Wednesday, September 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कौशांबी की पटाखा फैक्टरी में विस्फोट का मुख्य आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 1, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0


कौशांबी जिले में एक पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट के मुख्य आरोपी को मंगलवार तड़के पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

कौशांबी जिले के पिपरी थानाक्षेत्र में एक पटाखा फैक्टरी में सोमवार दोपहर जबरदस्त धमाका हो जाने से आठ बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान पटाखा फैक्टरी के मालिक नौशाद के रूप में हुई है। गोलीबारी के दौरान उसके पैर में गोली लग गई और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चायल पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवांक सिंह ने कहा कि विस्फोट के संबंध में दर्ज प्राथमिकी में नौशाद, उसके बेटे आदिल, पत्नी कहकशां बानो, भाई शकील, भाभी शबाना और भतीजी साइना को नामजद किया गया है।

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीम गठित कीं। सिंह ने कहा कि टीम विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं।

मंगलवार तड़के करीब चार बजे एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि नौशाद चरवा थाना क्षेत्र के तेरह मील के पास मौजूद है और कथित तौर पर कहीं भागने की फिराक में है। अधिकारी ने बताया कि चरवा पुलिस और विशेष अभियान समूह (एसओजी) की एक संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और नौशाद को घेर लिया। पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरा पाकर नौशाद ने जान से मारने की नियत से टीम पर गोली चला दी ।

सिंह ने कहा, पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसके दौरान उसके पैर में गोली लगी। बाद में उसे पकड़ लिया गया।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में नौशाद ने कथित तौर पर बताया कि वह अपने सहयोगियों के साथ अवैध रूप से पटाखे और अन्य विस्फोटक सामग्री तैयार कर उन्हें आर्थिक लाभ के लिए फैक्टरी में रखता था। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

अधिकारियों के अनुसार, फैक्टरी मनूरी कस्बे से करीब एक किलोमीटर दूर विकसित हो रही आवासीय बस्ती के बीच स्थित थी। इसके आसपास आठ-दस मकान बने हुए थे। पुलिस ने बताया कि नौशाद के पास कई वर्ष पहले लिया गया पटाखा फैक्टरी का लाइसेंस था, लेकिन आठ अक्टूबर 2024 को निरीक्षण के दौरान उसके गोदाम से करीब 1,200 किलोग्राम बारूद और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद हुई थी।

इस मामले में पिपरी थाने में नौशाद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 और विस्फोटक अधिनियम की धाराओं चार व पांच के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। उसका लाइसेंस भी निलंबित कर दिया गया था।

पुलिस का आरोप है कि इसके बावजूद नौशाद ने अवैध रूप से फैक्टरी का संचालन जारी रखा।

जिलाधिकारी अमित पाल ने बताया कि प्रशासन ने सोमवार रात फैक्टरी को ध्वस्त करने का आदेश दिया। रात करीब नौ बजे उत्खनन मशीनों की मदद से फैक्टरी का ढांचा ढहा दिया गया।

जिले के प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान ने सोमवार देर शाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, चायल विधायक पूजा पाल और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ घटनास्थल का दौरा किया तथा पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

Tags: कौशांबी की पटाखा फैक्टरी
Previous Post

नेपाल बाढ़: शिक्षक की सूझबूझ से बची 900 बच्चों की जान, कुछ ही मिनटों में मलबे में तब्दील हुआ 3 मंजिला स्कूल

Next Post

बलरामपुर में बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिले, जांच में जुटी पुलिस

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPSSSC PET 2026: आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, 7 सितंबर तक भरें फॉर्म

September 1, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में जन्माष्टमी पर कड़े ट्रैफिक नियम: 3 से 5 सितंबर तक नो-एंट्री, जानिए कौन से रूट रहेंगे बंद

September 1, 2026
उत्तर प्रदेश

बलरामपुर में बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिले, जांच में जुटी पुलिस

September 1, 2026
अंतराष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ त्रासदी: नारायणी नदी में बहकर आए 11 अज्ञात शव गोरखपुर एम्स में संरक्षित, शिनाख्त बनी चुनौती

September 1, 2026
Next Post

बलरामपुर में बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिले, जांच में जुटी पुलिस

Recent Posts

UPSSSC PET 2026: आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, 7 सितंबर तक भरें फॉर्म

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 1, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को...

PM Modi at SCO: शहबाज और शी चिनफिंग की मौजूदगी में भारत का संदेश, आतंकवाद के पूरे नेटवर्क को खत्म करने की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 1, 2026
0

चीन के BRI प्रोजेक्ट पर परोक्ष प्रहार: पीएम मोदी बोले—कनेक्टिविटी के नाम पर संप्रभुता का सम्मान जरूरी बिश्केक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र...

SCO Summit: किर्गिस्तान में Chi Chinfing का आतंकवाद, अलगाववाद और साइबर फ्रॉड के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आह्वान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 1, 2026
0

बिश्केक, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मंगलवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्यों से सुरक्षा को मुख्य प्राथमिकता...

डीजल और पेट्रोल के निर्यात पर बढ़ा ‘विंडफॉल टैक्स’, ATF शुल्क में मामूली राहत; 1 सितंबर से नई दरें लागू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 1, 2026
0

नयी दिल्ली, सरकार ने मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर बढ़ा दिया। वहीं विमान ईंधन...

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र से सवाल: EVM में मतों की गिनती के लिए ‘टोटलाइजर’ लागू करने में क्या हैं बाधाएं?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 1, 2026
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को केंद्र सरकार से उन याचिकाओं पर जवाब मांगा, जिनमें इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम)...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group