Friday, October 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

यूपी में जनगणना-2027 की तैयारी तेज, 1 दिसंबर से घर-घर जुटाई जाएगी जानकारी; 16 नवंबर से स्व-गणना का मौका

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 16, 2026
in उत्तर प्रदेश
0


लखनऊ, उत्तर प्रदेश में जनगणना-2027 के दूसरे चरण के तहत घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करने का काम आगामी एक दिसंबर से चार जनवरी तक किया जाएगा।

इससे पहले, 16 से 30 नवंबर तक लोग स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से अपने और परिवार के पात्र सदस्यों की जानकारी दर्ज कर सकेंगे।

राज्य के मुख्य सचिव एस. पी. गोयल ने बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों और मुख्य विकास अधिकारियों के साथ आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन में दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उत्तर प्रदेश में जनगणना संचालन एवं नागरिक पंजीकरण विभाग की निदेशक शीतल वर्मा ने सम्मेलन में बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य में जनगणना के लिये टीम एक दिसंबर से अगले साल चार जनवरी तक घर-घर जाकर जानकारियां जुटाएंगी।

उन्होंने बताया कि इससे पहले 16 नवंबर से 30 नवंबर तक उत्तर प्रदेश के निवासियों के लिए स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं तथा अपने परिवार के पात्र सदस्यों की जानकारी दर्ज करने का विकल्प उपलब्ध रहेगा।

वर्मा ने बताया कि स्व-गणना पूरी होने के बाद परिवार को एक विशिष्ट पहचान संख्या (एसई आईडी) मिलेगी और परिवार इसे सुरक्षित रखकर प्रगणक को उपलब्ध करा सकेगा, जिससे दर्ज जानकारी का सत्यापन किया जा सकेगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान दी गई व्यक्तिगत जानकारी जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत गोपनीय रखी जाएगी और जनगणना प्रक्रिया के तहत आमजन या सामान्य निवासी से किसी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत करने की मांग नहीं की जाएगी।

सम्मेलन के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है और इसके आंकड़ों का उपयोग भविष्य में विभिन्न योजनाओं के निर्माण तथा क्रियान्वयन में किया जाएगा, लिहाजा आंकड़ों की शुद्धता, विश्वसनीयता और गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

उन्होंने निर्देश दिया कि कोई भी घर गणना से छूटने न पाए और यह काम सिर्फ प्रशिक्षित कर्मियों से ही कराया जाए।

गोयल ने स्व-गणना को प्रोत्साहित करने के लिए 15 अक्टूबर से 15 दिसंबर तक विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों और अन्य प्रमुख स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये।

भारत के रजिस्ट्रार जनरल एवं जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने जनगणना के दूसरे चरण में भी समन्वय और टीम भावना बनाये रखने एवं आंकड़ों की गुणवत्ता से समझौता नहीं करने की ताकीद करते हुए अनावश्यक जल्दबाजी से बचते हुए हर घर को गणना में शामिल करने पर जोर दिया है।

Tags: उत्तर प्रदेश जनगणनायूपी जनगणना 2027स्व-गणना पोर्टल
Previous Post

Watch: अयोध्या में दुर्गा पूजा और दीपोत्सव की तैयारियां तेज, पांच टेंडर जारी; एक सप्ताह में पूरी होगी प्रक्रिया, नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने दी जानकारी

Next Post

लखनऊ विश्वविद्यालय में दो एसोसिएट प्रोफेसर की नियुक्ति रद्द करने का आदेश निरस्त

Related Posts

उत्तर प्रदेश

श्रावस्ती में प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या कर शव नहर किनारे फेंकने के आरोप में प्रेमिका और पति गिरफ्तार

October 16, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया में कुएं में मिला लापता बच्ची का शव

October 16, 2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ विश्वविद्यालय में दो एसोसिएट प्रोफेसर की नियुक्ति रद्द करने का आदेश निरस्त

October 16, 2026
अयोध्या

Watch: अयोध्या में दुर्गा पूजा और दीपोत्सव की तैयारियां तेज, पांच टेंडर जारी; एक सप्ताह में पूरी होगी प्रक्रिया, नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने दी जानकारी

October 15, 2026
Next Post

लखनऊ विश्वविद्यालय में दो एसोसिएट प्रोफेसर की नियुक्ति रद्द करने का आदेश निरस्त

Recent Posts

श्रावस्ती में प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या कर शव नहर किनारे फेंकने के आरोप में प्रेमिका और पति गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 16, 2026
0

श्रावस्ती जिले में एक युवक की कथित तौर पर हत्या करने और शव को बोरे में भरकर बहराइच में नहर...

बलिया में कुएं में मिला लापता बच्ची का शव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 16, 2026
0

बलिया जिले के उभांव क्षेत्र में सात वर्ष की एक लापता बच्ची का शव शुक्रवार की सुबह एक कुंए में...

लखनऊ विश्वविद्यालय में दो एसोसिएट प्रोफेसर की नियुक्ति रद्द करने का आदेश निरस्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 16, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने लखनऊ विश्वविद्यालय में दो एसोसिएट प्रोफेसर की नियुक्तियां रद्द करने के कुलाधिपति...

यूपी में जनगणना-2027 की तैयारी तेज, 1 दिसंबर से घर-घर जुटाई जाएगी जानकारी; 16 नवंबर से स्व-गणना का मौका

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 16, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में जनगणना-2027 के दूसरे चरण के तहत घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करने का काम आगामी एक दिसंबर...

Watch: अयोध्या में दुर्गा पूजा और दीपोत्सव की तैयारियां तेज, पांच टेंडर जारी; एक सप्ताह में पूरी होगी प्रक्रिया, नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने दी जानकारी

by Atul Narain Srivastava
October 15, 2026
0

अयोध्या, रामनगरी अयोध्या में दुर्गा पूजा और दीपोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर निगम की ओर से...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group