Saturday, September 5, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Watch, CM Yogi Adityanath: ‘आक्रांता मंदिर तोड़ सकते हैं आस्था नहीं’, मन में बसे श्रीराम और श्रीकृष्ण को कोई छू नहीं सकता, आस्था मिटाने वाले खुद मिट गए

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
September 4, 2026
in अंतराष्ट्रीय, उत्तर प्रदेश
0


लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि जिन लोगों ने हमारी आस्‍था को नष्‍ट करने का प्रयास किया, वे स्वयं इतिहास के पन्‍नों में मिट गये और कोई उन्हें पूछने वाला नहीं है।

योगी आदित्‍यनाथ ने यहां रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित श्रीकृष्ण जन्‍मोत्‍सव-2026 के भव्य समारोह को संबोधित करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के निष्काम कर्म के उपदेशों की प्रासंगिकता पर जोर दिया।

जिन लोगों ने हमें मिटाने का प्रयास किया, हमारी आस्था को नष्ट करने का प्रयास किया, वे स्वयं इतिहास के पन्नों से मिट गए… pic.twitter.com/pxQAaZEoaM

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 4, 2026

उन्होंने कहा कि ”जिन लोगों ने हमें मिटाने का प्रयास किया, जिन लोगों ने हमारी आस्‍था को नष्‍ट करने का प्रयास किया, वे स्वयं इतिहास के पन्‍नों में मिट गये और कोई उन्‍ह‍ें पूछने वाला नहीं है।

श्रीकृष्ण जन्‍मोत्‍सव के मौके पर बृहस्पतिवार और शुक्रवार को अपने दो दिवसीय मथुरा जिले के दौरे का स्मरण करते हुए योगी आदित्‍यनाथ ने वहां के नागरिकों के प्रकृति प्रेम की सराहना की और कहा कि वहां के लोग पेड़ों की टहनियां नहीं तोड़ते, अनावश्यक रूप से पेड़ों को नुकसान नहीं पहुंचाते।

अपनी आस्था और विरासत को महिमामंडित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ”आक्रांता मंदिर तोड़ सकता है लेकिन आस्था नहीं तोड़ सकता है। वे मूर्तियां तोड़ सकते हैं लेकिन मूल्य नहीं। वे मंदिरों के ऊपर अपनी इमारत खड़ा कर सकते हैं, लेकिन मन में बसे श्रीराम और श्रीकृष्ण को कभी छू भी नहीं पाये।”

योगी ने कहा कि ”यह लंबी परंपरा है, सोमनाथ मंदिर बार-बार टूटा लेकिन भारत ने उसे बार-बार बनाया। अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बार-बार टूटा फिर भी वह आज अपनी अजेय पताका के साथ खड़ा है। काशी में भगवान विश्वनाथ का मंदिर बार-बार टूटा, लेकिन लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने और आधुनिक भारत में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने काशी विश्‍वनाथ धाम के रूप में उसे भव्य स्वरूप दिया है।”

योगी ने कहा कि ”हमारा भारत आज भी जीवित है, जाग्रत है, शाश्‍वत रूप में अपनी इस यात्रा को लेकर चल रहा है और इसलिए आज मैं सबसे कहना चाहता हूं कि श्रीकृष्‍ण का संदेश हम सबके लिए है-कर्मक्षेत्र में अपने आपको पहचानो, जो श्रेष्ठ हो उसे करने का प्रयास करो।”

योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि ”जीवन में जब भ्रम हो, संशय हो, तब संशय में कर्म की प्रेरणा प्रदान करने वाला श्रीकृष्‍ण का संदेश आज भी श्रीमद्भागवत गीता के माध्यम से हर सनातनी, हर भारतवासी स्‍मरण करता है।

