Thursday, September 24, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

IND vs AFG: शिवम दूबे का अर्धशतक, भारत छह विकेट से जीता

admin by admin
January 12, 2024
in खेल, देश
0

मोहाली, भारत ने शिवम दूबे (नाबाद 60 रन) की करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी से गुरुवार को यहां पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले में अफगानिस्तान पर छह विकेट की आसान जीत से तीन मैच की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बनायी।

अनुभवी मोहम्मद नबी और युवा अजमतुल्लाह ओमरजई के बीच 43 गेंद में 68 रन की साझेदारी से अफगानिस्तान ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद पांच विकेट पर 158 रन बनाये। पर यह लक्ष्य इतना बड़ा नहीं था और भारत ने 17.3 ओवर में चार विकेट पर 159 रन बनाकर जीत हासिल की।

एशियाई खेलों के बाद अपना पहला टी20 खेल रहे दूबे और तिलक वर्मा (22 गेंद में 26 रन) ने तीसरे विकेट के लिए 29 गेंद में 44 रन जोड़े जिससे भारत ने चार ओवर में सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवाने के बावजूद लय हासिल की।

पारी की दूसरी ही गेंद पर कप्तान रोहित शर्मा गफलत का शिकार हुए जिनकी 14 महीने बाद टी20 टीम में वापसी हुई। रोहित ने एक रन लेने के लिए शुभमन गिल (23 रन) को पुकारा लेकिन वह मिड ऑफ पर देख रहे थे और उन्होंने रोहित को भागते हुए नहीं देखा। गिल अपनी क्रीज पर खड़े रहे और फिर रोहित भी उनकी तरफ पहुंच गये। विकेटकीपर ने थ्रो लेकर आसान रन आउट किया। इसके बाद रोहित अपनी नाराजगी छिपा नहीं सके।

गिल (12 गेंद, पांच चौके) चौथे ओवर में मुजीबुर रहमान की गेंद का शिकार हो गये। नीची गेंद को खेलने की कोशिश में गिल आगे आये और विकेटकीपर को स्टंपिंग का मौका मिला।

दूबे और तिलक वर्मा की साझेदारी अजमतुल्लाह ओमरजई ने तोड़ी। भारत में वनडे विश्व कप में अपनी हरफनमौका काबिलियत से प्रभावित करने वाले ओमरजई की गेंद को डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग में उठाने की कोशिश में गुलबदीन नईब को कैच देकर आउट हुए। नईब को रोशनी के कारण गेंद देखने में परेशानी हुई और कैच लपकने के लिए वह आगे आकर एक कदम पीछे गये और सही समय पर हाथ उठाये। भारत ने 72 रन पर तीसरा विकेट गंवाया।

चोटिल हार्दिक पंड्या के बैकअप के तौर पर शामिल हुए दूबे ने इस दौरान नबी पर डीप मिडविकेट के ऊपर और नवीनुल हकपर डीप बैकवर्ड स्क्वायर पर छक्का जड़ा।

उन्होंने मैच का अंत सीधे छक्का और फिर फाइन लेग पर चौका जड़कर शानदार तरीके से किया।

जितेश शर्मा (20 गेंद में 31 रन) ने भी अच्छा योगदान दिया और दूबे के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 45 रन की भागीदारी की। उनके जाने के बाद रिंकू सिंह (नौ गेंद में नाबाद 16 रन) ने दूबे के साथ नाबाद 42 रन की साझेदारी कर मैच खत्म कराया।

इससे पहले भारत के पावरप्ले में दबदबे के बाद नबी (27 गेंद में 42 रन) और ओमरजई (22 गेंद में 29 रन) ने चौथे विकेट के लिए साझेदारी निभाकर अपनी टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभायी।

भारत ने पीसीए स्टेडियम में शीतलहर के बीच 10 ओवर में अफगानिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 57 रन कर दिया था।

सलामी बल्लेबाज रहमनुल्लाह गुरबाज (28 गेंद में 23 रन) और कप्तान इब्राहिम जदरान (22 गेंद में 25 रन) पावरप्ले में केवल चार बाउंड्री ही लगा सके।

मैच शुरू होने में कुछ मिनट का विलंब हुआ क्योंकि साइटस्क्रीन से चमचमाती नीली रोशनी से गुरबाज का ध्यान भंग हो रहा था।

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने मेडन ओवर से पारी की शुरूआत की जिसके बाद चौथे ओवर से ही स्पिनरों को गेंदबाजी पर लगा दिया गया। अक्षर पटेल ने भारत के लिए बेहतरीन गेंदबाजी की और चार ओवर में 23 रन देकर दो विकेट झटके। गुरबाज ने पटेल की गेंद पर छक्का जड़ा और इस गेंदबाज ने अगली ही गेंद पर उन्हें स्टंप आउट करा दिया।

