लखनऊ, उत्तर प्रदेश में होने वाले एमएलसी चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की लिस्ट कर दी है। बीजेपी ने 7 एमएलसी प्रत्याशी घोषित कर दिए है।
पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह को पार्टी ने दोबारा से एमएलसी के लिए नामित किया है। वहीं विजय बहादुर पाठक को भी दोबारा मौका मिला है। इनके साथ ही मोहित बेनीवाल की नई एंट्री हुई है। पूर्व मंत्री अशोक कटियार को भी एमएलसी उम्मीदवार बनाया गया है। संतोष सिंह को एमएलसी कैंडिडेट बनाया गया है। साथ ही धर्मेंद्र सिंह, राम तीरथ सिंगल का नाम भी विधान परिषद की उम्मीदवारों की लिस्ट में मौजूद है।
वहीं बिहार के लिए भी भाजपा ने तीन प्रत्याशियों की घोषणा की है। जारी सूची के अनुसार मंगल पाण्डेय, डॉ लाल मोहन गुप्ता और अनामिका सिंह का नाम पार्टी ने तय किया है।
यहां देखे पूरी लिस्ट



