Sunday, September 6, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पश्चिम बंगाल: FSSAI ने प्रवर्तन अभियान के तहत दो कंपनियों के लाइसेंस निलंबित

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 6, 2026
in देश, व्यापार जगत
0


नयी दिल्ली, खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने स्वच्छता और साफ-सफाई से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने के मामले में पश्चिम बंगाल की कैलाश फॉर्मुलेशन और सैनेक्योर वाटर प्रोजेक्ट नामक दो कंपनियों के लाइसेंस निलंबित कर दिए।

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इन दोनों कंपनियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी दी।

नियामक ने कहा, ‘‘दक्षिण 24 परगना, पश्चिम बंगाल में चलाए गए प्रवर्तन अभियान में स्वच्छता, साफ-सफाई और अनुपालन संबंधी गंभीर उल्लंघन पाए जाने के बाद कैलाश फॉर्मुलेशन और सैनेक्योर वाटर प्रोजेक्ट के एफएसएसएआई लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।’’

कैलाश फॉर्मुलेशन के संबंध में एफएसएसएआई ने कहा कि अनिवार्य खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने के कारण लाइसेंस निलंबित करने का आदेश जारी किया गया।

एफएसएसएआई ने कहा कि कंपनी के परिसर में साफ-सफाई, स्वच्छता और सैनिटेशन की स्थिति संतोषजनक नहीं थी। कर्मचारियों के लिए हाथ धोने, कपड़े बदलने और व्यक्तिगत स्वच्छता की उचित सुविधाएं नहीं थीं। खाद्य पदार्थों को संभालने वाले कर्मचारियों की चिकित्सकीय जांच, टीकाकरण और व्यक्तिगत स्वच्छता से जुड़े रिकॉर्ड भी उपलब्ध नहीं थे।

इसके अलावा, कंपनी ने अनिवार्य दस्तावेज भी नहीं रखे थे। एफएसएसएआई ने कहा कि कई नियमों के उल्लंघन को देखते हुए जनस्वास्थ्य के हित में कैलाश फॉर्मुलेशन से संबंधित सभी खाद्य कारोबारों के लिए उसका एफएसएसएआई लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।

सैनेक्योर वाटर प्रोजेक्ट के मामले में एफएसएसएआई ने खराब स्वच्छता और साफ-सफाई, कीटों से बचाव के अपर्याप्त इंतजाम और बड़े पैमाने पर कीटों के प्रकोप की बात कही।

Tags: पश्चिम बंगाल: FSSAI ने प्रवर्तन अभियान
Previous Post

बिहार: मुजफ्फरपुर में भीड़ ने आबकारी विभाग की टीम पर हमला कर शराब आपूर्तिकर्ता को छुड़ाया

Next Post

FSSAI का एक्शन: देश की कंपनियां भी बेच रही है नकली और मिलावटी शराब, Old Monk, McDowell’s और Royal Challenge पर कार्रवाई

Related Posts

अयोध्या

Ujjain Khade Hanuman: 40 घंटे बाद भी नहीं हिली 170 साल पुरानी हनुमान प्रतिमा, शिफ्टिंग पर बना संकट

September 6, 2026
देश

FSSAI का एक्शन: देश की कंपनियां भी बेच रही है नकली और मिलावटी शराब, Old Monk, McDowell’s और Royal Challenge पर कार्रवाई

September 6, 2026
देश

बिहार: मुजफ्फरपुर में भीड़ ने आबकारी विभाग की टीम पर हमला कर शराब आपूर्तिकर्ता को छुड़ाया

September 6, 2026
अंतराष्ट्रीय

Russia-US Talks: पुतिन और ट्रंप के दूतों के बीच 3 घंटे चली बातचीत, यूक्रेन युद्ध और बड़े आर्थिक प्रोजेक्ट्स पर चर्चा

September 6, 2026
Next Post

FSSAI का एक्शन: देश की कंपनियां भी बेच रही है नकली और मिलावटी शराब, Old Monk, McDowell’s और Royal Challenge पर कार्रवाई

Recent Posts

Ayodhya : भाजपा विधायक अमित सिंह चौहान की छवि धूमिल करने का आरोप, 13 यूट्यूबरों समेत अज्ञात पर मुकदमा

by Atul Narain Srivastava
September 6, 2026
0

अयोध्या, भाजपा विधायक अमित सिंह चौहान की छवि धूमिल करने और सोशल मीडिया पर कथित तौर पर फर्जी वीडियो वायरल करने...

Ujjain Khade Hanuman: 40 घंटे बाद भी नहीं हिली 170 साल पुरानी हनुमान प्रतिमा, शिफ्टिंग पर बना संकट

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 6, 2026
0

मध्य प्रदेश के उज्जैन में करीब 170 साल पुराने प्रसिद्ध खड़े हनुमान मंदिर की शिफ्टिंग को लेकर मामला संवेदनशील बना...

गायक अंकित बालियान हत्याकांड में गैंगस्टरों के नाम से फर्जी पोस्ट, साइबर पुलिस ने दर्ज किए 2 मुकदमे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 6, 2026
0

शामली जिले की साइबर अपराध पुलिस ने हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड के फरार आरोपियों के नाम से सोशल मीडिया...

FSSAI का एक्शन: देश की कंपनियां भी बेच रही है नकली और मिलावटी शराब, Old Monk, McDowell’s और Royal Challenge पर कार्रवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 6, 2026
0

मुंबई, खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) की कड़ी कार्रवाई के बाद मशहूर 'ओल्ड मोंक' (Old Monk) रम बनाने वाली...

पश्चिम बंगाल: FSSAI ने प्रवर्तन अभियान के तहत दो कंपनियों के लाइसेंस निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 6, 2026
0

नयी दिल्ली, खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने स्वच्छता और साफ-सफाई से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने के मामले में पश्चिम बंगाल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group