अयोध्या ज़िला की सीमा पर स्थित थाना असन्द्रा बाराबंकी के प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार सिंह को 15 वर्ष की उत्कृष्ट सेवा करने के उपरांत ग्रह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन बाराबंकी में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आये बाराबंकी सांसद उपेन्द्र रावत द्वारा उन्हें प्रदान किया गया। सम्मान पाकर प्रभारी निरीक्षक भावविह्वल हो गये।
पुलिस विभाग के उनके समकक्ष बहुत से अधिकारियों ने इस उपलब्धि की उन्हें हार्दिक बधाई दी। सम्मान से अभिभूत प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि यह सम्मान का श्रेय वह अपने माता पिता एवं गुरुजनों द्वारा दिये गये अच्छी शिक्षा व संस्कार को देता हूँ। साथ ही अपने विभाग के आला अफसरों का कृतज्ञ हूं जिन्होंने मुझे समय समय पर सही मार्ग दर्शन, प्रेरणा व उत्साह वर्धन किया।
ज्ञात हो कि संतोष सिंह अयोध्या जिले में कई थानों की कमान संभाल चुके हैं उनकी गिनती तेज तर्रार थाना प्रभारी के रूप में होती है। बधाई देने वालों में प्रभारी निरीक्षक राम सनेही घाट ओम प्रकाश तिवारी के अलावा अयोध्या जिले के प्रभारी निरीक्षक बाबा बाजार राजेश सिंह,,थाना प्रभारी पटरंगा ओम प्रकाश, ,थानाध्यक्ष मवई आशा शुक्ला, चौकी प्रभारी डिलावलपुर अशोक वर्मा आदि शामिल हैं।
एटीएस में नियुक्त प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के भांजे गौरव कुमार सिंह को भी आज पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश ने उनकी कर्तव्य परायणता को देखते हुए सिल्वर मेडल प्रदान किया।
रिपोर्ट-अब्दुल जब्बार