Tuesday, September 8, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कन्नौज में पुलिस पर गोलीबारी करने वाले हिस्ट्रीशीटर मुनुआ यादव के घर पर चला बुलडोजर

admin by admin
January 4, 2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

कन्नौज जिले के विशुनगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस पर गोलीबारी कर एक सिपाही की हत्या करने वाले हिस्ट्रीशीटर अशोक कुमार उर्फ मुनुआ यादव का घर बृहस्पतिवार को बुलडोजर से गिरा कर ध्वस्त कर दिया गया। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों सहित पांच थानों की पुलिस मौजूद रही।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित कुमार आनंद ने पत्रकारों को बताया था कि 25 दिसंबर की रात थाना क्षेत्र के धरनी धीरपुर नगरिया गांव में हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर यादव, उसकी पत्नी और बेटे ने हमला बोल दिया और गोलीबारी शुरू कर दी।

उन्होंने कहा कि इस दौरान सिपाही सचिन राठी (28) गोली लगने से घायल हो गए जिनकी कानपुर में उपचार के दौरान 25 दिसंबर की देर रात लगभग एक बजे मौत हो गई।

उन्होंने बताया था कि पुलिस की जवाबी गोलीबारी में यादव और उसके बेटे को भी गोली लगी थी। दोनों को इलाज के लिए तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजा गया और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक धरनी धीरपुर नगरिया गांव में यादव ने ग्राम सभा की जमीन का अतिक्रमण कर तीन मंजिला मकान बनवाया था। मकान को अवैध बताते हुए उप जिलाधिकारी उमाकांत तिवारी ने दो जनवरी को इसे ध्वस्त करने का आदेश दिया था। तहसीलदार अनुभव कुमार ने बेदखली की कार्रवाई की थी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बृहस्पतिवार को अदालत के आदेश के अनुपालन में कन्नौज पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम ने यादव के मकान को ढहा दिया। उन्होंने बताया कि यादव पर 20 से अधिक मामले दर्ज हैं।

कन्नौज पुलिस टीम पर फायर करने वाले, जिसमे आरक्षी सचिन राठी शहीद हुए थे, अपराधी हिस्ट्रीशीटर गैंगस्टर अशोक उर्फ मनुआ यादव के बंकरनुमा घर जिसका प्रयोग गैरकानूनी गतिविधियों के लिए प्रयोग किया जा रहा था को मा० न्यायालय के आदेश के क्रम में पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा ध्वस्त किया गया। pic.twitter.com/akRlodYc9M

— kannauj police (@kannaujpolice) January 4, 2024

Tags: कन्नौज में पुलिस
Previous Post

जौनपुर में चिकित्सक की गोली मारकर हत्या

Next Post

मथुरा में युवक की सीने व गर्दन में गोली मारकर हत्या, शव सड़क किनारे फेंका

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Watch, Sambhal Land Controversy: 1960 की चकबंदी में दर्ज थी आर्य समाज मंदिर की भूमि, फर्जीवाड़े पर चला एसडीएम कोर्ट का चाबुक, होगी बेदखली

September 8, 2026
उत्तर प्रदेश

Bulandshahr Viral Video: दूल्हे का 2022 की शादी में हर्ष फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने आरोपी शादाब पर दर्ज किया मुकदमा

September 8, 2026
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने अयोध्या से आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को दी बड़ी सौगात: मानदेय 12 हजार, 5 लाख के कैशलेस इलाज समेत 4 बड़े ऐलान

September 8, 2026
उत्तर प्रदेश

सपा की छात्र सभा के लिए नई ड्रेस कोड तय, नीली टी-शर्ट, जींस नया ‘ड्रेस कोड’

September 8, 2026
Next Post

मथुरा में युवक की सीने व गर्दन में गोली मारकर हत्या, शव सड़क किनारे फेंका

Recent Posts

Watch, Sambhal Land Controversy: 1960 की चकबंदी में दर्ज थी आर्य समाज मंदिर की भूमि, फर्जीवाड़े पर चला एसडीएम कोर्ट का चाबुक, होगी बेदखली

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

संभल जिले के शेर खां सराय क्षेत्र में स्थित आर्य समाज मंदिर की करीब पांच बीघा जमीन के मालिकाना हक...

Bulandshahr Viral Video: दूल्हे का 2022 की शादी में हर्ष फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने आरोपी शादाब पर दर्ज किया मुकदमा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

बुलंदशहर जिले में शादी के दौरान दूल्हे द्वारा की गई ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी...

सीएम योगी ने अयोध्या से आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को दी बड़ी सौगात: मानदेय 12 हजार, 5 लाख के कैशलेस इलाज समेत 4 बड़े ऐलान

by Atul Narain Srivastava
September 8, 2026
0

अयोध्या, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या की पावन धरती से प्रदेश की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को...

सपा की छात्र सभा के लिए नई ड्रेस कोड तय, नीली टी-शर्ट, जींस नया ‘ड्रेस कोड’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि पार्टी की छात्र इकाई ‘छात्र सभा’ ने...

सुल्तानपुर जिले में स्कूल बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

सुल्तानपुर जिले में मंगलवार सुबह स्कूल बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत हो गई।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group