Sunday, September 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

शेफाली वर्मा के तूफानी शतक से भारत फाइनल में, बांग्लादेश को 114 रन से हराया

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
in खेल, देश
0


निशिन (जापान), शेफाली वर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी और भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने रविवार को एशियाई खेल 2026 के महिला क्रिकेट सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम का कम से कम रजत पदक भी पक्का हो गया है। अब फाइनल में भारत का सामना श्रीलंका से होगा।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में चार विकेट पर 195 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत की पारी की सबसे बड़ी स्टार शेफाली वर्मा रहीं, जिन्होंने महज 49 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए। उनकी पारी में नौ छक्के और तीन चौके शामिल रहे। यह एशियाई खेलों के क्रिकेट इतिहास का पहला शतक भी है।

शेफाली ने स्मृति मंधाना के साथ शानदार शुरुआत की। मंधाना ने 19 गेंदों पर 37 रन बनाए। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शेफाली का साथ देते हुए 33 गेंदों पर 40 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। दोनों के बीच 94 रन की साझेदारी ने भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

196 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 15.4 ओवर में 81 रन पर ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश की ओर से दिलारा अख्तर ने 23 गेंदों पर 27 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाए।

भारत की ओर से नंदनी शर्मा ने 25 रन देकर तीन विकेट और दीप्ति शर्मा ने सात रन देकर तीन विकेट चटकाए। श्री चरणी को भी दो विकेट मिले। भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही बांग्लादेश पर दबाव बनाए रखा और नियमित अंतराल पर विकेट लेकर लक्ष्य से काफी दूर रोक दिया।

इस जीत के साथ भारत ने लगातार दूसरी बार एशियाई खेलों के महिला क्रिकेट फाइनल में जगह बनाई है। अब 22 सितंबर को होने वाले स्वर्ण पदक मुकाबले में भारतीय टीम का सामना श्रीलंका से होगा। भारत की नजर लगातार दूसरे एशियाई खेलों में महिला क्रिकेट का स्वर्ण पदक जीतने पर होगी।

Tags: Shafali Verma CenturyShefali Verma
Previous Post

रूस के संसदीय चुनाव में यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्रों को भी शामिल किया गया, कीव ने बताया अवैध

Next Post

बिजनौर हनीट्रैप केस: प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूट-फूटकर रोई महिला, बोली- ‘साहब हमें बचा लीजिए’, 13 फर्जी आधार कार्ड बरामद

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

रूस के मॉस्को क्षेत्र में यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला, तेल रिफाइनरी और लॉजिस्टिक्स सेंटर को बनाया निशाना

September 20, 2026
अंतराष्ट्रीय

रूस के संसदीय चुनाव में यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्रों को भी शामिल किया गया, कीव ने बताया अवैध

September 20, 2026
उत्तर प्रदेश

1 अक्टूबर से बदल जाएगा नियम, सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर के लिए Aadhaar Biometric जरूरी, 27 करोड़ लोगों का काम पूरा

September 20, 2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ में पहली बार एयर शो, सूर्यकिरण टीम के नौ हॉक विमानों ने आसमान में बनाया तिरंगा

September 19, 2026
Next Post

बिजनौर हनीट्रैप केस: प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूट-फूटकर रोई महिला, बोली- ‘साहब हमें बचा लीजिए’, 13 फर्जी आधार कार्ड बरामद

Recent Posts

उत्तर कोरिया ने दागी संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल, जापान में अलर्ट; PM ऑफिस ने जारी किए सुरक्षा निर्देश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

टोक्यो/सियोल, उत्तर कोरिया ने रविवार को कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्वी तट से समुद्र की ओर एक संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल दागी।...

रूस के मॉस्को क्षेत्र में यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला, तेल रिफाइनरी और लॉजिस्टिक्स सेंटर को बनाया निशाना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

कीव, रूस के मॉस्को क्षेत्र में रविवार तड़के यूक्रेन ने बड़े पैमाने पर ड्रोन और लंबी दूरी के हथियारों से...

यूपी में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, लखनऊ-नोएडा-गोरखपुर के 233 रेस्टोरेंट पर छापेमारी, कई जगह मिलीं गंभीर खामियां

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और रसोई की स्वच्छता को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग...

बिजनौर हनीट्रैप केस: प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूट-फूटकर रोई महिला, बोली- ‘साहब हमें बचा लीजिए’, 13 फर्जी आधार कार्ड बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

बिजनौर में हनीट्रैप और कथित फर्जी मुकदमों के जरिए लोगों से वसूली के मामले में पुलिस कार्रवाई के दौरान शनिवार...

शेफाली वर्मा के तूफानी शतक से भारत फाइनल में, बांग्लादेश को 114 रन से हराया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

निशिन (जापान), शेफाली वर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी और भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने रविवार को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group