Saturday, October 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

इमरान खान ने एआई का इस्तेमाल कर पाकिस्तान के चुनाव में जीत का दावा किया

admin by admin
February 10, 2024
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

इस्लामाबाद, जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने एआई (कृत्रिम मेधा) की मदद से एक वीडियो संदेश भेजकर आम चुनाव में जीत का दावा किया और अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी नवाज शरीफ को ‘‘मूर्ख’’ व्यक्ति करार दिया।

खान का संदेश उनकी पार्टी ‘पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ’ (पीटीआई) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किया। खान ने वीडियो संदेश में अपने समर्थकों को चुनाव के नतीजों को लेकर बधाई दी और कहा कि उन्हें उन पर भरोसा है।

इस बीच, एक आतंकवाद रोधी अदालत (एटीसी) ने देश के सैन्य प्रतिष्ठानों पर नौ मई को हुए हमलों से जुड़े 12 मामलों में इमरान खान को शनिवार को जमानत दे दी।

‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून पाकिस्तान’ के अनुसार, एटीसी न्यायाधीश मलिक इजाज आसिफ ने ‘जनरल हेडक्वार्टर’ (पाकिस्तानी सेना) और सेना संग्रहालय पर हमले सहित 12 मामलों में खान को जमानत दे दी और उनसे एक लाख रुपये जमानत राशि भरने को कहा।

अदालत ने कहा कि 71 वर्षीय खान को जेल में रखने का कोई औचित्य नहीं है क्योंकि नौ मई के मामले में अन्य सभी आरोपी जमानत पर रिहा हैं।

अदालत के इस आदेश के बावजूद खान जेल में ही रहेंगे क्योंकि उन्हें कई अन्य मामलों में दोषी ठहराया गया है।

खान ने पाकिस्तान में चुनाव के बाद जारी वीडियो में कहा कि उनका दृढ़ विश्वास था कि लोग मतदान करने के लिए बाहर आएंगे और उन्होंने बड़ी संख्या में मतदान कर उनके भरोसे को कायम रखने के लिए अपने समर्थकों की सराहना की।

खान (71) ने कहा, ‘‘इतनी बड़ी संख्या में मतदान करके और वोट डालने के अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल करके, आपने नागरिक अधिकारों का प्रयोग करने की स्वतंत्रता को बहाल किए जाने की नींव रखी है।’’

यह पहली बार नहीं है जब खान की पार्टी ने अपने समर्थकों तक पहुंचने के लिए एआई तकनीक का इस्तेमाल किया है। उसने प्रचार अभियान के दौरान भी लोगों तक खान का संदेश पहुंचाने के लिए एआई का इस्तेमाल किया था।

खान ने मतदान केंद्रों के नतीजे दिखाने वाले प्रपत्रों का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘प्रपत्र 45 के अनुसार अब हम 170 सीट जीत रहे हैं।’’

उन्होंने ‘पीटीआई’ से ‘‘30 सीट कम होने के बावजूद’’ विजयी भाषण देने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री शरीफ की आलोचना की।

क्रिकेटर से नेता बने खान को वीडियो में यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘‘नवाज शरीफ एक मूर्ख व्यक्ति हैं, जिन्होंने अपनी पार्टी के 30 सीट से पिछड़ने के बावजूद विजयी भाषण दिया।’’

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के प्रमुख नवाज शरीफ ने शुक्रवार शाम को घोषणा की थी कि वह गठबंधन सरकार बनाने के लिए विचार-विमर्श शुरू कर रहे हैं।

खान ने कहा, ‘‘दो साल के भारी उत्पीड़न और अन्याय के बाद भी हमने 2024 का चुनाव पूरी ताकत से जीता है।’

नेशनल असेंबली की 336 सीट में से 266 पर ही मतदान कराया जाता है लेकिन बाजौर में, हमले में एक उम्मीदवार की मौत हो जाने के बाद एक सीट पर मतदान स्थगित कर दिया गया था। अन्य 60 सीट महिलाओं के लिए और 10 अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित हैं और ये जीतने वाले दलों को आनुपातिक प्रतिनिधित्व के आधार पर आवंटित की जाती हैं। नयी सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 265 सीट में से 133 सीट जीतनी होंगी।

पाकिस्तान निर्वाचन आयोग के अनुसार, नेशनल असेंबली की 250 सीट पर मतगणना पूरी हो चुकी है और निर्दलीय उम्मीदवारों ने सर्वाधिक 99 सीट जीती हैं। इनमें से अधिकतर उम्मीदवार पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ‘तहरीक-ए-इंसाफ’ (पीटीआई) द्वारा समर्थित हैं।

Tags: इमरान खान ने एआई
Previous Post

भाजपा को 2022-23 में चुनावी बॉन्ड से लगभग 1300 करोड़ रुपये मिले

Next Post

Watch. अयोध्या रामोत्सव के अंतर्गत सरयू किनारे राम कथा पार्क में राम भजनों की धूम में श्रद्धालु आह्लादित दिखे

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

इमरान खान की पार्टी और सरकार के बीच बातचीत शुरू, 4 अक्टूबर के लॉन्ग मार्च से पहले तनाव कम करने की कोशिश

October 2, 2026
देश

छह महीने तक खदान में मेहनत, दो दिन में मिले चार हीरे; झांसी की गुड्डी देवी की चमकी किस्मत

October 2, 2026
देश

हिमाचल प्रदेश: हमीरपुर में निर्माणाधीन फोरलेन पुल ढहा: 5 मजदूर घायल, 6 के मलबे में दबे होने की आशंका

October 2, 2026
अंतराष्ट्रीय

सुजीत कलकल ने कुश्ती में रचा इतिहास, ओलंपिक चैंपियन को हराकर भारत को दिलाया स्वर्ण पदक

October 2, 2026
Next Post

Watch. अयोध्या रामोत्सव के अंतर्गत सरयू किनारे राम कथा पार्क में राम भजनों की धूम में श्रद्धालु आह्लादित दिखे

Recent Posts

लड़की बनने का शौक: नाबालिग बेटे ने की माँ गीता भगचंदानी की हत्या!!, हेलो पुलिस, मैंने मां का मर्डर कर दिया है, आप लोग आ जाओ

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 2, 2026
0

राजधानी लखनऊ के नाका इलाके में मां की हत्या के मामले में उसके 17 वर्षीय बेटे को पुलिस ने हिरासत...

इमरान खान की पार्टी और सरकार के बीच बातचीत शुरू, 4 अक्टूबर के लॉन्ग मार्च से पहले तनाव कम करने की कोशिश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 2, 2026
0

पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) और संघीय सरकार के बीच शुक्रवार को बातचीत शुरू...

छह महीने तक खदान में मेहनत, दो दिन में मिले चार हीरे; झांसी की गुड्डी देवी की चमकी किस्मत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 2, 2026
0

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में हीरा खदान में करीब छह महीने तक मेहनत करने वाली झांसी निवासी गुड्डी देवी...

देवरिया: स्पीड ब्रेकर को लेकर विवाद में घायल RSS कार्यकर्ता की मौत, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 2, 2026
0

देवरिया, जिले के लार थाना क्षेत्र के भीकम छपरा गांव में सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाने को लेकर हुआ विवाद खूनी...

हिमाचल प्रदेश: हमीरपुर में निर्माणाधीन फोरलेन पुल ढहा: 5 मजदूर घायल, 6 के मलबे में दबे होने की आशंका

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 2, 2026
0

हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), मसियाना गांव के पास निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा शुक्रवार को ढहने से पांच श्रमिक घायल हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group