Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या में विधायकों ने रामलला के दर्शन किये, फूल बरसाकर लोगों ने किया स्‍वागत

admin by admin
February 11, 2024
in उत्तर प्रदेश, देश
0

लखनऊ, मुख्‍य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) को छोड़कर उत्तर प्रदेश के दोनों सदन (विधानसभा और विधान परिषद) के करीब 325 विधायकों ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के साथ नवनिर्मित राम मंदिर का दौरा किया और श्री रामलला का दर्शन पूजन किया।

राम मंदिर में उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान के सामने साष्टांग दंडवत कर पूजा-अर्चना की। विधायकों के मंदिरों के शहर में पहुंचने पर अयोध्या के वासियों में उत्साह देखा गया और उन्होंने फूलों की वर्षा की। जैसे ही बस ने अयोध्या में प्रवेश किया फूलों की बरसात शुरू हो गयी। लोग उत्साह में नारे लगा रहे थे।

योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ आज श्री अयोध्या धाम में उत्तर प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष सतीश महाना जी, विधान परिषद के माननीय सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह जी और सम्मानित सहयोगियों के साथ भगवान श्री रामलला के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जय सीताराम।’’

मुख्यमंत्री ओर से साझा किये गये 14 मिनट के वीडियो में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना समेत कई विधायक ‘रघुपति राघव राजा राम’ भजन गाते दिखाई दे रहे हैं।

कुछ विधायकों ने मंदिर की सीढ़ियों पर बैठकर समूह में तस्वीरें खिंचवाईं।

उप्र विधानसभा के सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘325 से कुछ अधिक विधायकों (विधान सभा और विधान परिषद दोनों के सदस्यों) ने अयोध्या में भगवान राम की पूजा की। कुछ विधायकों की पत्नियां भी उनके साथ थीं। कुल मिलाकर, दल का आकार 400 से अधिक था। ’’

इस दौरान शामिल पार्टी नेताओं में भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी दल अपना दल (एस), निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के सदस्‍यों के अलावा विपक्षी दलों में कांग्रेस की आराधना मिश्रा ‘मोना’, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के रघुराज प्रताप सिंह और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उमाशंकर सिंह तथा राष्‍ट्रीय लोकदल (रालोद) के राजपाल सिंह बालियान शामिल रहे।

दर्शन पूजन के बाद अयोध्‍या में ही विधायकों के लिए भोज का आयोजन हुआ और उसके बाद सभी लखनऊ लौट गये।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह और दोनों उपमुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य तथा बृजेश पाठक समेत राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों के सदस्य रामलला के दर्शन करने के लिए रविवार की सुबह नौ बजे राजधानी लखनऊ से अयोध्या के लिए रवाना हुए थे।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ महाराष्ट्र दौरे पर होने के कारण सीधे वहां से अयोध्या पहुंचे थे। योगी के साथ ही वहां पहुंचे विधानमंडल के सदस्यों ने रामलला के दर्शन किये।

प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद ने पत्रकारों को बताया कि राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों के सदस्य विधानसभा अध्यक्ष, विधान परिषद के सभापति समेत सभी मंत्री और विधायक 10 बस से अयोध्या आए हैं।

सपा के नेताओं को छोड़कर ज्यादातर विधायकों ने अयोध्या जाने पर सहमति दी थी।

दर्शन के बाद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मुख्‍यमंत्री योगी के साथ ही मंदिर की अपनी तस्‍वीरें ‘एक्‍स’ पर साझा की।

उन्‍होंने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘आज माननीय विधायकों के संग अयोध्या रामलला के दर्शन के लिए जा रहीं बस का रास्‍ते में जबरदस्त स्वागत किया गया।’’

भगवान राम के दर्शन करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए, उप्र के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘‘ भगवान रामलला के बहुप्रतीक्षित और दिव्य ‘दर्शन’ प्राप्त हुए। भगवान राम के भक्तों को उनका आशीर्वाद प्राप्त होगा और 2024 में ( लोकसभा चुनाव) में तीसरी बार मोदी जी की सरकार बनेगी और 400 से अधिक सीट मिलेंगी।’’

इसके पहले केशव प्रसाद मौर्य ने स्पष्ट रूप से सपा का जिक्र करते हुए ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा था, ‘‘उत्तर प्रदेश विधानमंडल के दोनों सदनों के सदस्य अयोध्या रवाना हो गए हैं। यदि कोई नहीं जा रहा है, तो वह ‘समाप्तवादी पार्टी’ है।’’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने नवनिर्मित मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए दोनों सदनों के सदस्यों को अयोध्या जाने के लिए आमंत्रित किया था।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यह निमंत्रण अस्वीकार कर दिया था।

रामलला के दर्शन के बाद उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ‘एक्‍स’ पर अपनी एक पोस्ट में कहा, ‘‘ आज अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला के दर्शन कर, राम दरश को प्यासी अखियां तृप्त हो गईं, हृदय आनंदित, भाव विभोर हो गया, मेरा जीवन कृतार्थ हो गया। प्रभु की दिव्य छटा देख, आनंदित हूं। जय श्री राम!’’

