Wednesday, October 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उप्र विधानमंडल का बजट सत्र kal से शुरू, दो से 12 फरवरी तक प्रस्तावित कार्यक्रम जारी

admin by admin
February 1, 2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

उत्‍तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र शुक्रवार से शुरू होगा, जिसमें पहले दिन राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल दोनों सदनों को एक साथ संबोधित करेंगी। सत्र के सुचारू संचालन के लिए बृहस्पतिवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने सहयोग करने तथा सकारात्मक चर्चा किये जाने पर सहमति जताई है।

विधानसभा से जारी एक बयान के अनुसार बृहस्पतिवार को विधान भवन में सर्वदलीय बैठक हुई, जिसमें सभी दलीय नेता शामिल हुए। इसके पहले विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ नवीनीकृत राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन हॉल का उद्घाटन किया।

विधानमंडल के दोनों सदनों (विधानसभा व विधान परिषद) का सत्र शुक्रवार दो फरवरी से 12 फरवरी तक प्रस्तावित है,

विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे ने सभी सदस्यों को बृहस्पतिवार को पत्र भेजकर कर दो फरवरी से 12 फरवरी तक प्रस्तावित कार्यक्रम जारी किया है, जिसके अनुसार शुक्रवार को सुबह 11 बजे राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल का एक साथ समवेत दोनों सदनों के समक्ष अभिभाषण होगा। इसके बाद राज्‍यपाल का अभिभाषण पढ़कर सुनाया जाएगा।

शनिवार, तीन फरवरी को हाल में दिवंगत विधानसभा सदस्यों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। चार फरवरी को अवकाश रहेगा। इसके बाद पांच फरवरी, सोमवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 का आय-व्ययक (बजट) पेश किया जाएगा। बीच में 11 फरवरी, रविवार के अवकाश को छोड़कर 12 फरवरी तक विधानसभा सत्र का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

बयान के अनुसार विधान भवन में बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष महाना ने कहा कि यदि सदन में कोरम पूरा होगा तो देर रात तक भी सदन को संचालित किया जाएगा।

उन्‍होंने कहा कि इससे अधिक से अधिक सदस्यों को सदन में अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा। अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री समेत सभी दलीय नेताओं को 22 जनवरी को हुए मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के बाल रूप विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा के लिए बधाई दी। उन्‍होंने सभी दलीय नेताओं से सदन संचालन में सहयोग की अपेक्षा की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी दलीय नेताओं का स्वागत करते हुए अयोध्‍या में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा के लिए दी गई बधाई पर सभी को धन्यवाद दिया। योगी ने श्री राम मंदिर अयोध्या धाम का प्रसाद अपने हाथों से वितरित किया। योगी ने कहा कि सभी सदस्य अध्यक्ष, विधान सभा के नेतृत्व में अयोध्या दर्शन का कार्यक्रम तय कर लें, जिसमें हम सभी उपस्थिति रहेंगे।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि उप्र का बजट चुनाव की दृष्टि से प्रभावी और महत्वपूर्ण है। सदन देर रात 11-12 बजे तक चले, जिससे क्षेत्र की जनता यह समझ सके कि हमारे द्वारा चुने गये जन प्रतिनिधि हमारी समस्याओं को प्रभावी ढंग से सदन में बतातें हैं। उन्‍होंने अपेक्षा की कि सदन जो भी भाषण हो वह संसदीय मर्यादा के अनुरूप हो।

संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सभी लोगों सदन चलाने में सहयोग की अपेक्षा की।

बैठक में नेता प्रतिपक्ष की जगह समाजवादी पार्टी के सचेतक मनोज कुमार पांडेय समेत सभी दलों के नेताओं ने बजट सत्र में अपने दल का पूरा सहयोग करने तथा सकारात्मक चर्चा किये जाने पर अपनी सहमति जताई।

Tags: विधानमंडल का बजट सत्र
Previous Post

VIdeo, व्यासजी के तहखाने की देखे वीडियो, बाहर से दर्शन कर रहे श्रद्धालु खुशी से झूम उठे

Next Post

कार हादसे की ऋषभ पंत ने बताई आपबीती; पैर खोने का डर था

Related Posts

उत्तर प्रदेश

video, लखनऊ में कार पार्किंग विवाद में RSS जिला सह कार्यवाह समेत तीन की हत्या, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और भाजपा उपाध्यक्ष नीरज सिंह, दिया सरकारी नौकरी,पढ़ाई, सुरक्षा का भरोसा

October 27, 2026
अयोध्या

सुल्तानपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटी, 25 यात्री घायल; चालक को झपकी आने की आशंका

October 27, 2026
उत्तर प्रदेश

डिजिटल मीडिया संगठनों ने डेटा संरक्षण कानून को उच्चतम न्यायालय में क्यों दी है चुनौती? पत्रकारिता की छूट नहीं मिलने पर जताई चिंता

October 27, 2026
उत्तर प्रदेश

बरेली में प्रेमी युगल ने खाया जहरीला पदार्थ, नाबालिग दलित छात्रा की मौत; युवक की हालत गंभीर

October 27, 2026
Next Post

कार हादसे की ऋषभ पंत ने बताई आपबीती; पैर खोने का डर था

Recent Posts

Russia’s Attacks on Ukraine’s Energy Infrastructure Are War Crimes, UN Probe Finds; 29 Countries’ Citizens Allegedly Recruited Through Deception

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 27, 2026
0

संयुक्त राष्ट्र, संयुक्त राष्ट्र समर्थित एक जांच में सोमवार को बताया गया कि रूस ने यूक्रेन में ऊर्जा बुनियादी ढांचे...

Israel: Machal vs Likud: नेतन्याहू की अपील, बोले- समर्थकों से लिकुड के पक्ष में मतदान की अपील, जल्द मतदान केंद्र पहुंचे!?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 27, 2026
0

यरूशलम, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को अपने दक्षिणपंथी समर्थकों से ‘‘जागने’’ और उनकी लिकुड पार्टी को वोट...

video, लखनऊ में कार पार्किंग विवाद में RSS जिला सह कार्यवाह समेत तीन की हत्या, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और भाजपा उपाध्यक्ष नीरज सिंह, दिया सरकारी नौकरी,पढ़ाई, सुरक्षा का भरोसा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 27, 2026
0

लखनऊ, राजधानी के सआदतगंज क्षेत्र में कार पार्किंग विवाद के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के लखनऊ जिला सह कार्यवाह...

सुल्तानपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटी, 25 यात्री घायल; चालक को झपकी आने की आशंका

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 27, 2026
0

सुल्तानपुर, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। बिहार से लखनऊ जा रही डबल डेकर बस हलियापुर...

डिजिटल मीडिया संगठनों ने डेटा संरक्षण कानून को उच्चतम न्यायालय में क्यों दी है चुनौती? पत्रकारिता की छूट नहीं मिलने पर जताई चिंता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 27, 2026
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (डीएनपीए) की याचिका पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा,...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group