Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

250 कंप्यूटर की लैब: यूपी पुलिस की ऑनलाइन कंप्यूटर ऑपरेटर परीक्षा में भी सेंध, सॉल्वर गैंग के 12 सदस्य गिरफ्तार

admin by admin
February 8, 2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, देश
0
उप्र पुलिस की ऑनलाइन कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती परीक्षा चल रही है। जिसमें सिस्टम हैक करने और सॉल्वर बैठाकर परीक्षा कराने वाले गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिली थी। इसकी जांच शुरू की गई तो पता चला कि बड़ौत की आवास विकास काॅलोनी में स्थित अनिल कुमार के मकान नंबर 2सी/124/4-5 में कुछ व्यक्ति किराए पर कमरा लेकर कंप्यूटर ऑपरेटर की परीक्षा में सिस्टम हैक करके अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर प्रश्न पत्र हल कर रहे हैं।
वहीं, एसटीएफ की टीम ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि यह लोग सात फरवरी 2024 को उप्र पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर की परीक्षा में अभ्यर्थी के कंप्यूटर की स्कीन शेयर कर यहीं से पेपर सॉल्व कर रहे थे।
पूछताछ में पता चला कि विधान पब्लिक स्कूल दुहाई गाजियाबाद में स्थित लैब को फर्जी तरीके से परीक्षा कराने के लिए केंद्र आवंटित करा रखा है। जहां से अपने अन्य सहयोगियों की मदद से ये लोग ऑनलाइन परीक्षा हैकिंग का कार्य करते हैं।
परीक्षा केंद्र पहुंच कर पुलिस ने सात अभ्यर्थियों और लैब के सहयोगी रजनीश कुमार व अश्वनी कुमार को हिरासत में
ले लिया है। आरोपियों के पास से तीन लैपटॉप, डेस्क टॉप कम्प्यूटर, आठ मोबाइल फोन, स्क्रीन शॉट, आठ एडमिट कार्ड बरामद किए हैं। आरोपियों के पास से तीन लैपटॉप, डेस्क टॉप कम्प्यूटर, आठ मोबाइल फोन, स्क्रीन शॉट, आठ एडमिट कार्ड बरामद किए हैं।
250 कंप्यूटर की लैब की तैयार
इस गिरोह ने भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों से पेपर हल कराने के नाम पर पैसा कमाने के उद्देश्य से गाजियाबाद के दुहाई में विधान पब्लिक स्कूल में करीब 250 कंप्यूटर सिस्टम की लैब तैयार की।
कंप्यूटर हैकिंग एक्सपर्ट पलवल हरियाणा निवासी राम चौहान ने रोहित चौधरी के कहने पर लैब में आकर 28 जनवरी 2024 को एक सिस्टम पर कुछ साॅफ्टवेयर (एनीडेस्क, नोड जेएस, पाइथॉन लांचर) इंस्टाल कर इस सिस्टम को मास्टर सिस्टम बनाया।
जिससे जब जरूरत हो तब लैब में मौजूद अन्य सिस्टमों को इस मास्टर सिस्टम के जरिए जोड़ कर उनका रिमोट एक्सेस ले सकें और मास्टर सिस्टम को लैब में मौजूद अपने सहयोगियों की मदद से अलग रखा गया। जिससे किसी अभ्यर्थी को परीक्षा के समय यह सिस्टम आवंटित न हो।
परीक्षा प्रारंभ होने से पहले ही लैब में मौजूद अपने सहयोगियों के माध्यम से कहीं भी बैठकर रवि लैब में मौजूद मास्टर सिस्टम को सॉफ्टवेयर के माध्यम से अपने सिस्टम पर लेकर जिन-जिन अभ्यर्थियों से पैसे लेकर पेपर हल कराने की बात तय होती थी, उनके परीक्षा केंद्र पर आवंटित सिस्टमों के एक्सेस ले लेता था।
उसको अपने अन्य साथी जो पेपर हल करने में एक्सपर्ट थे, उनके सिस्टम पर भेज देता था। जिससे केंद्र पर मौजूद अभ्यर्थी के सिस्टम का पूरा एक्सेस इनके पास पहुंच जाता था।
ये प्रश्न-पत्र अपने सिस्टम से हल करते थे। अभ्यर्थी केवल बैठकर माउस हिलाता रहता था। यह लोग प्रत्येक अभ्यर्थी से चार से पांच लाख रुपये इस कार्य के लिए लेते थे। राम चौहान एक अभ्यर्थी की स्क्रीन शेयर करने के लिए 50 हजार रुपये लेता था।
ये हुए गिरफ्तार
1. रचित चौधरी पुत्र ब्रह्मपाल सिंह निवासी ग्राम भाज्जू थाना बाबरी जनपद शामली। (सरगना)
2. कर्मवीर पुत्र रतन सिंह निवासी ग्राम बिहारीपुर थाना बागपत जनपद बागपत। (सॉल्वर)
3. दानवीर पुत्र तेजपाल निवासी वृद्धा ज्योति कॉलोनी, थाना बड़ौत जनपद बागपत । (सहयोगी)
4. रजनीश कुमार पुत्र अर्जुन प्रसाद महतो निवासी बगडस थाना भगवानपुर जनपद बेगुसराय बिहार (सहयोगी)
5. अश्वनी पुत्र नरेश कुमार निवासी कूकड़ा थाना नई  मंडी जनपद मुजफ्फरनगर (सहयोगी)
6. अनिल कुमार पुत्र करतार सिंह निवासी ग्राम जरूवा कटरा थाना मलपुरा जनपद आगरा (अभ्यर्थी)
7. अक्षय तंवर पुत्र देवेंद्र कुमार निवासी सुनहेड़ा थाना खेकड़ा जनपद बागपत (अभ्यर्थी)
8. मनीष सरोहा पुत्र प्रमोद सरोहा निवासी शेरपुर लुहारा थाना छपरौली जनपद बागपत (अभ्यर्थी)
9. आलोक चौहान पुत्र तेजपाल निवासी बावली रोड, थाना बड़ौत, बागपत (अभ्यर्थी)
10. धर्मेंद्र पुत्र लेखन निवासी तुमोला थाना कोसी कलां जनपद मथुरा (अभ्यर्थी)
11. लोकेश कुमार पुत्र अरविंद सिंह निवासी पुरा थाना मंगोरा जनपद मथुरा (अभ्यर्थी)
12. आर्यदीप तोमर पुत्र ओमबीर सिंह निवासी बामनौली थाना दोघट जनपद बागपत (अभ्यर्थी)
Tags: 250 कंप्यूटर की लैब
Previous Post