उन्होंने प्रत्येक क्षेत्र में सकारात्मक प्रतिस्‍पर्धा पर जोर देते हुए कहा कि ”जिन लोगों ने आस्था को नष्‍ट करने का प्रयास किया, उनका भाव नकारात्मक था, इसलिए स्वयं अस्‍त हो गये। जिन लोगों ने भारत की भाव भंगिमा को नष्‍ट करने का प्रयास किया था, वे इतिहास में ‘नामशेष’ हो गये। भारत अपनी अजेय यात्र को लेकर आज भी चल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ”हमें यह याद रखना है कि अपने कर्तव्य पथ पर निष्काम कर्म को ध्‍येय बनाकर आगे बढ़ते रहेंगे, इस देश की विजय यात्रा इसी रूप में आगे बढ़ती रहेगी। यह केवल कोई सरकार नहीं, 140 करोड़ भारतवासियों को मिलकर इस यात्रा काे तय करना है, विकसित भारत की संकल्‍पना तब पूरी होगी।

इस मौके पर उप्र के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्‍ण ने योगी का स्‍वागत किया। समारोह में उप्र सरकार के जल शक्ति मंत्री स्‍वतंत्र देव सिंह, बेसिक शिक्षा राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह, ऊर्जा राज्‍य मंत्री कैलाश राजपूत, पूर्व उप मुख्‍यमंत्री व सांसद दिनेश शर्मा, पूर्व मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह व लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल समेत कई विधायक, मुख्‍य सचिव एसपी गोयल व अपर मुख्‍य सचिव (गृह) संजय प्रसाद समेत कई प्रमुख पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

Tags: हमारी आस्था को नष्ट करने
Previous Post

Firozabad : Telegram पर बच्चों की आपत्तिजनक सामग्री बेचने के आरोप में महिला गिरफ्तार

Next Post

बरेली में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुराल वालों पर दहेज की मांग का आरोप

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Watch, भगवान श्रीकृष्ण का विराट व्यक्तित्व संकट से निकलने की प्रेरणा देता है: योगी आदित्यनाथ

September 4, 2026
उत्तर प्रदेश

बरेली में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुराल वालों पर दहेज की मांग का आरोप

September 4, 2026
उत्तर प्रदेश

Firozabad : Telegram पर बच्चों की आपत्तिजनक सामग्री बेचने के आरोप में महिला गिरफ्तार

September 4, 2026
उत्तर प्रदेश

हापुड़ में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, गोलीबारी और पथराव में महिला समेत चार घायल

September 4, 2026
Next Post

बरेली में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुराल वालों पर दहेज की मांग का आरोप

Recent Posts

Watch, भगवान श्रीकृष्ण का विराट व्यक्तित्व संकट से निकलने की प्रेरणा देता है: योगी आदित्यनाथ

by Atul Narain Srivastava
September 4, 2026
0

भगवान श्रीकृष्ण का विराट व्यक्तित्व संकट से निकलने की प्रेरणा देता है: योगी आदित्यनाथ लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान...

बरेली में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुराल वालों पर दहेज की मांग का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 4, 2026
0

बरेली जिले में शादी के करीब चार महीने बाद एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायका पक्ष...

Watch, CM Yogi Adityanath: ‘आक्रांता मंदिर तोड़ सकते हैं आस्था नहीं’, मन में बसे श्रीराम और श्रीकृष्ण को कोई छू नहीं सकता, आस्था मिटाने वाले खुद मिट गए

by Atul Narain Srivastava
September 4, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि जिन लोगों...

Firozabad : Telegram पर बच्चों की आपत्तिजनक सामग्री बेचने के आरोप में महिला गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 4, 2026
0

फिरोजाबाद में पुलिस ने Telegram के जरिए बच्चों से संबंधित यौन शोषण की आपत्तिजनक सामग्री बेचने और साझा करने के...

मवई में रामदास नगर पुलिस चौकी का लोकार्पण, ग्राम प्रहरियों को बांटी गई आवश्यक सामग्री

by Atul Narain Srivastava
September 4, 2026
0

अयोध्या, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या द्वारा थाना मवई के थानाध्यक्ष कार्यालय एवं आदर्श मेस के नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group