Wednesday, September 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

OpenAI ने GPT-6.1 Astra का लॉन्च रोका, सुरक्षा परीक्षण में सामने आई चिंताओं के बाद लिया फैसला

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
in Featured, देश
0


सैन फ्रांसिस्को, कृत्रिम मेधा (एआई) क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ‘ओपनएआई’ ने सोमवार को कहा कि वह अपने शोधकर्ताओं की ओर से जताई गई सुरक्षा संबंधी चिंताओं के मद्देनजर नए मॉडल को जारी करने में अभी कुछ समय ले रही है। कंपनी ने यह कदम एआई प्रौद्योगिकी के तेजी से हो रहे विकास की रफ्तार को धीमा करने के अपने प्रयासों के तहत उठाया है।

ओपनएआई ने ‘जीपीटी-6.1 एस्ट्रा’ मॉडल को फिलहाल जारी नहीं करने का फैसला ऐसे समय में लिया है, जब उद्योग में अत्यधिक स्वायत्त प्रणालियों के विकास की गति को पर्याप्त सुरक्षा उपाय नहीं होने तक धीमा करने की मांग बढ़ रही है।

यह घोषणा एआई प्रौद्योगिकी क्षेत्र के दिग्गजों और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच वाशिंगटन में प्रस्तावित बैठक से ठीक एक दिन पहले हुई है। एआई कंपनियों पर अपने मॉडल के दुरुपयोग को रोकने के लिए सुरक्षा उपाय मजबूत करने का दबाव लगातार बढ़ रहा है।

ओपनएआई द्वारा मॉडल जारी करने की योजना टाले जाने की खबर सबसे पहले ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ ने दी। ओपनएआई की सुरक्षा प्रणाली प्रमुख साची जैन ने एक बयान में कहा कि यह मॉडल ‘‘सुरक्षा मानकों पर खरा नहीं उतरा।

उन्होंने कहा कि मॉडल कार्यों को पूरा करने में अधिक सक्षम हो गया है, लेकिन कंपनी को उसकी बढ़ी हुई क्षमता और अनधिकृत आचरण के बीच संतुलन कायम करने की जरूरत है।

जैन ने स्पष्ट किया कि कंपनी यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि प्रशिक्षण के दौरान और उपयोगकर्ताओं के हाथों में पहुंचने के बाद भी मॉडल पूरी तरह सुरक्षित रहे। उन्होंने कहा, ‘‘सुरक्षा और जवाबदेही के मामले में हमारे मानक बेहद ऊंचे हैं।

ओपनएआई ने पिछले सप्ताह अपने सबसे उन्नत मॉडल का प्रशिक्षण यह कहते हुए रोक दिया था कि प्रशिक्षण ‘‘तभी फिर से शुरू होगा, जब हमें अन्य सुरक्षा उपायों पर पूरा भरोसा होगा।’’

यह कदम कंपनी द्वारा ऐसे उदाहरण सामने रखे जाने के बाद उठाया गया, जिनमें एआई एजेंट ने अपने निर्देशों से आगे बढ़कर काम किया था। इनमें बिना अनुमति सरकारी वेबसाइट तक पहुंच बनाना भी शामिल था।

ओपनएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सैम ऑल्टमैन भी उद्योग के अन्य प्रमुख दिग्गजों के साथ एआई विकास की गति धीमी करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि कंपनियों के पास फिलहाल सबसे शक्तिशाली एआई प्रणालियों को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा तंत्र नहीं हैं।

ऑल्टमैन मंगलवार को सैन फ्रांसिस्को में सॉफ्टवेयर विकासकर्ताओं के लिए आयोजित ओपनएआई के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वहीं, ओपनएआई के अध्यक्ष ग्रेग ब्रॉकमैन के मंगलवार को अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Tags: AI NewsGPT-6.1 AstraOpenAIआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
Previous Post

उत्तराखंड में मौसम खुलते ही तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल और माउंट जोगिन से 16 पर्वतारोही-पोर्टर सुरक्षित निकाले गए

Next Post

लखनऊ में ट्रक से टक्कर के बाद डीसीएम के चालक की मौत

Related Posts

file photo
देश

बडगाम के यूसमर्ग में मुठभेड़, लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष आतंकी मूसा ढेर; ऑपरेशन जारी

September 30, 2026
अंतराष्ट्रीय

अरब सागर में 3,000 करोड़ की ड्रग्स जब्त, 5 पाकिस्तानी नागरिक पकड़े गए

September 30, 2026
देश

वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने वालों को राहत, SIR पूरा होने वाले राज्यों में Form-6 से हटी अतिरिक्त घोषणा

September 30, 2026
उत्तर प्रदेश

सऊदी अरब में सुलतानपुर के दो लोगों की मौत, दूतावास ने जारी किया एनओसी

September 30, 2026
Next Post

लखनऊ में ट्रक से टक्कर के बाद डीसीएम के चालक की मौत

Recent Posts

दुबई से इजराइल जा रहे फ्लाई दुबई विमान की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलटों के विवाद से मचा हड़कंप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 30, 2026
0

तेल अवीव, दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक वाणिज्यिक विमान को बुधवार को बीच उड़ान में आपात...

आगरा में चांदी व्यापारियों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, नकली नोटों की गड्डियां देकर ले जाते थे असली चांदी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 30, 2026
0

आगरा, थाना न्यू आगरा पुलिस ने चांदी खरीदने के बहाने व्यापारियों से ठगी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को...

Ayodhya में 6 नवंबर से शुरू होगा दसवां दीपोत्सव, 30 लाख दीपों से नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

by Atul Narain Srivastava
September 30, 2026
0

अयोध्या, रामनगरी में दसवें दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार तीन दिवसीय...

file photo

बडगाम के यूसमर्ग में मुठभेड़, लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष आतंकी मूसा ढेर; ऑपरेशन जारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 30, 2026
0

श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के यूसमर्ग के कोराग इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा...

अरब सागर में 3,000 करोड़ की ड्रग्स जब्त, 5 पाकिस्तानी नागरिक पकड़े गए

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 30, 2026
0

नयी दिल्ली, भारतीय तटरक्षक बल ने गुजरात एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) के साथ संयुक्त अभियान में अरब सागर में मादक पदार्थों...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group