Sunday, October 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सुलतानपुर के निजी अस्पताल में नवजात की मौत, प्रसूता की हालत बिगड़ने पर हंगामा, क्लीनिक सील

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 3, 2026
in उत्तर प्रदेश
0


सुलतानपुर जिले में चांदा थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में शुक्रवार को प्रसव से जुड़े एक ऑपरेशन के दौरान एक नवजात शिशु की मौत होने के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ने पर उसके रिश्तेदारों ने चिकित्सक के साथ कथित तौर पर मारपीट की।

पुलिस के अनुसार, प्रतापगढ़ जिले के महमदपुर निवासी बृजेश निषाद की गर्भवती पत्नी अंजली निषाद अपने मायके चांदा में रह रही थी और प्रसव के लिए उसे शुक्रवार सुबह करीब सात बजे ‘न्यू आयुषी पॉलीक्लीनिक’ में भर्ती कराया गया था। यह उसका दूसरा प्रसव था।

प्रसूता की मां राजकुमारी ने बताया कि अंजली का अपराह्न करीब तीन बजे ऑपरेशन किया गया और इसी दौरान नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इसके बाद अंजली की हालत भी बिगड़ गई।

घटना के बाद शाम करीब साढ़े पांच बजे अस्पताल में हंगामा शुरू हो गया। परिजनों ने ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक वी. के. शुक्ला के साथ कथित तौर पर मारपीट की और उन्हें अस्पताल से बाहर जाने से रोकने की कोशिश की।

घटना की सूचना मिलने पर लंभुआ के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) ऋतिक कपूर, लंभुआ कोतवाल धीरज कुमार और चांदा कोतवाल राजकुमार वर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस चिकित्सक को वहां से निकालकर ‘डायल 112’ के वाहन में ले गई।

परिजनों ने पुलिस वाहन को घेर लिया और चिकित्सक को बाहर निकालने की मांग करने लगे। इस दौरान उनकी पुलिसकर्मियों से नोकझोंक भी हुई। बाद में पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।

खबरों के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित नर्सिंग होम को करीब एक साल पहले सील कर दिया था। नवजात की मौत से जुड़ी परिस्थितियों और सील किए जाने के बावजूद नर्सिंग होम के कथित तौर पर संचालित होने के बारे में स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. लालजी ने बताया कि डॉ. जे. सी. सरोज को मौके पर जांच के लिए भेजा गया है और उनकी रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

https://t.co/utHOUsDYUp

— SULTANPUR POLICE (@sultanpurpolice) October 3, 2026

Tags: सुलतानपुर के निजी अस्पताल
Previous Post

लड़की बनने का शौक: नाबालिग बेटे ने की माँ गीता भगचंदानी की हत्या!!, हेलो पुलिस, मैंने मां का मर्डर कर दिया है, आप लोग आ जाओ

Next Post

बहराइच में दुकानदारों से अवैध वसूली के आरोप में दो पूर्व पुलिसकर्मियों समेत चार लोग गिरफ्तार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

हाथरस के लापता 16 वर्षीय किशोर अनुज का तीन महीने बाद सुराग, बरसाना के आश्रम से सकुशल बरामद

October 4, 2026
उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सेना की एंबुलेंस अज्ञात वाहन में भिड़ी, बेटे-भाई-भतीजे समेत 4 की मौत!

October 4, 2026
उत्तर प्रदेश

नोएडा में गुरुग्राम के सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने 43वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

October 4, 2026
उत्तर प्रदेश

उप्र. भाजपा ने 31 प्रवक्ताओं की सूची जारी की

October 4, 2026
Next Post

बहराइच में दुकानदारों से अवैध वसूली के आरोप में दो पूर्व पुलिसकर्मियों समेत चार लोग गिरफ्तार

Recent Posts

हाथरस के लापता 16 वर्षीय किशोर अनुज का तीन महीने बाद सुराग, बरसाना के आश्रम से सकुशल बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 4, 2026
0

हाथरस से करीब तीन महीने पहले लापता हुए 16 वर्षीय किशोर अनुज को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है।...

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सेना की एंबुलेंस अज्ञात वाहन में भिड़ी, बेटे-भाई-भतीजे समेत 4 की मौत!

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 4, 2026
0

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हलियापुर थाना क्षेत्र के जरई कला के...

पंजाबी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की अमृतसर में गोली मारकर हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 4, 2026
0

अमृतसर, पंजाबी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की शनिवार को यहां मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने...

नोएडा में गुरुग्राम के सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने 43वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 4, 2026
0

नोएडा में शनिवार को गुरुग्राम के 29-वर्षीय एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने एक बहुमंजिला इमारत की 43वीं मंजिल से कूदकर कथित...

उप्र. भाजपा ने 31 प्रवक्ताओं की सूची जारी की

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 4, 2026
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने शनिवार...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group