मोदी की जाति को लेकर राहुल के दावे: गरजे भाजपा नेता, IT प्रमुख अमित मालवीय का ट्विट, तेली समाज में जन्मे प्रधानमंत्री..

Next Post

कानपुर: ट्रक ने स्कूली वैन को मारी टक्कर, एक छात्र की मौत, 8 घायल

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

Gorakhpur : गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिला रिकॉर्डिंग करता मोबाइल, वार्डन आरती सिंह पर FIR

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

Mayawati-Akash Anand: उतार-चढ़ाव भरा रहा सियासी सफर, सियासी सफर में कभी अर्श तो कभी फर्श पर नजर आये आकाश आनंद

September 10, 2026
Next Post

कानपुर: ट्रक ने स्कूली वैन को मारी टक्कर, एक छात्र की मौत, 8 घायल

Recent Posts

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

बीजिंग, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन...

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लंदन, भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल के खिलाफ ब्रिटेन में चल रहे यौन उत्पीड़न मामले में गुरुवार...

Gorakhpur : गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिला रिकॉर्डिंग करता मोबाइल, वार्डन आरती सिंह पर FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

गोरखपुर के मोहद्दीपुर इलाके में छात्राओं की निजता भंग करने के आरोप में एक छात्रावास की वार्डन के खिलाफ प्राथमिकी...

Ayodhya : सरयू में डूबे नाना-नाती के शव बरामद, एक ही परिवार में दूसरी बार नदी ने ली जान

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या,  रुदौली कोतवाली क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित पसैया गांव के सामने सरयू नदी में बुधवार को डूबे नाना-नाती के शव...

Ayodhya : अभिषेक सावंत ने उठाई जर्जर नरेंद्रालय सभागार में कर्मचारियों की सुरक्षा की आवाज, 15 दिन का अल्टीमेटम

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या में जर्जर नरेंद्रालय सभागार में संचालित नगर निगम के प्रवर्तन दल कार्यालय को लेकर कर्मचारियों की सुरक्षा का मुद्दा...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group