Wednesday, September 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भदोही के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की हत्या की साजिश के आरोप में दो स्वास्थ्यकर्मी गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 2, 2026
in उत्तर प्रदेश
0


भदोही जिले में एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) की हत्या की साजिश रचने के आरोप में दो संविदा स्वास्थ्यकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) संतोष कुमार चक ने बताया कि सीएमएस फूलचंद बिंद करीब एक महीने पहले भानिपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में तैनात हुए थे।

उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले कहासुनी के बाद बिंद का संविदा कर्मियों अजीत कुमार (39) और श्याम सुंदर सिंह (51) के साथ विवाद हो गया था।

सीएमओ ने कहा कि बिंद ने बाद में विभागीय शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद हुई जांच में दोनों कर्मियों के खिलाफ लगाए गए आरोप सही पाए गए।

पुलिस ने बताया कि बिंद ने मंगलवार को शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया कि अजीत और श्याम ने उनकी हत्या की साजिश रची है और अपने आरोपों के समर्थन में कई ऑडियो क्लिप भी सौंपी हैं।

पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर भी प्रसारित एक क्लिप में दोनों को कथित तौर पर इस बारे में चर्चा करते हुए सुना जा सकता है कि जब बिंद स्वास्थ्य केंद्र से बाहर निकलें तो उन्हें सड़क हादसे में मरवा दिया जाए।

इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि अजीत को ऊंज थाना क्षेत्र से और श्याम को ज्ञानपुर क्षेत्र से मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया गया। कुमार ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है कि क्या इस कथित साजिश में कोई अन्य लोग भी शामिल थे।

उन्होंने कहा कि बिंद द्वारा सौंपी गई आवाज की रिकॉर्डिंग को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा और आरोपी व्यक्तियों के आवाज के नमूनों का उनसे मिलान किया जाएगा। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई और संबंधित धाराएं जोड़ी जाएंगी। सीएमओ ने बताया कि दोनों संविदा कर्मियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।

उक्त प्रकरण में स्थानीय पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत अभियुक्तों को गिरफ्तार कर दोनों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए चालान मा0 न्यायालय की गई।

— BHADOHI POLICE (@bhadohipolice) September 2, 2026

Tags: भदोही के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
Previous Post

उन्नाव में भारी बारिश के बाद गंगा एक्सप्रेसवे का हिस्सा धंसा, बना सात फुट गहरा गड्ढा

Next Post

सीतापुर में दीवार गिरने से एक बच्ची समेत दो लोगों की दबकर मौत

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सीतापुर में दीवार गिरने से एक बच्ची समेत दो लोगों की दबकर मौत

September 2, 2026
उत्तर प्रदेश

उन्नाव में भारी बारिश के बाद गंगा एक्सप्रेसवे का हिस्सा धंसा, बना सात फुट गहरा गड्ढा

September 2, 2026
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ में विद्युत विभाग के अवर अभियंता ने की आत्महत्या

September 2, 2026
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में बच्चे की गर्दन पर चाकू रखकर पांच लाख रुपये के गहनों की लूट

September 2, 2026
Next Post

सीतापुर में दीवार गिरने से एक बच्ची समेत दो लोगों की दबकर मौत

Recent Posts

Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानिए सही तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और महत्व

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 2, 2026
0

गणेश चतुर्थी का इंतजार भगवान गणेश के भक्त पूरे साल करते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष भाद्रपद महीने...

सिंगापुर में चोरी का अनोखा मामला: मुंह में नकली हीरा छिपाकर असली बदलने वाले भारतीय नागरिक को 2 साल की जेल

by admin
September 2, 2026
0

सिंगापुर के चाइनाटाउन क्षेत्र में आभूषण की दुकान से हीरा चुराने के मामले में मंगलवार को 30 वर्षीय भारतीय नागरिक...

file photo

US Attacks Iran: अमेरिकी सेना ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर किया हमला, मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 2, 2026
0

अमेरिकी सेना ने मंगलवार को ईरान में कई ठिकानों पर हमला किया जिसके बाद एक बार फिर दोनों देशों के...

सीतापुर में दीवार गिरने से एक बच्ची समेत दो लोगों की दबकर मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 2, 2026
0

सीतापुर जिले में मंगलवार शाम मिट्टी की दीवार गिरने से एक बच्ची समेत दो लोगों की दबकर मौत हो गई...

भदोही के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की हत्या की साजिश के आरोप में दो स्वास्थ्यकर्मी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 2, 2026
0

भदोही जिले में एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) की हत्या की साजिश रचने के आरोप में...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group