गोंडा जिले में पुलिस ने दो दिन पूर्व एक चिकित्सक द्वारा आत्महत्या किये जाने मामले में सोमवार को उसकी पत्नी, पत्नी की बहन और भाई के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने सूत्रों ने यह जानकारी दी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्र के न्यू इंदिरा नगर कालोनी निवासी डॉ. देवी दयाल (40) ने पिछले शुक्रवार को अपने क्लीनिक में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में उन्होंने इस कदम के लिए अपनी पत्नी प्रिया यादव, उसकी बहन भारती और उसके भाई राजू को जिम्मेदार ठहराया था।
उन्होंने बताया कि ‘सुसाइड नोट’ सामने आने के बाद मृतक के पिता श्याम नाथ यादव की शिकायत पर तीनों के खिलाफ आत्महत्या के लिये उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।


