहां विपक्ष के भी मजबूत क्षत्रप हैं।

अवसर:

* भाजपा ने 2019 और 2014 की तुलना में इस बार अधिक मजबूती के साथ चुनावी लड़ाई शुरू की है।

* ‘इंडिया’ गठबंधन के तहत एकजुट होने की विपक्ष की कोशिश आधी अधूरी कवायद साबित होती दिख रही है। कांग्रेस के लगातार कमजोर होने के कारण उसकी स्थिति कमजोर ही हुई है। इससे यह धारणा बनती है कि भाजपा के सामने कोई गंभीर चुनौती नहीं है।

* आंध्र प्रदेश में एन चंद्रबाबू नायडू के साथ भाजपा के गठबंधन और तेलंगाना में बीआरएस और तमिलनाडु में एआईएडीएमके के कमजोर होने के अवसर को भुनाने के लिए प्रधानमंत्री लगातार दक्षिण के राज्यों में जोरशोर से अभियान चला रहे हैं।

खतरे:

* राजनीतिक दलों को फंडिंग के लिए इलेक्टोरल बॉण्ड योजना को रद्द करने के उच्चतम न्यायालय के फैसले और दानदाताओं के बारे में नवीनतम खुलासे ने विपक्ष को कथित भ्रष्टाचार और जांच एजेंसियों के दुरुपयोग पर सरकार को निशाना बनाने का मुद्दा दिया है।

* कुछ बड़े राज्य, जहां भाजपा ने 2019 में अच्छा प्रदर्शन किया था। ऐसे कर्नाटक और महाराष्ट्र में विपक्षी दलों की मजबूत उपस्थिति है, जबकि बिहार में राजद और उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी जैसे क्षेत्रीय दल अपने अन्य पिछड़ा वर्ग और दलित समर्थन आधार को छीनने की कोशिश कर रहे हैं।

* विपक्षी दल रोजगार और महंगाई जैसे रोजी-रोटी के मुद्दों के इर्द-गिर्द एक जवाबी विमर्श बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

Tags: LokSabha Elections: भाजपा
Previous Post

LokSabha Elections: अयोध्या में 3 मई तक नामांकन, 20 मई को होगा मतदान

Next Post

समाजवादी पार्टी ने छह और उम्मीदवारों की सूची जारी की, धर्मेंद्र यादव फिर आजमगढ़ से प्रत्याशी

Related Posts

लखनऊ में विधायक निवास परिसर में भाजपा पूर्व मंत्री की भवन से गिरकर मौत
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में विधायक निवास परिसर में भाजपा पूर्व मंत्री की भवन से गिरकर मौत

July 28, 2026
23 IPS अफसरों को मिली अलग-अलग जिलों में पहली पोस्टिंग
उत्तर प्रदेश

लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस आयुक्तों समेत 15 IPS अधिकारियों का तबादला

July 28, 2026
जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत
उत्तर प्रदेश

मथुरा: प्रेमी से बातचीत में बाधा बने मासूम बच्चे की मां ने गला घोंटकर हत्या की

July 28, 2026
बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार
क्राइम

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

July 28, 2026
Next Post

समाजवादी पार्टी ने छह और उम्मीदवारों की सूची जारी की, धर्मेंद्र यादव फिर आजमगढ़ से प्रत्याशी

Recent Posts

लखनऊ में विधायक निवास परिसर में भाजपा पूर्व मंत्री की भवन से गिरकर मौत

लखनऊ में विधायक निवास परिसर में भाजपा पूर्व मंत्री की भवन से गिरकर मौत

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नानक राम भुर्जी (68) की मंगलवार को हजरतगंज...

23 IPS अफसरों को मिली अलग-अलग जिलों में पहली पोस्टिंग

लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस आयुक्तों समेत 15 IPS अधिकारियों का तबादला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

प्रदेश सरकार ने मंगलवार को लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस आयुक्तों समेत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 15 अधिकारियों का...

जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत

मथुरा: प्रेमी से बातचीत में बाधा बने मासूम बच्चे की मां ने गला घोंटकर हत्या की

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

मथुरा जिले के एक गांव में तीन साल के मासूम को उसकी मां ने कथित तौर पर केवल इसलिए गला...

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

दक्षिणी जापान के क्यूशू द्वीप के कुमामोटो में मंगलवार दोपहर 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद सुनामी की चेतावनी...

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मार्च 2024 में आयोजित बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की शिक्षक भर्ती...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group