Friday, November 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

प्रयागराज में सरकारी 11 फ्लैट की होगी ई-नीलामी, 7 दिसंबर तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन; 11 दिसंबर को लगेगी बोली

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 11, 2026
in उत्तर प्रदेश
0


नयी दिल्ली, राष्ट्रीय भूमि मौद्रीकरण निगम (एनएलएमसी) ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में तीन स्थानों पर स्थित सरकार के स्वामित्व वाले 11 आवासीय फ्लैट की ई-नीलामी के लिए बोलियां आमंत्रित की हैं। यह नीलामी 11 दिसंबर को होगी।

इस नीलामी के लिए प्रस्ताव आमंत्रित करने संबंधी दस्तावेज (आरएफपी) पांच नवंबर को जारी किया गया था। इसमें इच्छुक घर खरीदारों, व्यक्तिगत निवेशकों और अन्य पात्र बोलीदाताओं से भाग लेने को कहा गया है।

ये फ्लैट सिविल लाइंस क्षेत्र में मुइर रोड, थॉर्नहिल रोड और टीबी सप्रू रोड पर स्थित हैं। ये जूही, परिवर्तन और अग्निपथ आवास योजनाओं का हिस्सा हैं।

कुल 11 फ्लैट में से पांच मुइर रोड स्थित जूही आवास योजना में हैं, जिनका निर्मित क्षेत्र 107 से 108 वर्ग मीटर के बीच है। थॉर्नहिल रोड स्थित परिवर्तन आवास योजना के चार फ्लैट का क्षेत्रफल 106 से 139 वर्ग मीटर के बीच है। वहीं, टीबी सप्रू रोड स्थित अग्निपथ आवास योजना के शेष दो फ्लैट का क्षेत्रफल लगभग 96 और 112 वर्ग मीटर है।

इन आवासीय इकाइयों में दो और तीन शयनकक्ष वाले फ्लैट शामिल हैं। जूही योजना में पांच दो शयनकक्ष वाले फ्लैट हैं, जबकि परिवर्तन योजना में दो और तीन शयनकक्ष वाले दोनों तरह के फ्लैट हैं। अग्निपथ योजना में तीन शयनकक्ष वाले दो फ्लैट शामिल हैं।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ये संपत्तियां प्रयागराज के स्थापित रिहायशी इलाकों में आवास तलाश रहे लोगों के साथ-साथ लंबे समय के लिए आवासीय संपत्ति में निवेश करने के इच्छुक निवेशकों के लिए अवसर उपलब्ध कराती हैं।

संभावित बोलीदाताओं के सवालों के जवाब देने के लिए 20 नवंबर को सुबह 11 बजे से बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें नीलामी प्रक्रिया, पात्रता शर्तों, जरूरी दस्तावेजों और भुगतान प्रक्रिया से जुड़े सवालों पर जानकारी दी जाएगी।

नीलामी में पंजीकरण कराने और बयाना राशि (ईएमडी) जमा करने की अंतिम तारीख सात दिसंबर, 2026 को शाम पांच बजे तक है।

ई-नीलामी 11 दिसंबर को सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक डिजिटल मंच के माध्यम से आयोजित की जाएगी।

पंजीकरण एवं भागीदारी

ई-नीलामी एक डिजिटल नीलामी मंच के माध्यम से आयोजित की जाएगी। इस मंच पर पात्र प्रतिभागी आरएफपी में निर्दिष्ट नियमों एवं शर्तों के अनुसार प्रतिस्पर्धी बोलियां प्रस्तुत कर सकेंगे।

संभावित बोलीकर्ताओं, मकान खरीदारों और निवेशकों को इन आवासीय संपत्तियों का अवलोकन करने तथा आगामी ई-नीलामी में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाता है।

आरएफपी, संपत्तियों का विस्तृत विवरण, पात्रता संबंधी आवश्यकताएं, बयाना राशि (ईएमडी) से जुड़े प्रावधान, बोली प्रक्रिया तथा अन्य नियम एवं शर्तें निर्धारित ई-नीलामी पोर्टल पर उपलब्ध हैं।

ई-नीलामी पोर्टल: https://eauction.enivida.com

पंजीकरण एवं ईएमडी जमा करने की अंतिम तिथि: 7 दिसंबर, 2026, सायं 5:00 बजे

ई-नीलामी की तिथि: 11 दिसंबर, 2026, पूर्वाह्न 11:00 बजे सायं 5:00 बजे तक

इच्छुक प्रतिभागियों को सलाह दी जाती है कि वे आरएफपी का सावधानीपूर्वक अध्ययन करें और निर्धारित समय-सीमा से पहले सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर लें।

Tags: प्रयागराज फ्लैट नीलामीप्रयागराज समाचारसरकारी फ्लैट
Previous Post

योगी का सपा पर हमला, बोले- 2017 से पहले भर्ती आयोगों पर था ‘सैफई सिंडिकेट’ का कब्जा

Next Post

रुदौली में मखदूम साहब का 610वां उर्स आज से शुरू, 16 दिनों तक होंगे धार्मिक और सूफियाना कार्यक्रम

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में 10 लाख पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची से गायब, 17 नवंबर से शुरू होगा पुनरीक्षण

November 13, 2026
उत्तर प्रदेश

OLA पर 10 लाख रुपये का जुर्माना, ग्राहकों से अतिरिक्त भुगतान मांगने पर CCPA की कार्रवाई

November 13, 2026
अयोध्या

लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर ट्रेन में सांप्रदायिक संदेश और बम धमकी चिपकाने का आरोपी अयोध्या निवासी मोहम्मद शारिक गिरफ्तार

November 13, 2026
अयोध्या

ग्रह-नक्षत्र देखकर तय हुई अयोध्या दौरे की तारीख, अखिलेश यादव बोले- भगवान राम बुलाएं तो जरूर जाएं

November 13, 2026
Next Post

रुदौली में मखदूम साहब का 610वां उर्स आज से शुरू, 16 दिनों तक होंगे धार्मिक और सूफियाना कार्यक्रम

Recent Posts

गाजियाबाद में 10 लाख पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची से गायब, 17 नवंबर से शुरू होगा पुनरीक्षण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 13, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने शुक्रवार को बताया कि गाजियाबाद में करीब 10 लाख पात्र...

OLA पर 10 लाख रुपये का जुर्माना, ग्राहकों से अतिरिक्त भुगतान मांगने पर CCPA की कार्रवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 13, 2026
0

नयी दिल्ली, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने यात्रा शुरू होने से पहले ग्राहकों से अतिरिक्त भुगतान मांगने के मामले...

राष्ट्रीय खेल बोर्ड का गठन, देवेश चतुर्वेदी अध्यक्ष और पीके गर्ग सदस्य नियुक्त

by Atul Narain Srivastava
November 13, 2026
0

नई दिल्ली, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी देवेश चतुर्वेदी को बहुप्रतीक्षित राष्ट्रीय खेल बोर्ड (एनएसबी) का अध्यक्ष नियुक्त...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खिलाड़ियों और कोचों को अर्जुन व द्रोणाचार्य पुरस्कार से किया सम्मानित, इस साल किसी को नहीं मिला खेल रत्न

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 13, 2026
0

नई दिल्ली, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में खिलाड़ियों और कोचों को अर्जुन और...

लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर ट्रेन में सांप्रदायिक संदेश और बम धमकी चिपकाने का आरोपी अयोध्या निवासी मोहम्मद शारिक गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 13, 2026
0

लखनऊ, राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और सर्विलांस प्रकोष्ठ की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को सांप्रदायिक वैमनस्य फैलाने और ट्रेन में...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group