Sunday, September 6, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बिहार: आरा में महानंदा एक्सप्रेस डिरेल! इंजन समेत 2 कोच पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 6, 2026
in देश
0


बिहार के भोजपुर जिले में रविवार तड़के बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। आरा जंक्शन के पास अलीपुरद्वार जंक्शन से दिल्ली जा रही 15483 महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत 2 कोच पटरी से उतर गए।

हादसे के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि अभी तक किसी यात्री के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, महानंदा एक्सप्रेस रविवार सुबह करीब 4:12 बजे आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंची थी। दिल्ली की ओर रवाना होने के कुछ देर बाद ट्रेन के इंजन के साथ SLR और H-1 कोच पटरी से उतर गए। हादसा स्टेशन से करीब 200 मीटर आगे अप लाइन पर हुआ।

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि ट्रेन का सिग्नल कथित तौर पर मुख्य दिल्ली लाइन के बजाय सासाराम लाइन की ओर चला गया। इसके बाद ट्रेन गलत दिशा में आगे बढ़ी और इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतर गए। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि विस्तृत तकनीकी जांच के बाद ही होगी। रेलवे की तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक और सिग्नल सिस्टम की जांच शुरू कर दी है।

हादसे के बाद रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बहाली का काम शुरू किया गया। हालांकि इसके बाद भी अप लाइन पर रेल परिचालन कुछ समय तक प्रभावित रहा, जिसके चलते दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर चलने वाली कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा।

रेलवे की ओर से घटना के कारणों की जांच की जा रही है। सिग्नल व्यवस्था में गड़बड़ी थी या परिचालन स्तर पर कोई चूक हुई, इसका पता तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही चलेगा। फिलहाल यात्रियों की सुरक्षा और रेल परिचालन को सामान्य करने पर रेलवे का ध्यान है।

Tags: बिहार: आरा में महानंदा एक्सप्रेस
Previous Post

अमेरिकी नौसेना पर हमले के बाद अमेरिका की बड़ी कार्रवाई: ईरान के तीन तेल टैंकरों को बनाया निशाना, बेड़ा नष्ट करने की चेतावनी

Next Post

पश्चिमी ईरान में ईंधन टैंकर में विस्फोट से 11 लोगों की मौत, सात घायल

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Russia-US Talks: पुतिन और ट्रंप के दूतों के बीच 3 घंटे चली बातचीत, यूक्रेन युद्ध और बड़े आर्थिक प्रोजेक्ट्स पर चर्चा

September 6, 2026
अंतराष्ट्रीय

अमेरिकी नौसेना पर हमले के बाद अमेरिका की बड़ी कार्रवाई: ईरान के तीन तेल टैंकरों को बनाया निशाना, बेड़ा नष्ट करने की चेतावनी

September 5, 2026
अंतराष्ट्रीय

रूस, यूक्रेन के बीच शांति की नई कोशिश के तहत अमेरिकी दूत विटकॉफ व कुशनर मास्को पहुंचे, पुतिन ने कीव पर हमला रोका

September 5, 2026
देश

Jammu Kashmir: Budgam के यूसमर्ग में लश्कर का पाकिस्तानी आतंकी यासिर ढेर, 12 से 15 हजार फीट ऊंचाई पर मुठभेड़

September 5, 2026
Next Post

पश्चिमी ईरान में ईंधन टैंकर में विस्फोट से 11 लोगों की मौत, सात घायल

Recent Posts

Russia-US Talks: पुतिन और ट्रंप के दूतों के बीच 3 घंटे चली बातचीत, यूक्रेन युद्ध और बड़े आर्थिक प्रोजेक्ट्स पर चर्चा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 6, 2026
0

मॉस्को, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर के...

कानपुर में करोड़पति दवा व्यापारी की घर में गला रेतकर हत्या, पूर्व घरेलू सहायक पर संदेह

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 6, 2026
0

कानपुर के इंदिरा नगर इलाके में 50 वर्षीय एक दवा व्यापारी की उसके घर के अंदर कथित तौर पर गला...

अमेरिका का मोस्ट वॉन्टेड फ्रॉड मंजीत सिंह बेदी भारत में गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 6, 2026
0

वाशिंगटन, अमेरिका की सरकारी योजनाओं में कथित तौर पर धोखाधड़ी करने वाले और संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) की वांछित सूची...

संभल में ट्रक और ऑटो की टक्कर में पांच लोगों की मौत, छह घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 6, 2026
0

संभल के बहजोई क्षेत्र में रविवार सुबह ट्रक की जोरदार टक्कर लगने से ऑटो सवार पांच लोगों की मौत हो...

Gonda : सरयू नदी में डूबीं दो सगी बहनें, मछलियों को दाना डालते समय हुआ हादसा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 6, 2026
0

गोंडा जिले में सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा परसपुर थाना क्षेत्र...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group