सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश पुलिस अब अपराधियों के लिए काल साबित हो रही है। आतंक मचाने वाले अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अब अलर्ट मोड पर आ गई है और अभियान शुरु कर दी है। इसी बीच उत्त्र प्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गैंगस्टर विनोद उपाध्याय को ढेर कर दिया है।
बीती रात एसटीएफ की बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इसमें माफिया और शार्प शूटर विनोद कुमार उपाध्याय गोली लगने से घायल हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई।
आपको बता दें कि विनोद अपना एक संगठित गिरोह बनाकर जनपद गोरखपुर, बस्ती, संतकबीर नगर, लखनऊ में कई सनसनीखेज हत्या की घटनाओं को अंजाम दे चुका था।
बता दें कि कुख्यात गैंगस्टर विनोद उपाध्याय पर कई धाराओं पर मुकदर्म दर्ज थे। इसपर गोरखपुर पुलिस ने एक लाख रुपए का इनाम भी रखा था। बताया जा रहा है कि विनोद एक गिरोह बनाकर वारदात को अंजाम देता था।


