Tuesday, October 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
in उत्तर प्रदेश
0


बलिया की एक स्थानीय परिवार अदालत ने बुधवार को गुजारा भत्ता से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान पेश नहीं होने पर भोजपुरी अभिनेता एवं बिहार विधान परिषद सदस्य पवन सिंह पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया। यह मामला पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने दायर किया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार विधान परिषद सदस्य और भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के अधिवक्ता हरिवंश सिंह ने बताया कि बुधवार को परिवार अदालत के प्रधान न्यायाधीश कमला पति प्रजापति की अदालत में ज्योति सिंह द्वारा अंतरिम गुजारा भत्ता के लिए दाखिल वाद पर सुनवाई निर्धारित थी। उन्होंने बताया साथ ही पवन सिंह का अदालत के समक्ष बयान भी दर्ज होना था।

सिंह ने बताया कि पटना में आयी बाढ़ के कारण पवन सिंह के अदालत में उपस्थित नहीं होने को लेकर उनकी तरफ से बुधवार को सुनवाई टालने का अदालत में एक प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया। उन्होंने बताया कि इसके बाद अदालत ने पवन सिंह पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए अगली सुनवाई की तिथि पांच अक्टूबर को निर्धारित की।

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह बुधवार को बलिया स्थित परिवार अदालत में सुनवाई के दौरान अपने अधिवक्ता सहित उपस्थित रहीं।

अभिनेता पवन सिंह ने बलिया निवासी रामबाबू सिंह की पुत्री ज्योति सिंह से गत छह मार्च 2018 को विवाह किया था। ज्योति सिंह ने 22 अप्रैल 2022 को परिवार अदालत में गुजारा भत्ता की अर्जी दाखिल की थी।

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह अदालत द्वारा जारी नोटिस पर गत पांच नवम्बर 2022 को अदालत में उपस्थित हुए थे।

Tags: Ballia : गुजारा भत्ता मामले में
Previous Post

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

Next Post

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

Related Posts

उत्तर प्रदेश

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का यूपी पर असर, 29 अक्टूबर को पूर्वांचल में अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी

October 26, 2026
उत्तर प्रदेश

संतकबीर नगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार छात्र ओवरब्रिज से गिरा, मौत

October 26, 2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में कार पार्किंग विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग! तीन लोगों की मौत

October 26, 2026
उत्तर प्रदेश

राहुल गांधी के काफिले की कुछ गाड़ियां आपस में टकराईं, कांग्रेस नेता सुरक्षित

October 26, 2026
Next Post

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

Recent Posts

रामायण विश्वविद्यालय में महर्षि वाल्मीकि भवन और प्रतिमा का अनावरण, कुलाधिपति बोले- रामायण की शिक्षाएं सदैव दिखाती रहेंगी सही राह

by Atul Narain Srivastava
October 26, 2026
0

अयोध्या, महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय में सोमवार को महर्षि वाल्मीकि भवन और उनकी...

रुदौली के टांडा खुलासा गांव में निकली भव्य राम बारात, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा गांव

by Atul Narain Srivastava
October 26, 2026
0

भेलसर (अयोध्या), रुदौली कोतवाली क्षेत्र की ग्राम सभा टांडा खुलासा में आयोजित रामलीला के तीसरे दिन भगवान श्रीराम के विवाह...

नेपाल का करनाली हाईवे क्यों कहलाता है ‘डेथ वैली’? पहाड़ों के बीच संकरी सड़क पर सफर किसी चुनौती से कम नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 26, 2026
0

नेपाल के पश्चिमी हिस्से के दुर्गम पहाड़ी इलाकों में स्थित करनाली हाईवे अपनी कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और जोखिम भरे रास्तों...

Watch, अयोध्या में शरद पूर्णिमा पर दंतधावन कुंड में विशेष आयोजन, चांदनी में रखी खीर श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में बांटी

by Atul Narain Srivastava
October 26, 2026
0

अयोध्या, शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर अयोध्या के प्राचीन दंतधावन कुंड में विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। इस दौरान...

इजराइल में मंगलवार को मतदान, नेतन्याहू के नेतृत्व की परीक्षा; बहुमत के लिए 61 सीटों का गणित अहम

by admin
October 26, 2026
0

इजराइल में संसदीय चुनाव मंगलवार को होंगे, जिनमें प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सत्ता में बने रहने की कोशिश करेंगे। चुनाव में...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group