Wednesday, September 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गुजरात उच्च न्यायालय ने पत्रकार रवि नायर की गिरफ्तारी के खिलाफ तत्काल सुनवाई का अनुरोध करने पर पत्रकार को लगाई फटकार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 30, 2026
in देश
0


अहमदाबाद, गुजरात उच्च न्यायालय ने अडाणी एंटरप्राइजेज की ओर से दायर आपराधिक मानहानि मामले में पत्रकार रवि नायर की याचिका पर सुनवाई करते हुए बुधवार को उनके वकील को इस बात के लिए फटकार लगाई कि तत्काल सुनवाई का अनुरोध करते समय अदालत को यह नहीं बताया गया कि नायर ने जमानत के लिए अधीनस्थ अदालत का भी रुख किया है।

न्यायमूर्ति एमके ठक्कर की एकल पीठ ने कहा कि गांधीनगर की सत्र अदालत नायर को पिछले सप्ताह ही जमानत दे चुकी है। इसके बाद उच्च न्यायालय ने नायर की याचिका का निपटारा कर दिया और मामले के गुण-दोष पर कोई टिप्पणी नहीं की।

उच्च न्यायालय ने कहा कि जो पक्ष अदालत के असाधारण अधिकार क्षेत्र का इस्तेमाल करता है, उससे अपेक्षा की जाती है कि वह सभी महत्वपूर्ण तथ्यों को पूरी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ अदालत के सामने रखे, भले ही कोई तथ्य उसके मामले के खिलाफ ही क्यों न जाता हो।

अदालत के समक्ष यह भी सामने आया कि नायर ने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल करने के साथ-साथ गांधीनगर सत्र अदालत में नियमित जमानत की अर्जी भी दाखिल की थी।

नायर को 17 सितंबर को उस समय न्यायिक हिरासत में भेजा गया था, जब अपील की सुनवाई के दौरान व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं होने के मामले में उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।

इससे पहले गांधीनगर की एक अदालत ने 10 फरवरी 2026 को अडाणी एंटरप्राइजेज की शिकायत पर दर्ज आपराधिक मानहानि मामले में उन्हें एक वर्ष के साधारण कारावास और 5,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। नायर ने इस फैसले के खिलाफ अपील की थी और मार्च में उन्हें जमानत मिली थी।

सितंबर में व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट की उनकी अर्जी खारिज होने के बाद अदालत ने गैर-जमानती वारंट जारी किया था। नायर ने इसके खिलाफ गुजरात उच्च न्यायालय का रुख किया। 23 सितंबर को उच्च न्यायालय ने तत्काल अंतरिम राहत देने से इनकार करते हुए आदेश 30 सितंबर के लिए सुरक्षित रखा था। इसी बीच 24 सितंबर को गांधीनगर सत्र अदालत ने उन्हें नियमित जमानत दे दी।

अडाणी एंटरप्राइजेज ने 2021 में नायर के कुछ लेखों और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में नायर की दोषसिद्धि के खिलाफ अपील अभी लंबित है।

Tags: अडाणी एंटरप्राइजेजगुजरात हाईकोर्टमानहानि मामलारवि नायर
Previous Post

बांदा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो चचेरे भाई गिरफ्तार

Next Post

रुदौली में श्रीराम के चित्र पर पोस्टर लगाने का मामला, सपा नेता चौधरी शहरयार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Related Posts

उत्तर प्रदेश

कक्षा 9 की नई NCERT किताब में ‘सत्यमेव जयते’ और ‘यतो धर्मस्ततो जयः’ का उल्लेख, प्राचीन ग्रंथों से जोड़े गए संस्थानों के ध्येय वाक्य

September 30, 2026
देश

मंगलुरु MRPL रिफाइनरी में जोरदार धमाका, 9 लोग घायल; आग पर काबू पाया गया

September 30, 2026
देश

मुंबई में अपने 80 साल के बुजुर्ग की मौत के बाद उसके शव को परिवार बालो ने घर के फ्रीज में संरक्षित रखा

September 30, 2026
file photo
देश

बडगाम के यूसमर्ग में मुठभेड़, लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष आतंकी मूसा ढेर; ऑपरेशन जारी

September 30, 2026
Next Post
सपा नेता चौधरी शहरयार के खिलाफ

रुदौली में श्रीराम के चित्र पर पोस्टर लगाने का मामला, सपा नेता चौधरी शहरयार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Recent Posts

कक्षा 9 की नई NCERT किताब में ‘सत्यमेव जयते’ और ‘यतो धर्मस्ततो जयः’ का उल्लेख, प्राचीन ग्रंथों से जोड़े गए संस्थानों के ध्येय वाक्य

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 30, 2026
0

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की कक्षा 9 की नई सामाजिक विज्ञान पाठ्यपुस्तक ‘Understanding Society: India and Beyond...

सपा नेता चौधरी शहरयार के खिलाफ

रुदौली में श्रीराम के चित्र पर पोस्टर लगाने का मामला, सपा नेता चौधरी शहरयार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
September 30, 2026
0

रिपोट- अब्दुल जब्बार कोतवाली रुदौली क्षेत्र के भेलसर चौराहे पर हाईवे ओवरब्रिज की दीवार पर बने प्रभु श्रीराम के चित्र...

गुजरात उच्च न्यायालय ने पत्रकार रवि नायर की गिरफ्तारी के खिलाफ तत्काल सुनवाई का अनुरोध करने पर पत्रकार को लगाई फटकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 30, 2026
0

अहमदाबाद, गुजरात उच्च न्यायालय ने अडाणी एंटरप्राइजेज की ओर से दायर आपराधिक मानहानि मामले में पत्रकार रवि नायर की याचिका...

बांदा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो चचेरे भाई गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 30, 2026
0

बांदा जिले में 15 वर्षीय एक लड़की को गणेश पंडाल से अगवा कर उससे सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में...

हाथरस : सादाबाद में डबल मर्डर का 72 घंटे में खुलासा, दूसरी पत्नी समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 30, 2026
0

हाथरस, 30 सितंबर। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सादाबाद में पूर्व सैन्यकर्मी शमसुद्दीन और उनकी पहली पत्नी समीना उर्फ...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group