इब्राहिम जदरान आउट हुएने वाले दूसरे खिलाड़ी रहे जो शिवम दूबे की गेंद को स्मैश करने के प्रयास में कवर में सीधे कप्तान रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट हुए। यह उनके पहले स्पैल की दूसरी ही गेंद थी।

रहमत शाह ने अफगानिस्तान के लिए 106 वनडे खेलने के बाद अपना टी20 पदार्पण किया लेकिन पटेल की गेंद पर बोल्ड हो गये। अफगानिस्तान को साझेदारी की जरूरत थी जो अनुभवी नबी ने ओमरजई के साथ मिलकर बनायी।

शीर्ष क्रम स्ट्राइक रोटेट करने में जूझ रहा था लेकिन नबी और ओमरजई ने दिखाया कि टी20 पारी को आगे कैसे बढ़ाया जाये। दोनों ने रवि बिश्नोई और मुकेश कुमार को निशाना बनाया।

नबी ने मुकेश पर लगातार छक्के जड़े। उन्होंने पहले एक्स्ट्रा कवर पर और फिर मिड विकेट पर दूसरा छक्का जमाया।

नजीबुल्लाह जदरान (11 गेंद में नाबाद 19 रन) और करीम जनत (पांच गेंद में नाबाद 09 रन) ने स्कोर 150 रन के पार कराया।

भारत ने मोहाली की कड़कड़ाती सर्दी में तीन कैच छोड़े। यशस्वी जायसवाल ‘ग्रोइन’ चोट के कारण चयन के लिए अनुपलब्ध थे।

Tags: IND vs AFG
Previous Post

दूरसंचार विभाग ने नागरिकों को दुर्भावनापूर्ण कॉल प्राप्त होने के बाद *401# के पश्‍चात अज्ञात मोबाइल नंबर डायल न करने दी सलाह

Next Post

राम मंदिर में लगेंगे 44 दरवाजे, स्वर्ण से जड़ित होंगे 14 दरवाजे

Related Posts

क्राइम

दिल्ली – IGI एयरपोर्ट पर गोल्ड स्मगलिंग गैंग का भंडाफोड़, सोने पर किया गया था सिल्वर स्प्रे, 8 गिरफ्तार

September 23, 2026
देश

27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे बैंक, 28 से 30 सितंबर की हड़ताल से पहले सरकार का फैसला

September 23, 2026
क्राइम

पटना में 30 लाख रुपये कैश बरामद, गुजरात के तीन लोग हिरासत में; हवाला नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच

September 23, 2026
अंतराष्ट्रीय

ट्रंप की धमकी के बीच अमेरिका-ईरान में बातचीत, UNGA से इतर विटकॉफ-कुशनर ने ईरानी अधिकारियों से की मुलाकात

September 23, 2026
Next Post

राम मंदिर में लगेंगे 44 दरवाजे, स्वर्ण से जड़ित होंगे 14 दरवाजे

Recent Posts

Ayodhya Deepotsav 2026: 30 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी, 2100 ड्रोन शो और रामायण थीम से सजेगा शहर

by Atul Narain Srivastava
September 23, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश सरकार अयोध्या में दीपोत्सव 2026 को और भव्य एवं नवाचारपूर्ण बनाने के लिए इस बार आम लोगों और...

Gorakhpur: सोशल मीडिया के ‘आधे सच’ पर बोले CM योगी, बोले- पूरी जानकारी और संदर्भ समझना जरूरी

by Atul Narain Srivastava
September 23, 2026
0

गोरखपुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही सूचनाओं को लेकर लोगों से सतर्क...

Bahraich: रुपईडीहा में पुलिस मुठभेड़, वाहन चोर गिरोह का सदस्य घायल; 2 नेपाली साथियों समेत तीन गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

बहराइच, नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और वाहन चोरी गिरोह के सदस्यों के बीच...

Ayodhya, रुदौली: पुष्टाहार से पकवान तक पहुंचा पोषण का संदेश, फूल-पत्तियों की रंगोली बनी आकर्षण का केंद्र

by Atul Narain Srivastava
September 23, 2026
0

Ayodhya, रुदौली तहसील क्षेत्र के भेलसर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण माह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं...

Ayodhya: Blinkit मैनेजर पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार; लोहे की रॉड और Bullet बाइक बरामद

by Atul Narain Srivastava
September 23, 2026
0

अयोध्या, इनायतनगर थाना क्षेत्र में Blinkit कंपनी के मैनेजर पर कथित जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group