Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पूर्व सांसद जया प्रदा को एमपी-एमएलए कोर्ट ने किया फरार घोषित, जानिए पूरा मामला, होगी गिरफ्तार

admin by admin
February 27, 2024
in उत्तर प्रदेश, देश
0

रामपुर से पूर्व सांसद अभिनेत्री जयाप्रदा को चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में लगातार गैर—हाजिर रहने के चलते स्थानीय एमपी—एमएलए अदालत ने मंगलवार को आखिरकार ‘फरार’ घोषित कर दिया और पुलिस को उन्हें गिरफ्तार कर छह मार्च को अदालत में हाजिर करने का आदेश दिया।

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी रहीं जयप्रदा पर आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में दो मामले रामपुर में दर्ज किए गए थे, जिनकी सुनवाई रामपुर की विशेष एमपी—एमएलए अदालत में हो रही है।

वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया कि जयप्रदा के विरुद्ध 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़े दो मुकदमे कैमरी और स्वार थानों में दर्ज किये गये थे।

उन्होंने बताया कि इन मामलों में विशेष एमपी—एमएलए अदालत ने कई बार समन जारी किया मगर पूर्व सांसद हाजिर नहीं हुईं। उनके मुताबिक उसके बाद अलग—अलग तारीखों पर उनके खिलाफ सात बार गैर जमानती वारंट जारी किये गये लेकिन पुलिस उन्हें हाजिर नहीं कर सकी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने अदालत में दाखिल अपने जवाब में कहा कि जयाप्रदा खुद को बचा रही हैं और उनके सभी ज्ञात मोबाइल नम्बर भी बंद हैं।

तिवारी ने बताया कि इस पर न्यायाधीश शोभित बंसल ने कड़ा रुख अपनाते हुए जयप्रदा को फरार घोषित कर दिया। अदालत ने रामपुर के पुलिस अधीक्षक को आदेश भी दिया कि वह किसी पुलिस क्षेत्राधिकारी की अगुवाई में एक टीम गठित करें और जयप्रदा को गिरफ्तार कर सुनवाई की अगली तारीख छह मार्च को अदालत में हाजिर करें।

Tags: सांसद जया प्रदा ‘फरार’ घोषित
Previous Post

श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद के गठन की अधिसूचना जारी, संतोष कुमार शर्मा बने पहले सीईओ, नगर आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार

Next Post

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका, BJP के हर्ष महाजन जीते राज्यसभा का चुनाव, एकमात्र सीट हारी!!

Related Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
देश

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

July 27, 2026
राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग
खेल

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

July 27, 2026
उन्नाव में ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, तीन भाइयों की मौत
उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर में स्कूल बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, किशोर की मौत, दूसरा घायल

July 27, 2026
Next Post

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका, BJP के हर्ष महाजन जीते राज्यसभा का चुनाव, एकमात्र सीट हारी!!

Recent Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुराने निजी भारत चरण-6 (बीएस-6) वाहनों...

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, रुदौली क्षेत्र के बाबा बाजार थाना अंतर्गत हरिहरपुर (मां कामाख्या धाम) से एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को कथित...

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, विकासखंड मवई की ग्राम पंचायत बाबूपुर के पूरे काज़ी गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब...

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को पहली बार संसद पहुंचे। संसद...

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत के लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर ने सोमवार को यहां क्वालीफाइंग स्तर पार करके राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group