अयोध्या, सेवा के प्रति समर्पित संस्था सपना फाउंडेशन का स्थापना दिवस एवं साझा काव्य संग्रह “शाही बचपन” का विमोचन डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के आवासीय परिसर में स्थित संत कंवरराम साहिब सिन्धी अध्ययन केंद्र में समारोह पूर्वक संपन्न हुआ।
जिसमें मुख्य अतिथि प्रो लक्ष्मीकांत सिंह, विशिष्ट अतिथि श्री ज्ञाप्रटे सरल, डॉ वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी,प्रो. आर के सिंह, डॉ रोमा अरोड़ा,प्रो. सत्य प्रकाश त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्तिथि प्रेरणास्पद रही। समारोह की अध्यक्षता पूर्व पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद कांत मिश्रा ने की।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए समारोह संयोजक डॉ उपेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि समारोह में जिले के प्रतिष्ठित कवि रामानंद सागर, अर्चना द्विवेदी, डॉ कामेश मणि पाठक, सुमति दूबे, सुनीता पाठक, पूनम सूद, पूजा यक्ष, कात्यायनी उपाध्याय,भावना ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं से श्रोताओं का मन मोह लिया।
इस अवसर पर अतिथियों ने डॉ स्वदेश मल्होत्रा एवं अनूप मल्होत्रा द्वारा संपादित काव्य संग्रह शाही बचपन का विमोचन भी किया। प्रकाशक सुनील आनंद द्वारा इनोवेटिव ग्रुप ऑफ इंडिया के माध्यम से साझा संकलन के सभी रचनाकारों को साहित्य भूषण सम्मान भी प्रदान किया गया। समारोह का संचालन बृजेन्द्र कुमार दूबे ने किया।
इस मौके पर वन्दना पाण्डेय, राम प्रकाश त्रिपाठी, शुचिता भल्ला, ज्ञान प्रकाश, अनामिका मिश्रा, परणिता श्रीवास्तव, गया प्रसाद आनन्द, राधिका भल्ला, शिवानी सिंह पांडेय, ऋचा ओझा, वंदना पाठक, गरिमा सिंह आदि मौजूद रहे।


