Tuesday, November 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Microsoft 365 Outage: 80% से ज्यादा सर्वर ठप, जुलाई की खामी बनी वजह

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 16, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0


नयी दिल्ली, वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने आउटलुक और उसकी अन्य माइक्रोसॉफ्ट 365 सेवाओं में पिछले सप्ताह आए वैश्विक व्यवधान से जुड़ी जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान एक समय उसके नेटवर्किंग गेटवे के 80 प्रतिशत से अधिक सर्वर काम नहीं कर पा रहे थे। कंपनी ने इसके लिए जुलाई में आई एक सॉफ्टवेयर खामी को जिम्मेदार ठहराया है।

माइक्रोसॉफ्ट के कार्यकारी उपाध्यक्ष (कोपायलट, एजेंट्स और प्लेटफॉर्म) चार्ल्स लामन्ना ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि माइक्रोसॉफ्ट 365 की कई सेवाओं के आगे काम करने वाले नेटवर्किंग गेटवे में व्यवधान के लिए तीन कारक एक साथ जिम्मेदार थे।

उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने सभी ग्राहकों पर पड़े असर के लिए गहराई से खेद जताते हैं और समझते हैं कि इससे उनके सामान्य कारोबार और परिचालन पर असर पड़ा है।’’

लामन्ना ने कहा कि पहला कारक एक ऐसी खामी थी, जो कुछ विशेष परिस्थितियों में सर्वर पर अधिक भार पड़ने से उन्हें काम करने में असमर्थ बना देती थी। यह खामी विशेष रूप से माइक्रोसॉफ्ट 365 नेटवर्किंग गेटवे सर्वर के लिए तैयार किए गए एक सुधार से आई थी और विंडोज के व्यापक स्तर पर इस्तेमाल होने वाले संस्करणों पर लागू नहीं होती।

उन्होंने कहा कि इस बदलाव को जुलाई में लागू करना शुरू किया गया था और तीन महीने से अधिक समय तक दुनिया भर में इसका इस्तेमाल होता रहा, लेकिन कोई समस्या सामने नहीं आई। कंपनी के भार परीक्षणों में भी यह समस्या पकड़ में नहीं आई, क्योंकि ये परीक्षण अपेक्षाकृत कम क्षमता वाले हार्डवेयर पर केंद्रित थे, जबकि यह खामी अधिक प्रोसेसिंग कोर वाली नई मशीनों में ज्यादा गंभीर थी।

दूसरा कारक यह था कि व्यवधान शुरू होने से करीब 15 घंटे पहले माइक्रोसॉफ्ट टीम्स ने एक वैकल्पिक गेटवे के बजाय मुख्य गेटवे का इस्तेमाल शुरू कर दिया था। यही गेटवे कंपनी के ईमेल मंच एक्सचेंज ऑनलाइन को भी सहायता देता है। इससे उस गेटवे पर भार बढ़ गया और उसके ट्रैफिक का स्वरूप बदल गया। लामन्ना ने कहा कि इस तरह का बदलाव सामान्य परिचालन प्रक्रिया का हिस्सा है।

तीसरा कारक यह था कि पिछले दिन आई एक अलग समस्या के कारण उस समय गेटवे की करीब 14 प्रतिशत सर्वर क्षमता काम नहीं कर रही थी।

उन्होंने कहा कि अधिक भार और कम क्षमता के एक साथ होने से गेटवे जुलाई में आई खामी की चपेट में आ गया। इसके बाद अनुरोधों का ढेर लगने लगा और अंततः सर्वर ने काम करना बंद कर दिया।

उन्होंने कहा कि गेटवे के अलग-अलग हिस्सों को सामान्य रूप से एक-दूसरे से अलग रखने वाली सुरक्षा व्यवस्थाएं भी इस समस्या को रोक नहीं सकीं। इसकी वजह एक अलग खामी थी, जिसके कारण व्यवधान दुनिया भर में फैल गया।

