Wednesday, September 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

आरक्षित वर्ग के मेधावी अभ्यर्थी को स्क्रीनिंग में ही अनारक्षित मानना होगा: इलाहाबाद हाईकोर्ट

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 30, 2026
in उत्तर प्रदेश
0


लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने कहा है कि बिना किसी छूट या रियायत के अनारक्षित वर्ग के लिए निर्धारित न्यूनतम कट-ऑफ से अधिक अंक हासिल करने वाले आरक्षित वर्ग के मेधावी अभ्यर्थी को भर्ती प्रक्रिया के स्क्रीनिंग चरण में ही अनारक्षित श्रेणी का अभ्यर्थी माना जाना चाहिए।

अदालत ने कहा कि स्क्रीनिंग परीक्षा केवल प्रारंभिक छंटनी की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि इसमें प्राप्त अंकों का अंतिम चयन की मेरिट पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है।

न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की खंडपीठ ने मंगलवार को भावना यादव और अन्य की ओर से दाखिल विशेष अपील स्वीकार करते हुए यह आदेश दिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि संबंधित भर्ती में स्क्रीनिंग परीक्षा के अंकों का अंतिम मेरिट सूची में 75 प्रतिशत और साक्षात्कार के अंकों का 25 प्रतिशत योगदान है।

ऐसे में स्क्रीनिंग परीक्षा अंतिम चयन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है और आरक्षित वर्ग के मेधावी अभ्यर्थियों को अनारक्षित श्रेणी में समायोजित करने का लाभ केवल अंतिम चरण तक सीमित नहीं किया जा सकता।

मामला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी के पद पर भर्ती से जुड़ा है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 22 दिसंबर 2025 को जारी भर्ती विज्ञापन में प्रावधान किया था कि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अनारक्षित श्रेणी में केवल अंतिम चयन के समय समायोजित किया जाएगा, यदि उन्होंने स्क्रीनिंग परीक्षा में किसी प्रकार की छूट या रियायत का लाभ नहीं लिया हो। याचिकाकर्ताओं ने इस शर्त के साथ आयोग के 9 जनवरी 2020 के कार्यालय ज्ञापन को भी चुनौती दी थी।

पीठ ने कहा कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा (अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जन-जातियों और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण) अधिनियम, 1994 की धारा 3(6) में ऐसी कोई पाबंदी नहीं है कि आरक्षित वर्ग के मेरिटोरियस अभ्यर्थी का अनारक्षित वर्ग में समायोजन केवल अंतिम चयन के चरण में ही किया जाए। अदालत ने भर्ती विज्ञापन की संबंधित शर्त को रद्द कर दिया और कहा कि 9 जनवरी 2020 का कार्यालय ज्ञापन इस भर्ती पर लागू नहीं होगा।

उच्च न्यायालय ने आयोग को तीन महीने के भीतर उक्त कार्यालय ज्ञापन की प्रासंगिकता की समीक्षा करने का निर्देश दिया है। साथ ही राज्य सरकार से इस संबंध में स्पष्ट नीति तैयार करने को कहा गया है।

Tags: अनारक्षित वर्गआरक्षणइलाहाबाद हाईकोर्टलखनऊ पीठ
Previous Post

सपा ने राम गोपाल यादव और धनराज नाथवानी को राज्यसभा चुनाव में बनाया उम्मीदवार

Next Post

सऊदी अरब में सुलतानपुर के दो लोगों की मौत, दूतावास ने जारी किया एनओसी

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सऊदी अरब में सुलतानपुर के दो लोगों की मौत, दूतावास ने जारी किया एनओसी

September 30, 2026
उत्तर प्रदेश

सपा ने राम गोपाल यादव और धनराज नाथवानी को राज्यसभा चुनाव में बनाया उम्मीदवार

September 30, 2026
उत्तर प्रदेश

वाराणसी लाट भैरव मंदिर का अश्लील नृत्य का ‘वीडियो’ वायरल, पुलिस ने ‘एआई’ निर्मित बताया, जांच शुरू

September 29, 2026
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में बोले सीएम योगी: अयोध्या का बदलता स्वरूप कुछ लोगों को कर रहा असहज, भ्रम फैलाने वालों से रहें सतर्क

September 29, 2026
Next Post

सऊदी अरब में सुलतानपुर के दो लोगों की मौत, दूतावास ने जारी किया एनओसी

Recent Posts

file photo

बडगाम के यूसमर्ग में मुठभेड़, लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष आतंकी मूसा ढेर; ऑपरेशन जारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 30, 2026
0

श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के यूसमर्ग के कोराग इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा...

अरब सागर में 3,000 करोड़ की ड्रग्स जब्त, 5 पाकिस्तानी नागरिक पकड़े गए

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 30, 2026
0

नयी दिल्ली, भारतीय तटरक्षक बल ने गुजरात एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) के साथ संयुक्त अभियान में अरब सागर में मादक पदार्थों...

वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने वालों को राहत, SIR पूरा होने वाले राज्यों में Form-6 से हटी अतिरिक्त घोषणा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 30, 2026
0

नयी दिल्ली, निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पूरी कर चुके राज्यों में ऑनलाइन...

सऊदी अरब में सुलतानपुर के दो लोगों की मौत, दूतावास ने जारी किया एनओसी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 30, 2026
0

सुलतानपुर,  सऊदी अरब में अलग-अलग घटनाओं में सुलतानपुर के दो लोगों की मौत के बाद उनके शवों को भारत लाने...

आरक्षित वर्ग के मेधावी अभ्यर्थी को स्क्रीनिंग में ही अनारक्षित मानना होगा: इलाहाबाद हाईकोर्ट

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 30, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने कहा है कि बिना किसी छूट या रियायत के अनारक्षित वर्ग के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group