Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

फिर भाजपा में लौटे बैरकपुर के सांसद अर्जुन सिंह, शुभेंदु अधिकारी के भाई दिव्येंदु भी हुए शामिल

admin by admin
March 15, 2024
in देश, राजनीति
0

तृणमूल कांग्रेस के असंतुष्ट नेता और बैरकपुर के सांसद अर्जुन सिंह शुक्रवार को फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में लौट आए। पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी ने सिंह को बैरकपुर से टिकट नहीं दिया था, इसके बाद उन्होंने बागी तेवर अपना लिए थे।

सिंह के अलावा पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के भाई और तृणमूल कांग्रेस के सांसद दिव्येंदु अधिकारी भी भाजपा में शामिल हो गए। दिव्येंदु पिछले काफी समय से तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व से नाराज थे। वह तमलुक से सांसद हैं।

भाजपा महासचिव दुष्यंत गौतम और राष्ट्रीय सचिव व बंगाल के सह-प्रभारी अमित मालवीय की मौजूदगी में दोनों नेताओं ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

शुभेंदु अधिकारी के एक और भाई सौमेंदु अधिकारी भाजपा में हैं और पार्टी ने पिछले दिनों उन्हें पूर्वी मेदिनीपुर के कोंटाई संसदीय सीट से उन्हें उम्मीदवार बनाया था। सौमेंदु भी पहले तृणमूल कांग्रेस में थे और तमलुक से सांसद रह चुके हैं।

साल 2019 में अर्जुन सिंह तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने बैरकपुर में तृणमूल के तत्कालीन उम्मीदवार दिनेश त्रिवेदी को हराया था। भाजपा में मतभेदों के मद्देनजर वह तीन साल बाद तृणमूल में लौट आए थे। हालांकि, उनकी संसद सदस्यता बरकरार रही।

तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को अपने उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की थी। पार्टी ने बैरकपुर लोकसभा सीट से राज्य सरकार में मंत्री पार्थ भौमिक को उम्मीदवार बनाया है।

Tags: भाजपा में लौटे बैरकपुर के सांसद
Previous Post

इलेक्टोरल बॉन्ड: इन कंपनियों ने राजनीतिक दलों को दिया करोड़ों का चंदा? देखिए कंपनियों की कुंडली

Next Post

Kharmas: मीन मलमास आज से शुरू

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Mayawati-Akash Anand: उतार-चढ़ाव भरा रहा सियासी सफर, सियासी सफर में कभी अर्श तो कभी फर्श पर नजर आये आकाश आनंद

September 10, 2026
देश

E-Commerce Rules 2026: ऑनलाइन शॉपिंग पर सरकार की सख्ती, छूट की पुरानी कीमत बताना होगा

September 10, 2026
क्राइम

Punjab : अमृतसर में अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, दो AK-47 समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

September 10, 2026
देश

Delhi High Court: बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण के बिना नहीं होगा GST रजिस्ट्रेशन, फर्जीवाड़े पर सख्त आदेश

September 10, 2026
Next Post

Kharmas: मीन मलमास आज से शुरू

Recent Posts

Ayodhya : सरयू में डूबे नाना-नाती के शव बरामद, एक ही परिवार में दूसरी बार नदी ने ली जान

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या,  रुदौली कोतवाली क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित पसैया गांव के सामने सरयू नदी में बुधवार को डूबे नाना-नाती के शव...

Ayodhya : अभिषेक सावंत ने उठाई जर्जर नरेंद्रालय सभागार में कर्मचारियों की सुरक्षा की आवाज, 15 दिन का अल्टीमेटम

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या में जर्जर नरेंद्रालय सभागार में संचालित नगर निगम के प्रवर्तन दल कार्यालय को लेकर कर्मचारियों की सुरक्षा का मुद्दा...

China Ship Fire: चीन के किंगदाओ बंदरगाह पर जहाज में भीषण आग, 25 की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

चीन के किंगदाओ बंदरगाह पर एक विदेशी मालवाहक जहाज में भीषण आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई।...

Mayawati-Akash Anand: उतार-चढ़ाव भरा रहा सियासी सफर, सियासी सफर में कभी अर्श तो कभी फर्श पर नजर आये आकाश आनंद

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती द्वारा बृहस्पतिवार को पार्टी से ‘पूरी तरह मुक्त’ किये गये उनके भतीजे आकाश...

E-Commerce Rules 2026: ऑनलाइन शॉपिंग पर सरकार की सख्ती, छूट की पुरानी कीमत बताना होगा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नई दिल्ली, सरकार ने ई-कॉमर्स क्षेत्र में उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और कीमतों में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए उपभोक्ता...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group