Friday, November 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अंतरिम जमानत के खिलाफ ईडी की याचिका खारिज

admin by admin
November 19, 2026
in देश, राजनीति
0


नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने धन शोधन के मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता आजम खान को अंतरिम जमानत देने के इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश को बृहस्पतिवार को बरकरार रखते हुए उनकी जमानत को चुनौती देने वाली प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका खारिज कर दी।

न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश और न्यायमूर्ति पी बी वराले की पीठ ने ईडी की याचिका खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि उच्च न्यायालय की टिप्पणियां प्रथम दृष्टया थीं और अंतिम निर्णय पर उनका कोई प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए।

पीठ ने अपने आदेश में कहा, ‘‘यह अंतरिम आदेश है, इसलिए हम इसमें हस्तक्षेप करने के इच्छुक नहीं हैं। उच्च न्यायालय की टिप्पणियां प्रथम दृष्टया हैं और मामले पर अंतिम निर्णय लेते समय उनका कोई प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए।’’

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने खान (78) को धन शोधन के मामले में अंतरिम जमानत देते हुए कहा था कि ईडी ने उन्हें 31 अक्टूबर को हिरासत में लेते समय गिरफ्तारी के लिखित आधार उपलब्ध नहीं कराए थे।

सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस वी राजू ने कहा कि उच्च न्यायालय ने सपा नेता को गिरफ्तारी के आधार उपलब्ध कराए जाने के संबंध में तथ्यों को गलत तरीके से दर्ज किया था।

ईडी की यह कार्रवाई मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट से जुड़े धन शोधन मामले, सरकारी धन के कथित दुरुपयोग, भूमि अधिग्रहण में अनियमितताओं और मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के निर्माण से संबंधित जांच के सिलसिले में की गई है। इस ट्रस्ट की स्थापना आजम खान ने की थी और इसका नियंत्रण भी उनके पास है। खान मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के मानद कुलाधिपति हैं।

शीर्ष अदालत ने कहा कि खान को केवल अंतरिम जमानत दी गई है और वह उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप नहीं करेगी या उसकी मंशा पर कोई टिप्पणी नहीं करेगी। खान की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल पेश हुए।

शीर्ष अदालत ने बुधवार को धन शोधन मामले में आजम खान को मिली अंतरिम जमानत पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था और कहा था कि इससे कोई ‘‘आसमान नहीं टूट पड़ेगा।

हालांकि, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची तथा न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने 17 नवंबर के इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली ईडी की याचिका पर बृहस्पतिवार को सुनवाई करने पर सहमति जताई थी। उच्च न्यायालय ने 17 नवंबर के अपने आदेश में खान को अंतरिम जमानत दी थी। राजू ने दलील दी थी कि ईडी ने गिरफ्तारी के आधार उन्हें सौंपने की कोशिश की थी, लेकिन खान ने उन्हें लेने से इनकार कर दिया था।

खान की याचिका पर उन्हें अंतरिम जमानत दी गई थी। ईडी ने खान को 31 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए खान ने उच्चतम न्यायालय का रुख किया था, जिस पर सुनवाई करते हुए पांच नवंबर को शीर्ष अदालत ने मामला उच्च न्यायालय के पास भेजने का निर्देश दिया था। इसके बाद खान ने उच्च न्यायालय का रुख किया था।

उच्च न्यायालय ने ईडी को विस्तृत जवाबी हलफनामा दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया और खान को अपना जवाब दाखिल करने के लिए 10 दिन की मोहलत दी। मामले की अगली सुनवाई 10 दिसंबर को निर्धारित है।

उच्च न्यायालय ने सोमवार को ईडी को हलफनामा दाखिल कर यह पुष्टि करने का निर्देश दिया था कि क्या उसने धन शोधन मामले में खान को गिरफ्तार करते समय उन्हें गिरफ्तारी के आधार उपलब्ध कराए थे।

ईडी ने खान को 31 अक्टूबर को रामपुर जिला जेल से गिरफ्तार किया था। वह दोहरे पैन कार्ड धोखाधड़ी मामले में जमानत पर जेल से बाहर आए ही थे।

उच्च न्यायालय ने मंगलवार को टिप्पणी की, ‘‘पक्षों द्वारा दी गई दलीलों पर विचार करने और इस बात को ध्यान में रखते हुए कि याचिकाकर्ता को 31 अक्टूबर को एक अन्य मामले में जेल से रिहा होने के तुरंत बाद जेल के द्वार पर ही इस मामले में हिरासत में ले लिया गया था, यह स्पष्ट रूप से वर्तमान कार्यवाही की प्रेरित और दुर्भावनापूर्ण प्रकृति को दर्शाता है।’’

