Friday, October 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

चंदौली में अलग-अलग स्थानों पर बोरियों में बंद मिले दो शव, दोनों के बाएं हाथ पर ‘महाकाल’ का निशान

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 22, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0


चंदौली जिले में बृहस्पतिवार को अलग-अलग स्थानों पर बोरियों में बंद दो अज्ञात व्यक्तियों के शव पाए गए जिनमें से एक शव का गला रेता गया था, लेकिन दोनों शवों पर गोली लगने के निशान थे।

दोनों शव धिना थाना क्षेत्र में बरामद किए गए। पुलिस को संदेह है कि पीड़ितों की हत्या कहीं और की गई होगी और इसके बाद उनके शवों को इन स्थानों पर फेंक दिया गया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सकलडीहा) कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि एक शव बृहस्पतिवार सुबह डेढ़गांवा गांव के पास (गाजीपुर जिले के जमानिया क्षेत्र के निकट) एक छोटी नहर में मिला। दूसरा शव थोड़ी दूरी पर एक अन्य स्थान से बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, एक पीड़ित की उम्र लगभग 35 वर्ष थी और दूसरे की लगभग 32 वर्ष। शर्मा ने बताया कि एक शव का गला किसी धारदार हथियार से रेता गया था और उस पर गोली लगने का निशान भी था। दूसरे शव पर भी गोली लगने का निशान पाया गया है।

अधिकारी ने बताया कि दोनों के बाएं हाथ पर ‘महाकाल’ का निशान बना हुआ था। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है और पुलिस मृतकों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

शर्मा ने कहा कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इन दोनों की हत्या कहीं और की गई थी और बाद में शवों को यहां लाकर फेंका दिया गया। पुलिस इन हत्याओं के पीछे की वजह जानने का प्रयास कर रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Previous Post

1 नवंबर से लागू होंगे GST के नए नियम, छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं को राहत; रिफंड में तेजी और ₹10,000 की नोटिस सीमा तय

Next Post

कानपुर में युवक को कार की छत पर डेढ़ KM तक घसीटा, फिर कुचलकर हत्या; दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

Related Posts

उत्तर प्रदेश

उप्र विधान परिषद की 11 सीटों के लिए मतदान जारी

October 23, 2026
उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ में शिक्षक एमएलसी चुनाव, ₹2.41 लाख नकद, प्रचार सामग्री और मतदाता सूची के साथ चार लोग गिरफ्तार

October 23, 2026
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में कुत्ते के काटने से एक गाय की मौत, रेबीज की आशंका पर चरणामृत पीने वाले 450 लोगों को लगाया गया टीका

October 23, 2026
उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: सम्पत्ति विवाद के आधार पर बिजली कनेक्शन देने से इनकार नहीं किया जा सकता

October 23, 2026
Next Post

कानपुर में युवक को कार की छत पर डेढ़ KM तक घसीटा, फिर कुचलकर हत्या; दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

Recent Posts

उप्र विधान परिषद की 11 सीटों के लिए मतदान जारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 23, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों, जिनमें पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं, के लिए...

आजमगढ़ में शिक्षक एमएलसी चुनाव, ₹2.41 लाख नकद, प्रचार सामग्री और मतदाता सूची के साथ चार लोग गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 23, 2026
0

आजमगढ़, उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में मतदाताओं को पैसे बांटने के आरोप में...

गोरखपुर में कुत्ते के काटने से एक गाय की मौत, रेबीज की आशंका पर चरणामृत पीने वाले 450 लोगों को लगाया गया टीका

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 23, 2026
0

गोरखपुर जिले के गोला क्षेत्र में एक गाय के रेबीज से संक्रमित होने की आशंका के बीच उसके दूध से...

इलाहाबाद हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: सम्पत्ति विवाद के आधार पर बिजली कनेक्शन देने से इनकार नहीं किया जा सकता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 23, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने व्यवस्था दी है कि महज किसी सम्पत्ति के मालिकाना हक को लेकर...

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाएंगे पीएम मोदी और भारतीय पायलट स्मित मच्छार, नेतन्याहू ने फोन कर दिया न्योता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 22, 2026
0

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की और...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group