Sunday, November 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ISRO NVS-03 Launch: इसरो ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया नौवहन उपग्रह, ‘नाविक’ प्रणाली को मिलेगी मजबूती

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0


श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश), भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को अपने नौवहन उपग्रह ‘एनवीएस-03’ का सफल प्रक्षेपण किया, जिसमें स्वदेशी और बाहर से खरीदी गई परमाणु घड़ियां लगी हैं। इससे देश की अपनी उपग्रह नौवहन प्रणाली ‘नाविक’ को मजबूती मिलेगी।

‘नाविक’ जीपीएस का भारतीय संस्करण है, जो देश और उसके आसपास 1,500 किलोमीटर के दायरे तक सीमित है।

‘एनवीएस-03’ मिशन की सफलता पर इसरो प्रमुख वी नारायणन ने वैज्ञानिकों, औद्योगिक साझेदारों और शिक्षाविदों को उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए बधाई दी।

उन्होंने कहा कि ‘जीएसएलवी’ रॉकेट ने उपग्रह को सफलतापूर्वक और सटीक रूप से कक्षा में स्थापित कर दिया। इसरो प्रमुख ने कहा कि रॉकेट की सभी प्रणालियों ने पूर्वानुमान और अपेक्षा के अनुरूप काम किया।

उन्होंने कहा कि ‘एनवीएस-03’ उपग्रह मिशन सफलतापूर्वक पूरा हुआ। लगातार दो जीएसएलवी अभियानों के बीच महज 56 दिनों का अंतराल रहा, जो अब तक का सबसे कम समय है।

नारायणन ने कहा कि ‘एनवीएस-03’ की सफलता के साथ ही ‘नाविक’ उपग्रह समूह में न्यूनतम परिचालन क्षमता के लिए आवश्यक चार उपग्रहों की संख्या फिर से पूरी हो गई है।

उन्होंने कहा कि पहले से ही तीन उपग्रह सफलतापूर्वक काम कर रहे थे। अब ‘एनवीएस-03’ के शामिल होने से स्थिति निर्धारण, नौवहन और समय संबंधी सेवाएं फिर से बहाल हो गई हैं।

इसरो प्रमुख ने कहा कि ‘नाविक’ उपग्रह समूह एक सामरिक राष्ट्रीय संपत्ति है जो स्थिति निर्धारण, नौवहन और समय संबंधी सेवाओं तक स्वतंत्र पहुंच उपलब्ध कराता है।

पचास मीटर लंबे जीएसएलवी-एफ18 रॉकेट ने 24 घंटे की उलटी गिनती पूरी होने के बाद निर्धारित समय के अनुसार रात 11 बजकर 51 मिनट सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे प्रक्षेपण स्थल से आसमान की ओर उड़ान भरी।

यह 420 टन वजन वाला तीन चरणों का रॉकेट लगभग 2,232 किलोग्राम वजनी एनवीएस-03 उपग्रह को भू-तुल्यकालिक स्थानांतरण कक्षा में स्थापित करने के अभियान पर है।

इसरो के अनुसार, ‘एनवीएस-03’ अगली पीढ़ी की नौवहन उपग्रह प्रणाली का तीसरा उपग्रह है। इसे आईआरएनएसएस श्रृंखला के तहत दी जाने वाली नौवहन सेवाओं की निरंतरता बनाए रखने के लिए तैयार किया गया है।

अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा, “यह उपग्रह आयातित परमाणु घड़ियों के साथ-साथ स्वदेश में विकसित परमाणु घड़ी से भी लैस है। इसमें मौजूदा एल5/एस संकेतों के अलावा एल1 संकेत भी शामिल हैं। इससे भारतीय भूभाग और देश की भू-राजनीतिक सीमा से 1,500 किलोमीटर तक फैले क्षेत्र में नौवहन सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

Tags: इसरोएनवीएस-03जीएसएलवी-एफ18नाविक
Previous Post

पंचकूला में तीसरी कक्षा के छात्र ने KG क्लास की बच्ची को पत्थर-गमले से पीटा, हालत गंभीर

Next Post

बलरामपुर: पंचायत मतदाता सूची से 32 नाम हटाने का मामला: हाई कोर्ट ने यूपी निर्वाचन आयोग से मांगा जवाब

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मथुरा: अहोई अष्टमी पर राधाकुण्ड में उमड़े श्रद्धालु, संतान सुख की कामना से दंपतियों ने किया स्नान

November 1, 2026
अंतराष्ट्रीय

सबसे बड़ी क्रिप्टो हैकिंग घटना: बाइनेंस से अरबों डॉलर की चोरी के लिए एफबीआई ने उ. कोरिया को ठहराया जिम्मेदार

November 1, 2026
देश

उत्तराखंड हेलीकॉप्टर हादसा: सभी छह शव बरामद, ऋषिकेश एम्स भेजे गए

November 1, 2026
क्राइम

फर्जी वेबसाइट से दवा और हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर साइबर ठगी, दो युवक गिरफ्तार; 10% कमीशन पर देते थे बैंक खाते

October 31, 2026
Next Post

बलरामपुर: पंचायत मतदाता सूची से 32 नाम हटाने का मामला: हाई कोर्ट ने यूपी निर्वाचन आयोग से मांगा जवाब

Recent Posts

मथुरा: अहोई अष्टमी पर राधाकुण्ड में उमड़े श्रद्धालु, संतान सुख की कामना से दंपतियों ने किया स्नान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 1, 2026
0

मथुरा, दीपावली से पूर्व अहोई अष्टमी के अवसर पर संतान सुख की कामना लेकर रविवार को हजारों दंपति उत्तर प्रदेश...

रुदौली में RSS का पथ संचलन, स्वयंसेवकों के अनुशासन और एकजुटता ने खींचा ध्यान

by Atul Narain Srivastava
November 1, 2026
0

भेलसर (अयोध्या), राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रुदौली नगर एवं खंड के तत्वावधान में रविवार को नगर में पथ संचलन निकाला...

जालौन: कालपी बार संघ अध्यक्ष की अपहरण के बाद हत्या, कानपुर में मिला शव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 1, 2026
0

जालौन जिले में वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई और उनका शव कानपुर नगर...

राजधानी लखनऊ में युवक की चाकू से गोदकर हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 1, 2026
0

राजधानी लखनऊ के सआदतगंज क्षेत्र में शनिवार रात अंबेडकर पार्क के पास चाकू से हमला कर 24 वर्षीय एक युवक...

सबसे बड़ी क्रिप्टो हैकिंग घटना: बाइनेंस से अरबों डॉलर की चोरी के लिए एफबीआई ने उ. कोरिया को ठहराया जिम्मेदार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 1, 2026
0

अमेरिकी जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) ने कहा है कि दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी चोरी की घटना...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group