लामन्ना ने कहा कि टीम्स, वनड्राइव, शेयरपॉइंट और ऑफिस ऐप जैसी सेवाएं खराब गेटवे से हटकर दूसरे गेटवे पर जा सकीं और उन्हें पहले बहाल कर दिया गया। व्यवधान के अधिकांश समय टीम्स की चैट और बैठकें काम कर रही थीं। हालांकि, एक्सचेंज ऑनलाइन के लिए ऐसा करना संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि सेवाओं को बहाल करने में सामान्य से अधिक समय लगा, क्योंकि दोबारा चालू किए गए सर्वर पर प्रतीक्षा कर रहा ट्रैफिक तुरंत आ गया और वे फिर से जवाब देने में असमर्थ हो गए।लामन्ना ने कहा कि घटना की विस्तृत समीक्षा इस सप्ताह के अंत में उपलब्ध कराई जाएगी।

सेवाओं में आई बाधा पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘डाउनडिटेक्टर’ पर आउटलुक से जुड़ी समस्याओं की 1.3 लाख से अधिक शिकायतें दर्ज की गई थीं। 72-74 देशों में सेवाएं प्रभावित होने की खबरें थीं।

Tags: आउटलुकमाइक्रोसॉफ्टमाइक्रोसॉफ्ट 365
Previous Post

Tata Trust Controversy: नोएल टाटा पर जिमी टाटा का बड़ा आरोप, कहा- टाटा संस पर ‘पिछले दरवाजे से कब्जे’ की कोशिश

Next Post

US Banks Outage: अमेरिका के बड़े बैंकों की ऑनलाइन सेवाओं में दिक्कत, ग्राहकों ने की शिकायत

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Russia-Ukraine War: रूस का दावा- दो रात में 2,700 से अधिक यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए, केर्च पुल पर फिर हमला

November 17, 2026
sanketik photo
अंतराष्ट्रीय

होर्मुज में पनामा के झंडे वाले टैंकर पर मिसाइल हमला, 24 भारतीय सुरक्षित

November 17, 2026
अंतराष्ट्रीय

US Banks Outage: अमेरिका के बड़े बैंकों की ऑनलाइन सेवाओं में दिक्कत, ग्राहकों ने की शिकायत

November 17, 2026
देश

Tata Trust Controversy: नोएल टाटा पर जिमी टाटा का बड़ा आरोप, कहा- टाटा संस पर ‘पिछले दरवाजे से कब्जे’ की कोशिश

November 16, 2026
Next Post

US Banks Outage: अमेरिका के बड़े बैंकों की ऑनलाइन सेवाओं में दिक्कत, ग्राहकों ने की शिकायत

Recent Posts

Russia-Ukraine War: रूस का दावा- दो रात में 2,700 से अधिक यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए, केर्च पुल पर फिर हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 17, 2026
0

रूस के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को कहा उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने लगातार दूसरी रात बड़े पैमाने पर हुए...

PM Surya Ghar Yojana: यूपी के 5 लाख घरों की छत पर लगेंगे सोलर पैनल, 3,750 करोड़ रुपये का प्रस्ताव केंद्र को भेजा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 17, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत राज्‍य में पांच लाख घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं...

सुल्तानपुर जिले में पति की हत्या के सदमे में पत्नी ने खाया जहर, हालत गंभीर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 17, 2026
0

सुल्तानपुर जिले में कथित तौर पर पति की हत्या के सदमें में मंगलवार सुबह एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा...

sanketik photo

होर्मुज में पनामा के झंडे वाले टैंकर पर मिसाइल हमला, 24 भारतीय सुरक्षित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 17, 2026
0

नयी दिल्ली, होर्मुज जलडमरूमध्य में पनामा के झंडे वाले एलपीजी टैंकर ‘तारा गैस’ को निशाना बनाया गया लेकिन उस पर...

sanketik photo

कौशांबी में मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत, तीन अन्य घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 17, 2026
0

कौशांबी जिले में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group