Saturday, September 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Watch, अयोध्या में 33 वर्षों का प्रण पूरा होने के बाद विवाह, कारसेवक पुरम की यज्ञवेदी सात फेरे और पवित्र अग्नि की बनी साक्षी

डॉ महेंद्र 20 वर्षों से अधिक समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहे हैं

admin by admin
February 4, 2024
in अयोध्या, देश
0

अयोध्या, श्री राम जन्मभूमि मंदिर को लेकर लंबा संघर्ष चला। इस बीच एक ऐसा दंपति भी है जिन्होंने महज इसलिए विवाह नहीं किया कि उनकी प्रतिज्ञा थी कि जब प्रभु श्री राम का मंदिर बनेगा और अयोध्या में अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे तभी वह शादी करेंगे।

अब रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो चुके हैं तो इस दंपति ने कार सेवक पुरम परिसर में स्थित यज्ञ वेदी के चारों ओर घूम कर सात फेरे लिए और पवित्र अग्नि को साक्षी मानकर साथ जीने मरने की कसमें खाई। बात यहीं समाप्त नहीं होती, इन्होंने वरमाला के लिए भी इस माला का चयन किया जिसे प्रभु श्री राम के श्रृंगार के लिए श्री राम जन्मभूमि मंदिर में उपयोग किया गया था।

राजस्थान के जयपुर के रहने वाले डॉ महेंद्र भारती 1990 में ही विवाह के योग्य हो गए थे। मगर उसी समय कारसेवकों पर गोली चलाई जाने से वह इतने व्यथित हुए कि उन्होंने संकल्प किया कि जब तक राम मंदिर संघर्ष के दौरान बलिदान हुए उन लोगों का संकल्प पूरा नहीं होता और अयोध्या में श्री राम की जन्म भूमि पर उनका भव्य मंदिर नहीं बनता तब तक वह शादी नहीं करेंगे और ना ही गले में कोई माला पहनेंगे।

अब जबकि श्री राम की जन्म भूमि पर ही उनका भव्य मंदिर निर्माण हो रहा है और रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो चुके हैं तो डॉक्टर महेंद्र भारती ने अजमेर की रहने वाली डॉक्टर शालिनी गौतम से 33 वर्ष की प्रतिज्ञा पूर्ण होने के बाद वहां शादी रचाई जहां अयोध्या में कार सेवकों के संघर्ष का लंबा इतिहास रहा है।

बता दें कि डॉ महेंद्र 20 वर्षों से अधिक समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहे हैं और उनके जीवन संगिनी शालिनी गौतम एक महाविद्यालय में बच्चों को पढ़ाती है और कहती है कि शादी के लिए इससे बेहतर अवसर और कोई दूसरा नहीं हो सकता था। जबकि महेंद्र कहते हैं कि यह सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना का दौर है इसलिए यह उनके व्यक्तिगत जीवन के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है।

इसके साथ ही डॉ महेंद्र भारती ने बताया कि, बहुत आनंदित हूं, बहुत अभिभूत हूं मैं यह क्षण और यह पल मेरे जीवन में सौभाग्य बनकर आया है। 1990 में कारसेवकों की निर्मम हत्या हुई थी तब मन काफी व्यथित हुआ था कभी संकल्प किया था कि भगवान श्री राम का मंदिर जब अयोध्या में बनेगा और भव्य मंदिर में मैं उनके दर्शन करूंगा तभी गले में माला पहनूंगा और विवाह करूंगा बहुत आनंद है की मनोकामना पूरी हुई है।

उन्होंने कहा कि बड़ा भव्य मंदिर श्री राम जी का अयोध्या में बना है उसका वर्णन करना शब्दों में बड़ा मुश्किल है।

एक युग परिवर्तन की बेला है। वास्तव में सारे विश्व की निगाहें भारत के ऊपर है। एक इतिहास बना है यह सनातन की पुनर्स्थापना का दिन है और विश्व के अंदर चराचर समुदाय के कल्याण का जो विचार है सारी दुनिया को आर्य बनाना है सारी दुनिया में शांति स्थापित होगी तो भारत के कारण होगी।

यह जो बात हमारे मठ मंदिरों में कही जाती है हम बोलते हैं धर्म की विजय हो अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सदभावना हो, विश्व का कल्याण हो।

ऐसा श्रेष्ठतम विचार लेकर के दुनिया के समक्ष हम जा रहे हैं तो निश्चित तौर पर अगर विश्व का कल्याण किसी विचार से संभव है किसी पद्धति और परंपरा से संभव है तो वह सिर्फ और सिर्फ सनातन है।

Tags: कारसेवक पुरम की यज्ञवेदी
Previous Post

अब, भारतीय ओलंपिक संघ में तकरार!? आईओए प्रमुख पीटी उषा व सीईओ की नियुक्ति पर विवाद

Next Post

अयोध्या में थाईलैंड के राजदूत डॉ परविंदर सिंह की बेटी मरीना कौर के जन्मोत्सव पर रामलला से माँगा आशीर्वाद

Related Posts

PM in a group photograph with BRICS leaders on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: सीमा पार भुगतान को तेज, सस्ता और सुरक्षित बनाने पर ब्रिक्स देशों की सहमति

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

जोमैटो ने COD ऑर्डर पर लगाया नया ‘पे ऑन डिलीवरी फीस’, स्विगी पर अभी शुल्क नहीं

September 12, 2026
क्राइम

Haryana : विदेश में छिपे 27 गैंगस्टर भारत लाए गए, 12 और अपराधी हिरासत में

September 12, 2026
अंतराष्ट्रीय

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

September 11, 2026
Next Post

अयोध्या में थाईलैंड के राजदूत डॉ परविंदर सिंह की बेटी मरीना कौर के जन्मोत्सव पर रामलला से माँगा आशीर्वाद

Recent Posts

PM in a group photograph with BRICS leaders on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.

BRICS Summit 2026: सीमा पार भुगतान को तेज, सस्ता और सुरक्षित बनाने पर ब्रिक्स देशों की सहमति

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

नयी दिल्ली, ब्रिक्स देशों के नेताओं ने शनिवार को सदस्य देशों के बीच सीमा पार भुगतानों को अधिक तेज, सस्ता,...

लखनऊ जिला अदालत के आस-पास पांच सप्ताह में अवैध अक्रिमण हटाने का निर्देश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने स्थानीय अधिकारियों को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर और उसके आसपास के...

California : भारतीय मूल की महिला पर दो दोस्तों की हत्या का आरोप, चाकू मारने और कार से कुचलने का दावा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

ह्यूस्टन, कैलिफोर्निया में अलग-अलग घटनाओं में अपने दो दोस्तों की हत्या करने के आरोप में भारतीय मूल की एक महिला...

Mayawati का बड़ा ऐलान, आनंद कुमार के बेटों को बसपा में नहीं मिलेगा कोई राजनीतिक पद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को कहा कि उनके छोटे भाई आनंद कुमार के...

मेरठ नितिन नागर हत्याकांड: हत्या के आरोपी मिट्ठू के घर पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

मेरठ में दिनदहाड़े युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को तीन आरोपियों के घरों में किए गए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group