Thursday, November 5, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कानपुर में भूमि विवाद को लेकर दो गुटों में गोलीबारी, चार लोग घायल; पिता-पुत्र गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 5, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0


कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के देहली उजागर गांव में भूमि विवाद को लेकर बुधवार को दो गुटों के बीच हुई झड़प के दौरान गोलीबारी में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है और वारदात में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी बंदूक भी जब्त कर ली है।

अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) विपिन टाडा ने बृहस्पतिवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय पाल सिंह उर्फ मुन्ना (60) और उनके बेटे शशिकांत उर्फ गोपू (36) के रूप में हुई है। आरोप है कि गोलीबारी अजय पाल सिंह की लाइसेंसी 12 बोर बंदूक से की गई थी।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक पक्ष ने करीब 15 दिन पहले गांव में एक बाग खरीदा था। विवाद उस समय शुरू हुआ, जब नए मालिक के परिवार के सदस्य जमीन पर पहुंचे और खेती शुरू करने के लिए उसके चारों ओर बाड़ लगाने लगे। दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों गुटों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

टाडा के मुताबिक, एक पक्ष की ओर से कथित तौर पर गोली चला दी गई। गोली के छर्रे लगने से चार लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान महेश राजपूत, अखिलेश और शिवा के रूप में हुई है। चौथे घायल की पहचान अभी नहीं हो सकी है। अधिकारी ने बताया कि तीन लोगों के पैरों में छर्रे लगे हैं, जबकि चौथे व्यक्ति को किस तरह की चोट आई है, इसकी जांच की जा रही है। चारों घायलों की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कथित गोलीबारी की वारदात दिखाई दे रही है।

घटनास्थल का दौरा करने वाले टाडा ने बताया कि वह पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) दीपेंद्र नाथ चौधरी के साथ मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस मामले की विस्तृत जांच के लिए दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ कर रही है।

इस बीच, बिठूर से भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने लाला लाजपत राय (एलएलआर) अस्पताल पहुंचकर घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों से मिली शिकायतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags: कानपुर में भूमि विवाद
Previous Post

कन्नौज: शक में पति ने पत्नी को कुर्सी से बांधकर जलाया, मौत; दो बच्चों को लेकर फरार

Next Post

उप्र : मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं के नाम जुड़वाने के लिए चलेगा विशेष अभियान

Related Posts

उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं पर होगा क्यूआर कोड, ए और बी कॉपियों के रंगों में भी बदलाव

November 5, 2026
उत्तर प्रदेश

उप्र : मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं के नाम जुड़वाने के लिए चलेगा विशेष अभियान

November 5, 2026
उत्तर प्रदेश

कन्नौज: शक में पति ने पत्नी को कुर्सी से बांधकर जलाया, मौत; दो बच्चों को लेकर फरार

November 5, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में कार के बोनट पर मां-बेटी को करीब दो किमी तक ले जाने का आरोप, दो युवक गिरफ्तार

November 5, 2026
Next Post

उप्र : मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं के नाम जुड़वाने के लिए चलेगा विशेष अभियान

Recent Posts

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं पर होगा क्यूआर कोड, ए और बी कॉपियों के रंगों में भी बदलाव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 5, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्तर पुस्तिकाओं की पहचान और...

उप्र : मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं के नाम जुड़वाने के लिए चलेगा विशेष अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 5, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र नागरिकों, विशेषकर युवाओं और महिलाओं के नाम शामिल कराने के...

कानपुर में भूमि विवाद को लेकर दो गुटों में गोलीबारी, चार लोग घायल; पिता-पुत्र गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 5, 2026
0

कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के देहली उजागर गांव में भूमि विवाद को लेकर बुधवार को दो गुटों के बीच...

कन्नौज: शक में पति ने पत्नी को कुर्सी से बांधकर जलाया, मौत; दो बच्चों को लेकर फरार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 5, 2026
0

कन्नौज जिले में विवाहेत्तर संबंध के संदेह में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को कुर्सी से बांधकर पेट्रोल डालने के...

मथुरा में कार के बोनट पर मां-बेटी को करीब दो किमी तक ले जाने का आरोप, दो युवक गिरफ्तार

by admin
November 5, 2026
0

मथुरा जिले में पुराने मुकदमे में खर्च हुई रकम के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में दो युवकों ने कथित...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group