Monday, September 7, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर यूपी में शुरू होगा ‘आओ सुनें और सुनाएं कहानी’ अभियान

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 7, 2026
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0


लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में ‘आओ सुनें और सुनाएं कहानी’ अभियान शुरू करेगी।

इसके तहत राज्य के सभी सह-स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों, बाल वाटिकाओं और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) में कहानी सुनाने और सुनने की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बुनियादी शिक्षा की मजबूत नींव बाल वाटिका स्तर से तैयार करने की दिशा में काम कर रही है। इसके तहत बच्चों के सीखने की प्रक्रिया को सहज, आनंदमय और रचनात्मक अनुभव से जोड़ा जा रहा है।

बयान में कहा गया कि ‘आओ सुनें और सुनाएं कहानी’ गतिविधि का उद्देश्य कहानी के माध्यम से बच्चों में सुनने, समझने, अपनी बात रखने, कल्पनाशीलता और रचनात्मक सोच की क्षमता विकसित करना है।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी के निर्देश पर जारी कार्यक्रम में बाल वाटिका के साथ-साथ डायट स्तर पर भी गतिविधियों के आयोजन और स्थानीय नवाचारों को शामिल करने पर बल दिया गया है।

सरकार के अनुसार, यह पहल बाल वाटिका स्तर पर सीखने की प्रक्रिया को बच्चों के अनुभव, संवाद और रचनात्मकता से जोड़ते हुए बुनियादी साक्षरता के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि सरकार बच्चों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत आधार देने के लिए सीखने की प्रक्रिया को आनंद और रचनात्मकता से जोड़ रही है।

उन्होंने कहा कि ‘आओ सुनें और सुनाएं कहानी’ जैसी गतिविधियों से बाल वाटिका के बच्चों में भाषा कौशल, कल्पनाशीलता और अभिव्यक्ति क्षमता का विकास होगा।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने कहा कि कहानी बच्चों के सीखने, सोचने और अपनी बात कहने का सहज माध्यम है। उन्होंने कहा कि यह गतिविधि बाल वाटिका में बच्चों की कल्पनाशीलता और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देने के साथ साक्षरता की मजबूत नींव तैयार करने में सहायक होगी।

Tags: अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस
Previous Post

Bihar : स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के AC-1 कोच से 75 लीटर शराब बरामद, युवती समेत दो गिरफ्तार

Next Post

Russia ki Dosti; Indian engineer detained, allegations of pressure to enlist in the army?? भारतीय दूतावास ने मांगी काउंसलर एक्सेस

Related Posts

उत्तर प्रदेश

श्रावस्ती में पुलिस और SOG का एक्शन: 50-50 हजार के दो इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से एक घायल

September 7, 2026
उत्तर प्रदेश

Lucknow : अपहरण-हत्या मामले में 50 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, साजिश का हुआ खुलासा

September 7, 2026
उत्तर प्रदेश

Saharanpur : ढहाई गई मस्जिद के नीचे मिला 20 फीट गहरा कुआं, ASI ने शुरू की जांच

September 7, 2026
अयोध्या

सीएम योगी के अयोध्या दौरे को लेकर 8 सितंबर को रहेगा यातायात डायवर्जन: GIC ग्राउंड कार्यक्रम के मद्देनजर शहर और धाम क्षेत्र में बदला रूट

September 7, 2026
Next Post

Russia ki Dosti; Indian engineer detained, allegations of pressure to enlist in the army?? भारतीय दूतावास ने मांगी काउंसलर एक्सेस

Recent Posts

Russia ki Dosti; Indian engineer detained, allegations of pressure to enlist in the army?? भारतीय दूतावास ने मांगी काउंसलर एक्सेस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 7, 2026
0

मास्को, एक भारतीय महिला ने आरोप लगाया है कि मॉस्को में रूसी पुलिस ने उसके पति को हिरासत में ले...

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर यूपी में शुरू होगा ‘आओ सुनें और सुनाएं कहानी’ अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 7, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में ‘आओ सुनें और सुनाएं कहानी’ अभियान...

Bihar : स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के AC-1 कोच से 75 लीटर शराब बरामद, युवती समेत दो गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 7, 2026
0

बिहार में शराबबंदी के बावजूद समस्तीपुर जिले में स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच से एक युवती और...

श्रावस्ती में पुलिस और SOG का एक्शन: 50-50 हजार के दो इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से एक घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 7, 2026
0

श्रावस्ती जिले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) और भिनगा कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने भिनगा क्षेत्र के जंगल स्थित...

Lucknow : अपहरण-हत्या मामले में 50 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, साजिश का हुआ खुलासा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 7, 2026
0

लखनऊ,  उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group