Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मोदी की जाति को लेकर राहुल के दावे: गरजे भाजपा नेता, IT प्रमुख अमित मालवीय का ट्विट, तेली समाज में जन्मे प्रधानमंत्री..

admin by admin
February 8, 2024
in उत्तर प्रदेश, देश, राजनीति
0

नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने बृहस्पतिवार को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के उस दावे को झूठ करार दिया जिसमें उन्होंने दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से ताल्लुक रखने वाले परिवार में नहीं हुआ था।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हर बार की तरह, राहुल गांधी का एक और झूठ उजागर हो गया। या तो राहुल गांधी सच में नासमझ हैं या फिर उन्हें लगता है कि बार-बार झूठ बोलने से झूठ को ही सच मान लिया जाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी जी पहले अपने आपके साथ न्याय कर लें, इस तरह हर दिन झूठ बोलेंगे तो वह दिन दूर नहीं है जब वह केवल हास्य, व्यंग्य और मनोरंजन तक ही सीमित रह जाएंगे। प्रधान ओबीसी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।

राहुल ने ओडिशा में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के तीसरे एवं अंतिम दिन यहां एक संक्षिप्त भाषण में कहा कि मोदी का जन्म ऐसे परिवार में हुआ जो सामान्य जाति की श्रेणी में आता है।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘मोदी जी लोगों को यह कहकर गुमराह करते आ रहे हैं कि वह अन्य पिछड़ा वर्ग से हैं। उनका जन्म ‘घांची’ जाति के परिवार में हुआ था, जिसे 2000 में गुजरात में भारतीय जनता पार्टी सरकार के कार्यकाल के दौरान ओबीसी सूची में शामिल किया गया। इस प्रकार से मोदी जी जन्म से ओबीसी नहीं हैं।

कांग्रेस सांसद ने जोर दिया, ‘‘उन्होंने गुजरात का मुख्यमंत्री बनने के बाद अपनी जाति बदलकर ओबीसी कर ली। इसलिए मोदी जी जन्म से ओबीसी नहीं हैं।

भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष और पार्टी के संसदीय बोर्ड के सदस्य के. लक्ष्मण ने भी राहुल गांधी के दावे को झूठा करार दिया।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राहुल गांधी का यह दावा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री की भूमिका संभालने के बाद ओबीसी का दर्जा प्राप्त किया, गलत है। मोदी की जाति को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल से दो साल पहले 27 अक्टूबर, 1999 को आधिकारिक तौर पर ओबीसी के रूप में मान्यता दी गई थी।

लक्ष्मण ने इसके साथ ही संबंधित आदेश के ‘भारत के राजपत्र’ की एक प्रति और उसका लिंक भी साझा किया।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि नेहरू-गांधी परिवार के सदस्य हमेशा ओबीसी समुदायों के हितों का समर्थन करने के खिलाफ रहे हैं। यह विरोध उसकी विभिन्न पीढ़ियों में जारी रहा है।

भाजपा के सूचना और प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने भी राहुल गांधी के दावे को ‘कोरा झूठ’ करार दिया और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की एक अधिसूचना साझा करते हुए दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी की जाति को उनके मुख्यमंत्री बनने से दो साल पहले ही ओबीसी का दर्जा दे दिया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘जवाहरलाल नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक पूरा गांधी-नेहरू परिवार ओबीसी के खिलाफ रहा है।

Prime Minister Narendra Modi got his caste notified as an OBC after he became the Chief Minister of Gujarat: Rahul Gandhi.

This is a blatant lie. PM Narendra Modi's caste was notified as an OBC on Oct 27, 1999, a full 2 years BEFORE he became the Chief Minister of Gujarat.… pic.twitter.com/lDU3uJrHwJ

— Amit Malviya (@amitmalviya) February 8, 2024

Tags: मोदी की जाति
Previous Post

स्ट्रांग रूम से चोरी हुई वोटिंग मशीन, गुस्साए चुनाव आयोग ने तीन अधिकारियों को निलंबित करने के दिए निर्देश

Next Post

250 कंप्यूटर की लैब: यूपी पुलिस की ऑनलाइन कंप्यूटर ऑपरेटर परीक्षा में भी सेंध, सॉल्वर गैंग के 12 सदस्य गिरफ्तार

Related Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान
अंतराष्ट्रीय

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

July 25, 2026
Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान
देश

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

July 25, 2026
Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव
अयोध्या

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

July 25, 2026
Next Post

250 कंप्यूटर की लैब: यूपी पुलिस की ऑनलाइन कंप्यूटर ऑपरेटर परीक्षा में भी सेंध, सॉल्वर गैंग के 12 सदस्य गिरफ्तार

Recent Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नई दिल्ली, करीब 36 दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। संगठन ने...

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

रामल्ला/यरुशलम, वेस्ट बैंक के नाब्लुस के पास स्थित टेल (Tell/Tal) गांव में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प में दो इज़रायली...

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री...

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

by Atul Narain Srivastava
July 25, 2026
0

अयोध्या में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों से डॉक्टरों को...

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

आज दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत 2025-26 चक्र के लिए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group