Wednesday, September 9, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

UP Flood : नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद बहराइच और बरेली में बढ़ा बाढ़ का खतरा, कई गांव जलमग्न और रेलवे ट्रैक डूबे

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
in उत्तर प्रदेश
0


बहराइच/बरेली, नेपाल के पहाड़ों से आ रहे पानी, बैराजों से छोड़े गए पानी और लगातार बारिश के कारण उत्तर प्रदेश के बहराइच और बरेली जिलों में बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है।

बहराइच में घाघरा नदी के उफान से दो तहसीलों के एक दर्जन से अधिक मजरों में पानी भर गया है, जबकि बरेली में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और रेलवे पटरियां पानी में डूब गईं।

बहराइच जिला प्रशासन के अनुसार, शारदा बैराज, घूर देवी और एल्गिन ब्रिज पर घाघरा (सरयू) नदी खतरे के लाल निशान से ऊपर बह रही है। नदी में छोड़े गए तीन लाख 78 हजार 800 क्यूसेक पानी के कारण सोमवार सुबह एल्गिन ब्रिज पर घाघरा का जलस्तर खतरे के निशान से 35 सेंटीमीटर, घूर देवी पर 30 सेंटीमीटर और शारदा बैराज पर 11 सेंटीमीटर ऊपर दर्ज किया गया।

अपर जिलाधिकारी अमित कुमार ने सोमवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पिछले वर्षों की तुलना में अभी जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर नहीं है। हालांकि, महसी तहसील की एक ग्राम पंचायत के तीन मजरों और मिहींपुरवा तहसील की दो ग्राम पंचायतों के नौ मजरों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है।

उन्होंने बताया कि प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। तटीय क्षेत्रों के ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री और आवश्यक सहायता पहुंचाई जा रही है तथा बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है।

महसी के उप जिलाधिकारी राजेश अग्रवाल ने बताया कि कुछ गांवों में बाढ़ और कुछ क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन सतर्क है। प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को बुलाया गया है।

ग्रामीणों के अनुसार, पिछले दो दिनों में करीब दो दर्जन मजरों में पानी भर गया है। कई घरों में पानी घुस गया है और लोग मचान बनाकर रहने को मजबूर हैं। कुछ परिवारों को तख्तों पर खाना बनाना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य सड़क पर तीन दिन से पानी भरा है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। लोग दवा लेने अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे हैं और पशुओं के लिए चारे की समस्या भी उत्पन्न हो गई है।

मिहींपुरवा तहसील के कतर्नियाघाट जंगल से सटे गांवों में जलभराव के कारण वन्यजीवों के लिए भी संकट पैदा हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, जंगल से सटे इलाकों में खतरनाक वन्यजीवों की आवाजाही बढ़ गई है, जिससे लोगों में भय है।

वहीं, बरेली जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से हालात खराब हो गए हैं। बरेली जंक्शन की रेल पटरियां पानी में डूब गईं, जबकि सिटी स्टेशन पर भी ट्रैक पर पानी भरने से रेल यातायात प्रभावित हुआ।

शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई है। अलखनाथ मंदिर परिसर के शिवालय तक बारिश का पानी पहुंच गया। इसके अलावा मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय, कई सरकारी दफ्तरों, थानों और बिजलीघरों में भी पानी भर गया।

प्रशासन के अनुसार, पिछले 14 वर्षों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए बरेली में 24 घंटे के दौरान 134.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में स्थिति बिगड़ गई और जल निकासी व्यवस्था कई जगह प्रभावित हुई।

बरेली के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संतोष कुमार सिंह ने बताया कि लगातार बारिश के कारण रामगंगा नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है। हालांकि, नदी अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही है, लेकिन प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है।

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने सोमवार को रामगंगा नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नाव से नदी क्षेत्र का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने तहसील मीरगंज के ग्राम कपूरपुर में रामगंगा नदी के बाएं किनारे स्थित प्राचीन रामगंगा मंदिर परिसर के पास चल रहे बाढ़ बचाव कार्यों का भी जायजा लिया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सुरक्षात्मक कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।

नगर निगम की टीमें जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी निकालने के काम में जुटी हैं। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और स्थिति पर नजर रखने की अपील की है।

Tags: बहराइच और बरेली में बढ़ा
Previous Post

बरेली में रपटा पुल पार करते समय मोटरसाइकिल नदी में गिरी, तीनों युवक नदी में बहे

Next Post

Hapur : धौलाना की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, कई किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भदोही: सामूहिक दुष्कर्म मामले में जाली शपथ दाखिल करने के 31 आरोपियों के खिलाफ अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज

September 9, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा: सड़क हादसे में ब्रज के मशहूर लोक गायक रिंकू रजवाड़ा की दर्दनाक मौत

September 9, 2026
उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में एंटी करप्शन टीम ने 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा चकबंदी पेशकार, भागने की कोशिश…

September 9, 2026
उत्तर प्रदेश

चंदौली में बिहार से दिल्ली ले जाया जा रहा 2.56 किलो सोना बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

September 9, 2026
Next Post

Hapur : धौलाना की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, कई किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Recent Posts

भदोही: सामूहिक दुष्कर्म मामले में जाली शपथ दाखिल करने के 31 आरोपियों के खिलाफ अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

भदोही जिले में एक महिला से कई बार सामूहिक दुष्कर्म की कथित घटना के आरोपियों को बचाने के लिये अदालत...

Thailand की बाल वाटिका में पुलिस अफ़सर ने शिक्षिका की गोली मारकर हत्या की

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

बैंकॉक, थाईलैंड के पूर्वी हिस्से में बुधवार को एक बंदूकधारी ने स्कूल की इमारत के अंदर बाल वाटिका की एक...

मथुरा: सड़क हादसे में ब्रज के मशहूर लोक गायक रिंकू रजवाड़ा की दर्दनाक मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

मथुरा जिले में सड़क हादसे में लोक गायक रिंकू रजवाड़ा की मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुरेश चंद्र...

मुरादाबाद में एंटी करप्शन टीम ने 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा चकबंदी पेशकार, भागने की कोशिश…

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

मुरादाबाद जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन (भ्रष्टाचार निवारण) टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चकबंदी प्रथम अधिकारी के...

लंदन में तकनीकी खराबी के चलते हवाई यातायात ठप्प: 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द, 15 से ज्यादा एयरपोर्ट्स पर फंसी एयरलाइंस और यात्री

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

लंदन, ब्रिटेन में मंगलवार को हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली में आई तकनीकी समस्या के कारण हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group