Tuesday, September 29, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कैंसर की दवा ₹2,700 में, MRP ₹27,000! सुप्रीम कोर्ट ने कहा- यह मरीजों पर ‘लूट’, 16% मार्जिन पर विचार करे सरकार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
in देश, व्यापार जगत
0


नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने अस्पतालों द्वारा कैंसर की दवाओं के मूल्य से 10 गुना अधिक दाम मरीजों से वसूले जाने पर मंगलवार को चिंता जताते हुए इसे ‘‘लूट’’ करार दिया और सभी दवाओं पर एक समान 16 प्रतिशत ‘मार्जिन’ की हिमायत की।

न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने केंद्र सरकार से अस्पतालों द्वारा अपने ही दवाखाना से दवाइयां खरीदने को अनिवार्य बनाने के मुद्दे पर गौर करने का निर्देश देते हुए कहा कि इस व्यवस्था से आम आदमी को नुकसान हो रहा है।

न्यायालय ने कहा, ‘‘यह तो लूट है। कैंसर की दवा का अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) 27,000 रुपये है, जबकि खुदरा विक्रेताओं को इसकी आपूर्ति 2,700 रुपये में की जाती है।’’

पीठ ने केंद्र की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से कहा, ‘‘निजी अस्पताल किसी को नहीं बख्शते। वे शव भी नहीं ले जाने देते। फार्मा क्षेत्र को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

पीठ, औषधि (मूल्य नियंत्रण) आदेश (डीपीसीओ), 2013 के तहत दवाओं की कीमतों के नियमन, चिकित्सकों द्वारा जेनेरिक दवा लिखे जाने और मेडिकल उपकरण पर नियंत्रण से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। सुनवाई की शुरुआत में मेहता ने कहा कि उन्हें इसका कोई समाधान निकालने और कुछ संतुलन बनाने की जरूरत है।

न्यायमूर्ति मेहता ने कहा, ‘‘यह अंतर क्यों है? जरूरी या गैर-जरूरी होने से क्या फर्क पड़ता है? क्यों न हर चीज की एमआरपी पर 16 प्रतिशत का ‘मार्जिन’ रखा जाए?

पीठ ने कहा, ‘‘सोचिए क्या होता है। आखिर में, नुकसान कर देने वालों का ही होता है। निजी अस्पतालों में, कैंसर की आवश्यक दवा की एमआरपी 27,000 रुपये है, जबकि खुदरा विक्रेता के लिए उसका मूल्य 2,700 रुपये है। जरा फर्क देखिए।’’

सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि उन्हें अधिकारियों से चर्चा करने की जरूरत है और वे इस बात से सहमत हैं कि इस मुद्दे पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

न्यायमूर्ति मेहता ने कहा कि सरकार को इस बात पर भी गौर करना चाहिए कि कई निजी अस्पताल यह अनिवार्य कर देते हैं कि दवाएं उन्हीं के दवाखाना या किसी खास फार्मेसी से खरीदी जाएं, और अगर मरीज उन्हें बाहर से खरीदता है, तो वे उपचार की गारंटी नहीं देते।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर कोई मरीज सरकारी योजना के तहत इलाज करवा रहा है, तो उसका खर्च कौन उठाता है? करदाता। तो फिर नियम एक जैसे क्यों नहीं हैं? पीठ ने कहा, ‘‘डीपीसीओ के मुताबिक, 16 प्रतिशत ‘मार्जिन’ है। हर दवा आवश्यक वस्तु अधिनियम के दायरे में आती है। हमें समझ नहीं आता कि उनसे इस तरह कीमतें तय करने के लिए क्यों कहा जाता है।

न्यायमूर्ति मेहता ने सॉलिसिटर जनरल से कहा कि अगर कोई फार्मासिस्ट, जो बहुत दयालु हो, कहे कि वह जरूरतमंद को 2,700 रुपये में दवा देगा, तो मरीज सोचने लगेगा कि दवा असली है या नकली।

उन्होंने कहा, ‘‘सवाल यह है कि यह 10 गुना अधिक दाम क्यों? इतनी बड़ी रकम कहां जाती है? इससे किसे फायदा हो रहा है?

