Wednesday, September 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

राम मंदिर के पहले CEO की चयन प्रक्रिया पूरी: आज अयोध्या में तीन नामों पर लगेगी मुहर, 5500 आवेदनों से चुने गए शीर्ष उम्मीदवार

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
September 1, 2026
in अयोध्या, देश
0


अयोध्या, राम मंदिर के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के चयन के लिए गठित समिति श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को तीन लोगों की सूची सौंप सकती है। मंदिर के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास के मणिरामदास छावनी स्थित आवास पर बुधवार को होने वाली बैठक में मंदिर के पहले सीईओ के चयन पर फैसला होने की संभावना है।

चयन समिति के सदस्य सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रमोद कोहली, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी और विशेषज्ञ सदस्य सुरेश हावड़े अयोध्या पहुंच चुके हैं।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट बुधवार को सचिव पद पर भी आधिकारिक घोषणा कर सकता है। बैठक दोपहर दो बजे शुरू होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, ट्रस्ट में अनिल मिश्रा के इस्तीफे से रिक्त हुए सदस्य पद पर भी बुधवार को नियुक्ति की जा सकती है।

चढ़ावा चोरी के मामले तथा राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे के बाद दो अहम पद खाली हैं। इसके अलावा, हाल में ट्रस्ट के सदस्य विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के निधन के बाद सदस्य का एक पद भी रिक्त है।

बुधवार को आधिकारिक तौर पर कुल तीन पदों—दो सदस्य और महासचिव—के लिए नामों की घोषणा की जा सकती है। सूत्रों ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महासचिव बजरंग लाल बांगड़ा को भी ट्रस्ट में शामिल किया जा सकता है।

इस बीच, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि से जब पूछा गया कि क्या नए सीईओ के नाम की घोषणा बुधवार को होगी, तो उन्होंने कहा, यह ट्रस्ट को तय करना है। मुझे उम्मीद है कि ऐसा होगा, लेकिन ट्रस्टी बोर्ड यह निर्णय लेगा कि ऐसा करना है या नहीं।

गिरि ने तीन सदस्यीय चयन पैनल को धन्यवाद देते हुए कहा कि ट्रस्ट ने तीन प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मार्गदर्शन देने का अनुरोध किया था।

उन्होंने कहा, हमने यह मार्गदर्शन इसलिए मांगा क्योंकि हम इतने बड़े, विश्व प्रसिद्ध मंदिर के बेहतर प्रबंधन को सुनिश्चित करने के लिए एक उत्कृष्ट सीईओ की तलाश में थे। हमने न्यायमूर्ति (प्रमोद) कोहली, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल (विष्णुकांत) चतुर्वेदी और सुरेश हावड़े की ओर रुख किया।

गिरि ने बताया कि समिति ने सुबह से शाम तक साक्षात्कार लेते हुए करीब 5,500 आवेदनों की जांच की। पहले 3,000 उम्मीदवारों को छांटा गया, फिर 1,500 और अंत में 300 उम्मीदवारों का समूह तैयार किया गया।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के चयन की व्यापक, पारदर्शी व तकनीक-सक्षम प्रक्रिया पूर्ण हुई।

5,585 आवेदनों की समीक्षा के बाद 16 अभ्यर्थियों से विस्तृत संवाद किया गया। आज चयन समिति ने तीन अत्यंत योग्य प्रत्याशियों का अंतिम पैनल न्यास को सौंप दिया।… pic.twitter.com/x0USk5KZ5p

— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) September 1, 2026

उन्होंने कहा कि इसके बाद 16 उम्मीदवारों के व्यक्तिगत साक्षात्कार लिए गए। ये साक्षात्कार पूरे दिन चले और प्रत्येक उम्मीदवार के लिए अलग समय निर्धारित किया गया था। चयन प्रक्रिया का परिणाम मंगलवार को ट्रस्ट को सौंप दिया गया।

गिरि ने कहा कि परिणाम के विवरण की समीक्षा की जाएगी और इस मामले पर बुधवार को ट्रस्टी विचार-विमर्श करेंगे।

छह जुलाई को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अयोध्या में राम मंदिर के दिन-प्रतिदिन के कामकाज की देखरेख के लिए एक मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त करने का निर्णय लिया था। ट्रस्ट ने स्वीकार किया था कि चढ़ावे की चोरी से उसकी छवि को नुकसान पहुंचा है।

भक्तों का विश्वास बहाल करने के संकल्प के साथ ट्रस्ट ने सीईओ के चयन के लिए तीन सदस्यीय खोज समिति का गठन किया था। इसमें सेवानिवृत्त न्यायाधीश प्रमोद कोहली, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) विष्णुकांत चतुर्वेदी और श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष सुरेश हवारे शामिल हैं।

Tags: राम मंदिर के पहले
Previous Post

मथुरा में जन्माष्टमी पर कड़े ट्रैफिक नियम: 3 से 5 सितंबर तक नो-एंट्री, जानिए कौन से रूट रहेंगे बंद

Next Post

अयोध्या में लक्ष्मी स्वीट हाउस में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख: शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

PM Modi at SCO: शहबाज और शी चिनफिंग की मौजूदगी में भारत का संदेश, आतंकवाद के पूरे नेटवर्क को खत्म करने की अपील

September 1, 2026
अंतराष्ट्रीय

SCO Summit: किर्गिस्तान में Chi Chinfing का आतंकवाद, अलगाववाद और साइबर फ्रॉड के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आह्वान

September 1, 2026
देश

डीजल और पेट्रोल के निर्यात पर बढ़ा ‘विंडफॉल टैक्स’, ATF शुल्क में मामूली राहत; 1 सितंबर से नई दरें लागू

September 1, 2026
देश

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र से सवाल: EVM में मतों की गिनती के लिए ‘टोटलाइजर’ लागू करने में क्या हैं बाधाएं?

September 1, 2026
Next Post

अयोध्या में लक्ष्मी स्वीट हाउस में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख: शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका

Recent Posts

UPSSSC PET 2026: आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, 7 सितंबर तक भरें फॉर्म

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 1, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को...

PM Modi at SCO: शहबाज और शी चिनफिंग की मौजूदगी में भारत का संदेश, आतंकवाद के पूरे नेटवर्क को खत्म करने की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 1, 2026
0

चीन के BRI प्रोजेक्ट पर परोक्ष प्रहार: पीएम मोदी बोले—कनेक्टिविटी के नाम पर संप्रभुता का सम्मान जरूरी बिश्केक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र...

SCO Summit: किर्गिस्तान में Chi Chinfing का आतंकवाद, अलगाववाद और साइबर फ्रॉड के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आह्वान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 1, 2026
0

बिश्केक, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मंगलवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्यों से सुरक्षा को मुख्य प्राथमिकता...

डीजल और पेट्रोल के निर्यात पर बढ़ा ‘विंडफॉल टैक्स’, ATF शुल्क में मामूली राहत; 1 सितंबर से नई दरें लागू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 1, 2026
0

नयी दिल्ली, सरकार ने मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर बढ़ा दिया। वहीं विमान ईंधन...

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र से सवाल: EVM में मतों की गिनती के लिए ‘टोटलाइजर’ लागू करने में क्या हैं बाधाएं?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 1, 2026
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को केंद्र सरकार से उन याचिकाओं पर जवाब मांगा, जिनमें इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम)...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group