इसके पहले पाठक ने कहा था, ‘‘ अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद हमने (सभी विधायकों) भगवान राम के ‘दर्शन’ करने का फैसला किया था। पूरी दुनिया इस बारे में बात कर रही है।’’

अयोध्या रवाना होने से पहले विधानसभा अध्यक्ष महाना ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ देखिए ये आस्था का मामला है। किसी को भी भगवान के दरबार में आने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। यदि कोई व्यक्ति विभिन्न कारणों से नहीं आया है तो यह उनका विषय है। कल नेता प्रतिपक्ष (अखिलेश यादव) ने विधानसभा में कहा था कि अध्यक्ष महोदय, आप बुलाएंगे तो भी मैं नहीं आऊंगा। लेकिन, मैंने उनसे कहा था कि जब आप अयोध्या जाएंगे तो, मुझे भी अपने साथ लेकर चलना। ”

महाना ने कहा, ‘‘ जब मैंने सदन के अंदर गिनती की थी तो सारा मीडिया भी वहां मौजूद था तब सपा के 14 विधायकों को छोड़कर सभी सदस्य अयोध्या जाना चाहते थे लेकिन पार्टी के फैसले के कारण नहीं जा पा रहे हैं। पार्टी का निर्णय है तो उन्हें इसे मानना चाहिए, जाना न जाना उनका अधिकार है।’’

बसपा विधायक दल के नेता उमाशंकर सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा था, ‘‘ हम सभी दलों (सपा को छोड़कर) के नेता एक बस में सवार हैं। हम पहले भी अयोध्या जाकर दर्शन पूजन करते रहे हैं, लेकिन यह एक अलग अनुभव होने वाला है।’’

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हमारी एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी (बसपा) है। हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। आज, अध्यक्ष के निर्देश पर हम (अयोध्या) जा रहे हैं। कल यदि दुनिया की सबसे अच्छी मस्जिद वहीं बनेगी तो हम वहां भी जाएंगे। लेकिन, इस पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए।’’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक आशीष सिंह आशू ने कहा, ‘‘हम सभी लोग विधानसभा अध्यक्ष महाना के साथ अपने आराध्य प्रभु श्रीराम का दर्शन करने जा रहे हैं। यह यात्रा जीवन भर यादगार रहेगी।

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के विधायक रघुराज प्रताप सिंह ने कहा, ‘यहां हर चेहरे पर खुशी देखिए। यह न केवल मेरे लिए, बल्कि सभी विधायकों के लिए बहुत बड़ा सम्मान है।’’

भाजपा के सहयोगी दल निषाद पार्टी के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने कहा कि राज्य के दोनों सदनों के सदस्य, सत्ता पक्ष के सदस्य और विपक्ष के सदस्य अयोध्या जा रहे हैं।

इससे पहले राज्य सरकार ने एक बयान में कहा था कि योगी आदित्यनाथ सीधे अयोध्या हवाई अड्डे पहुंचेंगे और इसके बाद वह रामलला के दर्शन के लिए अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ मंदिर जाएंगे।

Tags: अयोध्या में विधायकों
Previous Post

एटा में सात वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या

Next Post

भदोही भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या की

Related Posts

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित
देश

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

July 27, 2026
लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

July 27, 2026
संसद के शीतकालीन सत्र की आज से होगी शुरुआत
देश

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर विपक्ष का विरोध

July 27, 2026
शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स
देश

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स

July 27, 2026
Next Post

भदोही भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या की

Recent Posts

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

बिहार के सीवान जिले में 25 जुलाई को छात्र आंदोलन के दौरान कथित तौर पर एके-47 राइफल का इस्तेमाल करने...

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना इलाके में एक नाबालिग किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में एक बुजुर्ग समेत...

संसद के शीतकालीन सत्र की आज से होगी शुरुआत

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर विपक्ष का विरोध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के विषय पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच प्रश्नपत्र लीक...

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में सुधार के लिए इन्फोसिस के...

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

हापुड़, उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने रविवार सुबह हापुड़ ज़िले के पिलखुवा क्षेत्र से एक लाख रुपये...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group