Wednesday, September 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

वाराणसी में सुरक्षा गार्ड ने गोली मारकर अधिवक्ता की हत्या की

admin by admin
January 1, 2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के ताड़ीखाना इलाके के पास कथित तौर पर जातिसूचक अपशब्द कहने पर सुरक्षा गार्ड ने एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

लालपुर-पांडेयपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) मनोज कुमार ने बताया कि यह घटना रविवार देर रात ताड़ीखाना चौराहे के पास एक लॉन में नए साल की पार्टी के दौरान हुई।

उन्होंने कहा कि स्थानीय अधिवक्ता राघवेंद्र सिंह (36) रविवार रात लॉन में अपने दोस्तों और कर्मचारियों के साथ नए साल की पार्टी कर रहे थे।

कुमार ने बताया कि एक सुरक्षा कंपनी चलाने वाला उनका एक दोस्त गौरव सिंह भी इस मौके पर मौजूद था।

एसएचओ ने बताया कि पार्टी के दौरान राघवेंद्र सिंह ने गौरव सिंह की सुरक्षा कंपनी में काम करने वाले नगवा निवासी सुरक्षा गार्ड हरेंदु शेखर त्रिपाठी के लिए कुछ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया, जिससे गार्ड नाराज हो गया और उसने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से राघवेंद्र सिंह को गोली मार दी।

उन्होंने बताया कि घायल राघवेंद्र सिंह को उनके दोस्तों ने तुरंत बनारस हिंदू विश्‍वविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कुमार ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा गार्ड को अपराध में इस्तेमाल किए गए पिस्तौल के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags: वाराणसी में सुरक्षा
Previous Post

संसद से पास तीन नए कानून को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, रोक लगाने की हुई मांग

Next Post

अनामिका ने थाइलैंड में सनातनी और धार्मिक श्री राम का ध्वज आकाश में फहराया ‘जय श्री राम’

Related Posts

उत्तर प्रदेश

TGT-PGT अभ्यर्थियों को योगी सरकार की पहल, NCTE को पत्र लिखने का निर्देश

September 23, 2026
उत्तर प्रदेश

UP FSDA Action: टुंडे कबाबी समेत 7 फास्ट-फूड आउटलेट के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश, जांच में मिलीं गंभीर खामियां

September 23, 2026
उत्तर प्रदेश

Lucknow: पांच दिवसीय बैंकिंग समेत मांगों को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल का ऐलान

September 22, 2026
उत्तर प्रदेश

Watch, Lucknow: इंदिरा नगर के अंबेडकर चौराहे पर ओवरलोड पिकअप पलटने से बची, उठे सुरक्षा पर सवाल

September 22, 2026
Next Post

अनामिका ने थाइलैंड में सनातनी और धार्मिक श्री राम का ध्वज आकाश में फहराया ‘जय श्री राम’

Recent Posts

TGT-PGT अभ्यर्थियों को योगी सरकार की पहल, NCTE को पत्र लिखने का निर्देश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में टीजीटी-पीजीटी भर्ती नियमों को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने...

UP FSDA Action: टुंडे कबाबी समेत 7 फास्ट-फूड आउटलेट के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश, जांच में मिलीं गंभीर खामियां

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) विभाग ने पांच जिलों के सात ‘फास्ट-फूड आउटलेट’ और रेस्तरां...

Lucknow: पांच दिवसीय बैंकिंग समेत मांगों को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल का ऐलान

by Atul Narain Srivastava
September 22, 2026
0

Lucknow, पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को बैंक कर्मचारियों ने काला बैज लगाकर...

Watch, Lucknow: इंदिरा नगर के अंबेडकर चौराहे पर ओवरलोड पिकअप पलटने से बची, उठे सुरक्षा पर सवाल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

Lucknow, इंदिरा नगर के तकरोही चौकी क्षेत्र स्थित अंबेडकर चौराहे पर सोमवार सुबह लोहे से लदी एक बोलेरो मैक्स पिकअप...

अयोध्या में सहकारी गन्ना समिति गनौली की बैठक, गन्ने का भाव 650 रुपये कुंतल करने की मांग, बंदरों को पकड़ने के लिए…

by Atul Narain Srivastava
September 22, 2026
0

अयोध्या, सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड गनौली (रौजागांव) के सामान्य निकाय की बैठक मंगलवार को समिति परिसर में हुई। बैठक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group