Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कोटा में नौ दिन से लापता जेईई अभ्यर्थी का शव मिला, पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई

admin by admin
February 20, 2024
in देश
0

राजस्थान के कोटा में नौ दिन से लापता 16 वर्षीय जेईई अभ्यर्थी का शव सोमवार रात को यहां वन क्षेत्र में एक चट्टान पर दो पेड़ों के बीच फंसा हुआ मिला। छात्र 11 फरवरी को नियमित परीक्षा के लिए अपने छात्रावास से निकला था। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इसने बताया कि लड़के को एक सीसीटीवी फुटेज में आखिरी बार 11 फरवरी को गरडिया महादेव मंदिर के जंगल के पास देखा गया था। पुलिस ने कहा कि यह आत्महत्या का मामला है।

इस मामले के बाद कोटा में इस साल यह छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने का चौथा मामला है। कोटा के कोचिंग सेंटर में बड़ी संख्या में छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आते हैं।

इस बीच, संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) का एक 17 वर्षीय अभ्यर्थी कोटा स्थित छात्रावास के कमरे से एक सप्ताह से लापता है और उसका पता लगाने के लिए गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक (कोटा शहर) अमृता दुहन ने संवाददाताओं को बताया कि जेईई अभ्यर्थी का शव सोमवार देर शाम गरडिया महादेव मंदिर के पास जंगल से बरामद किया गया, जिसकी पहचान मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के निवासी रचित सोंध्या (16) के रूप में हुई है।

रचित आईआईटी-जेईई की तैयारी कर रहा था।

दुहन ने कहा कि जिला कलेक्टर की अनुमति लेने के बाद सोमवार रात को पोस्टमार्टम किया गया और शव परिजन को सौंप दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि जेईई का एक और अभ्यर्थी पीयूष कपासिया (17) अभी भी लापता है और उसका पता लगाने के लिए कई विशेष टीमों का गठन किया गया है।

रचित के मामले को लेकर जवाहर नगर पुलिस थाने के अधिकारी वासुदेव सिंह ने कहा कि यह आत्महत्या का संदिग्ध मामला है और पुलिस ने जांच के लिए आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया है।

रचित 11 फरवरी को दोपहर करीब 12 बजे जवाहर नगर पुलिस थाने की सीमा के भीतर स्थित महावीर नगर-1 में अपने छात्रावास के कमरे से निकला था। उसे आखिरी बार सीसीटीवी फुटेज में टैक्सी किराए पर लेते और गरडिया महादेव मंदिर के जंगल में जाते देखा गया।

छात्र का बैग, मोबाइल फोन, कमरे की चाबियां और कुछ अन्य सामान 12 फरवरी को मंदिर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर पाए गए थे।

कोटा नगर निगम के कर्मियों और मृतक के परिवार के 40-50 सदस्यों के अलावा लगभग 60-70 पुलिसकर्मियों ने जहां लड़के का सामान मिला था वहां से लगभग डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर एक चट्टान पर दो पेड़ों के बीच शव को फंसे देखा।

एक दूसरे मामले में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला कपासिया 13 फरवरी को एक परीक्षा के लिए अपने छात्रावास से निकला था। वह न तो अपने कमरे में लौटा और न ही अपने माता-पिता के फोन कॉल का जवाब दिया, जिसके बाद उसके परिवार के सदस्य कोटा पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

परिजनों के मुताबिक 17 वर्षीय युवक दो साल से कोटा में आईआईटी-जेईई की तैयारी कर रहा था। उसने हाल ही में जेईई-मेन्स परीक्षा दी और केवल 13 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त किए थे। पुलिस ने बताया कि लड़के को आखिरी बार सीसीटीवी फुटेज में कोटा रेलवे स्टेशन पर हाथ में एक बैग लिए देखा गया था।

Tags: कोटा में नौ दिन
Previous Post

सपा ने घोषित किये पांच और उम्‍मीदवारों के नाम, धर्मेंद्र की जगह शिवपाल यादव को बनाया बदायूं से प्रत्‍याशी

Next Post

अयोध्या में फिर शुरू होगी पुष्प, फल एवं शाकभाजी प्रदर्शनी, 24 एवं 25 फरवरी को राजकीय उद्यान, गुप्तारपार्क में होगा आयोजन

Related Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
देश

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

July 27, 2026
राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग
खेल

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

July 27, 2026
बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग
देश

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

July 27, 2026
Next Post

अयोध्या में फिर शुरू होगी पुष्प, फल एवं शाकभाजी प्रदर्शनी, 24 एवं 25 फरवरी को राजकीय उद्यान, गुप्तारपार्क में होगा आयोजन

Recent Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुराने निजी भारत चरण-6 (बीएस-6) वाहनों...

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, रुदौली क्षेत्र के बाबा बाजार थाना अंतर्गत हरिहरपुर (मां कामाख्या धाम) से एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को कथित...

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, विकासखंड मवई की ग्राम पंचायत बाबूपुर के पूरे काज़ी गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब...

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को पहली बार संसद पहुंचे। संसद...

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत के लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर ने सोमवार को यहां क्वालीफाइंग स्तर पार करके राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group