पीठ ने कहा, ‘‘आखिरकार, नुकसान ईमानदार करदाता का ही होता है। हम इस मामले की अच्छी तरह से पड़ताल करेंगे। यह समाज के एक बड़े हिस्से को प्रभावित करता है।’’ पीठ ने कहा कि पहले तो कीमत का मामला है और उसके बाद चिकित्सकों के नैतिक तौर-तरीकों का।

सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि फायदा फार्मा कंपनियों को नहीं हो रहा है, बल्कि ऐसा लगता है कि लाभ निजी अस्पतालों को हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अधिकारियों के साथ बैठक करने दें। मुझे दो हफ्ते का समय दें।

न्यायमूर्ति मेहता ने कहा कि बिना किसी संयोजन वाली सामान्य ‘स्टेटिन’ की कीमत 40 रुपये है, और एस्पिरिन के साथ संयोजन होने पर इसकी कीमत 70 रुपये हो जाती है।

पीठ ने सॉलिसिटर जनरल से पूछा, ‘‘ऐसा कैसे हो रहा है? निजी अस्पताल तो उद्योग हैं। यह कोई सेवा नहीं है। आम आदमी को यह सब क्यों भुगतना पड़े?’

सॉलिसिटर जनरल ने कहा, ‘‘मैं यह नहीं कह रहा कि याचिकाकर्ता गलत हैं, लेकिन कोई ऐसा तरीका निकालना होगा जिससे सभी पक्षों के हितों में संतुलन बना रहे। जहां तक मेरा मानना है, इससे फार्मा कंपनियों को कोई फायदा नहीं हो रहा है।

पीठ ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 12 अक्टूबर की तारीख तय की और कहा कि वह इस मुद्दे पर केंद्र का जवाब सुनेगी।

Tags: 27000 रुपये दवाMRPकैंसर की दवादवा की कीमतसुप्रीम कोर्ट
Previous Post

NCERT की कक्षा-9 की नई सामाजिक विज्ञान पुस्तक में नायकी देवी से अब्बक्का चौटा तक महिला शासकों का जिक्र

Next Post

यूपी में होटल-रेस्तरां के स्मोकिंग जोन में भी नहीं परोसा जा सकेगा हुक्का, इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Related Posts

देश

DGP नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- राज्य अपनी पसंद का अधिकारी चुनने के लिए प्रकाश सिंह फैसले से क्यों बचते हैं!?

September 29, 2026
उत्तर प्रदेश

NCERT की कक्षा-9 की नई सामाजिक विज्ञान पुस्तक में नायकी देवी से अब्बक्का चौटा तक महिला शासकों का जिक्र

September 29, 2026
देश

रीवा के पूर्वा जलप्रपात में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत मेगा क्लीनलिनेस ड्राइव, अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने किया श्रमदान

September 29, 2026
Featured

OpenAI ने GPT-6.1 Astra का लॉन्च रोका, सुरक्षा परीक्षण में सामने आई चिंताओं के बाद लिया फैसला

September 29, 2026
Next Post

यूपी में होटल-रेस्तरां के स्मोकिंग जोन में भी नहीं परोसा जा सकेगा हुक्का, इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Recent Posts

DGP नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- राज्य अपनी पसंद का अधिकारी चुनने के लिए प्रकाश सिंह फैसले से क्यों बचते हैं!?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि अधिकतर राज्य अपनी पसंद के पुलिस महानिदेशक...

Asian Games में भारत का पहला एथलेटिक्स गोल्ड, महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने रचा इतिहास

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

नागोया, भारत की किरण पहल, पूवम्मा माचेतिरा , प्राची और विथ्या रामराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियाई खेलों में...

यूपी में होटल-रेस्तरां के स्मोकिंग जोन में भी नहीं परोसा जा सकेगा हुक्का, इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने मंगलवार को फैसला दिया कि उत्तर प्रदेश में होटल, रेस्तरां, कैफे और...

कैंसर की दवा ₹2,700 में, MRP ₹27,000! सुप्रीम कोर्ट ने कहा- यह मरीजों पर ‘लूट’, 16% मार्जिन पर विचार करे सरकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने अस्पतालों द्वारा कैंसर की दवाओं के मूल्य से 10 गुना अधिक दाम मरीजों से वसूले...

NCERT की कक्षा-9 की नई सामाजिक विज्ञान पुस्तक में नायकी देवी से अब्बक्का चौटा तक महिला शासकों का जिक्र

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

नयी दिल्ली, एनसीईआरटी की ओर से तैयार की गई कक्षा-9 की नयी सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में चालुक्य वंश की...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group