Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सपा ने घोषित किये पांच और उम्‍मीदवारों के नाम, धर्मेंद्र की जगह शिवपाल यादव को बनाया बदायूं से प्रत्‍याशी

admin by admin
February 20, 2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

लखनऊ,  समाजवादी पार्टी (सपा) ने मंगलवार को उत्‍तर प्रदेश की पांच और लोकसभा सीटों के अपने उम्‍मीदवारों की सूची जारी कर दी। पार्टी ने सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव को बदायूं सीट से उम्‍मीदवार बनाया है।

सपा प्रवक्‍ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पार्टी ने पांच और सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिये हैं। शिवपाल सिंह यादव को पूर्व में घोषित धर्मेंद्र यादव के स्‍थान पर बदायूं से टिकट दिया गया है। शिवपाल इस वक्‍त जसवंतनगर सीट से सपा के विधायक हैं।

उन्‍होंने बताया कि पार्टी ने कैराना सीट से विधायक नाहिद हसन की बहन इकरा हसन को कैराना लोकसभा सीट से उम्‍मीदवार बनाया है। इसके अलावा बरेली से प्रवीण सिंह ऐरन, हमीरपुर से अजेंद्र सिंह राजपूत और वाराणसी से सुरेंद्र सिंह पटेल को प्रत्‍याशी बनाया गया है।

चौधरी ने बताया कि पार्टी अब तक 31 सीटों पर अपने प्रत्‍याशी घोषित कर चुकी है। सपा ने इससे पहले 30 जनवरी को उत्तर प्रदेश की 16 लोकसभा सीटों पर और 19 फरवरी को 11 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किये थे। पहली सूची में बदायूं सीट पर घोषित उम्‍मीदवार धर्मेंद्र यादव को बदलकर अब शिवपाल यादव को उम्‍मीदवार बनाया गया है।

उन्‍होंने बताया कि पार्टी ने पूर्व में आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव लड़ चुके धर्मेंद्र यादव को इसी सीट का प्रभारी बनाया है। इसके अलावा महबूब अली को अमरोहा लोकसभा क्षेत्र का, राम औतार सैनी को कन्‍नौज और मनोज चौधरी को बागपत लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया है।

सपा ने सोमवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से 11 और उम्मीदवारों की घोषणा की थी प्रत्‍याशियों की सूची में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद अफजाल अंसारी का नाम भी शामिल है। सपा ने गाजीपुर से बसपा के मौजूदा सांसद अफजाल अंसारी को मैदान में उतारा है।

दिसंबर 2023 में उच्‍चतम न्‍यायालय ने वर्ष 2007 के गैंगस्टर एक्ट मामले में बसपा सांसद अफजाल अंसारी की सजा को यह कहते हुए निलंबित कर दिया था कि उनका गाजीपुर निर्वाचन क्षेत्र विधायिका में अपने वैध प्रतिनिधित्व से वंचित हो जाएगा, क्योंकि मौजूदा लोकसभा के शेष कार्यकाल को देखते हुए इस सीट पर उपचुनाव नहीं हो सकता है।

सपा उम्‍मीदवारों की सोमवार को जारी सूची में शामिल अन्‍य उम्‍मीदवारों में हरेंद्र मलिक (मुजफ्फरनगर), नीरज मौर्य (आंवला), राजेश कश्यप (शाहजहांपुर-सुरक्षित), ऊषा वर्मा (हरदोई- सुरक्षित), आरके चौधरी (मोहनलालगंज- सुरक्षित), एसपी सिंह पटेल (प्रतापगढ़), रमेश गौतम (बहराइच -सुरक्षित), श्रेया वर्मा (गोंडा), वीरेंद्र सिंह (चंदौली) और रामपाल राजवंशी (मिश्रिख – सुरक्षित) हैं।

Tags: सपा ने घोषित किये
Previous Post

हैदराबाद : दंत चिकित्सा प्रक्रिया के दौरान कारोबारी की मौत, अगले महीने होनी थी शादी

Next Post

कोटा में नौ दिन से लापता जेईई अभ्यर्थी का शव मिला, पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई

Related Posts

उत्तर प्रदेश

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

Lucknow : अलग-अलग जाति के प्रेमी जोड़े ने गेस्ट हाउस में दी जान, हरदोई के अमित-नरगिस की मौत

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

हरदोई में सात माह की गर्भवती महिला की पीटकर हत्या, पति हिरासत में

September 10, 2026
Next Post

कोटा में नौ दिन से लापता जेईई अभ्यर्थी का शव मिला, पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई

Recent Posts

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नोएडा, सोना-चांदी में निवेश के बदले मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग से 27 लाख 50...

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के...

Lucknow : अलग-अलग जाति के प्रेमी जोड़े ने गेस्ट हाउस में दी जान, हरदोई के अमित-नरगिस की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां हरदोई के रहने वाले प्रेमी जोड़े अमित...

हरदोई में सात माह की गर्भवती महिला की पीटकर हत्या, पति हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

हरदोई, जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के मयोरा गांव में मंगलवार शाम घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने डंडे...

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group