अदालत ने कहा, ‘‘इसके अलावा, रिट याचिका के साथ संलग्न दस्तावेजों से ऐसा प्रतीत होता है कि याचिकाकर्ता को हिरासत में भेजने के लिए अदालत में पेश किए जाने से पहले गिरफ्तारी ज्ञापन, गिरफ्तारी के आधार और इस मामले में याचिकाकर्ता की संलिप्तता को साबित करने वाले कारणों को लिखित रूप में उपलब्ध नहीं कराया गया था। बताया गया है कि याचिकाकर्ता को इस तथ्य की मौखिक सूचना दी गई थी क्योंकि उसने उक्त दस्तावेजों को लेने से इनकार कर दिया था।’’

खान की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने उच्च न्यायालय को बताया कि गिरफ्तारी संविधान के अनुच्छेद 22(1) और धन शोधन निवारण अधिनियम की धारा 19(1) का उल्लंघन है क्योंकि एक नवंबर को गाजियाबाद स्थित केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत में खान को रिमांड पर पेश करने से पहले कोई लिखित आधार प्रस्तुत नहीं किया गया था।

उच्च न्यायालय में खान की याचिका का विरोध करते हुए ईडी के वकील ने दलील दी थी कि अधिकारियों ने रामपुर जेल के बाहर दस्तावेज सौंपने का प्रयास किया लेकिन खान ने उन्हें लेने से इनकार कर दिया।

Tags: अंतरिम जमानतआजम खानईडीधनशोधन मामलासुप्रीम कोर्ट
Previous Post

भदोही: साइबर ठगों ने सिपाही के बैंक खातों से 1.39 लाख रुपये उड़ाए

Next Post

नोएडा: दुकान में लगी आग, नुकसान की वजह से दुकानदार की दिल का दौरा पड़ने से मौत

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी आदित्यनाथ की अखिलेश यादव को चुनौती, बोले- अयोध्या से आप नामांकन भरिए, मैं भी चुनाव लड़ूंगा

November 19, 2026
अंतराष्ट्रीय

चीन के शेनझेन में APEC समिट के दौरान पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक साथ

November 18, 2026
उत्तर प्रदेश

GeM से जवाब-तलब: CIC का निर्देश- सरकारी खरीद में साठगांठ के आंतरिक आकलन के निष्कर्ष बताएं

November 18, 2026
क्राइम

बिहार एसटीएफ ने ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का किया भंडाफोड़, महिला समेत छह गिरफ्तार; 22 लाख रुपये बरामद

November 18, 2026
Next Post

नोएडा: दुकान में लगी आग, नुकसान की वजह से दुकानदार की दिल का दौरा पड़ने से मौत

Recent Posts

लखनऊ जेल में विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, वार्डर निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 19, 2026
0

लखनऊ, हत्या के एक मामले में लखनऊ जिला जेल में बंद 30 वर्षीय विचाराधीन कैदी ने कथित तौर पर तौलिये...

रूस-क्रीमिया केर्च पुल पर यूक्रेन का तीसरा हमला, रेल यातायात ठप; सड़क मार्ग भी बंद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 19, 2026
0

कीव, रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण केर्च पुल पर चार दिन के भीतर यूक्रेन के तीसरे हवाई हमले...

योगी आदित्यनाथ की अखिलेश यादव को चुनौती, बोले- अयोध्या से आप नामांकन भरिए, मैं भी चुनाव लड़ूंगा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 19, 2026
0

गोरखपुर, समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव का नाम लिए बिना उनकी चुनौती को स्वीकार करते हुये उत्तर प्रदेश के...

बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा: ढाका में बम धमाके, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर में लगाई आग; 565 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 19, 2026
0

ढाका, बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बृहस्पतिवार तड़के कई जगहों पर बम धमाके हुए, जबकि चटगांव में पूर्व की अंतरिम...

नासा के वॉयजर-1 ने रचा इतिहास, पृथ्वी से एक प्रकाश-दिवस की दूरी पर पहुंचा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 19, 2026
0

वाशिंगटन, विशाल ब्रह्मांड के अनजाने हिस्से में सफर कर रहे अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अंतरिक्ष यान वॉयजर-1 ने एक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group