नई दिल्ली, सितंबर महीने की शुरुआत के साथ ही LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। 1 सितंबर 2026 से दिल्ली में 5 किलो वाले नॉन-डोमेस्टिक यानी FTL गैस सिलेंडर के दाम में 2 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में भी इजाफा हुआ है। हालांकि घरेलू गैस इस्तेमाल करने वाले लोगों को फिलहाल राहत मिली है।
नई कीमत लागू होने के बाद दिल्ली में 5 किलो वाला नॉन-डोमेस्टिक FTL सिलेंडरअब 764 रुपये में मिलेगा। इससे पहले इसकी कीमत 762 रुपये थी। यानी ग्राहकों को अब प्रत्येक 5 किलो FTL सिलेंडर खरीदने पर 2 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। FTL सिलेंडर का इस्तेमाल मुख्य रूप से छोटे कारोबार और गैर-घरेलू जरूरतों के लिए किया जाता है।
1 सितंबर को 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में भी 9.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। कीमत बढ़ने के बाद दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2,747.50 रुपये का हो गया है। इसका सीधा असर होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट जैसे कारोबार पर पड़ सकता है क्योंकि इन जगहों पर कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल ज्यादा होता है। बढ़ी कीमत से कारोबारियों की लागत बढ़ सकती है।
अगर आपके घर में 14.2 किलो वाला घरेलू LPG सिलेंडर इस्तेमाल होता है तो फिलहाल राहत की खबर है। सितंबर की शुरुआत में इसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी घरेलू ग्राहकों को अभी पुराने दाम पर ही सिलेंडर मिलेगा। इस बार कीमतों में बदलाव मुख्य रूप से 19 किलो वाले कमर्शियल और 5 किलो वाले नॉन-डोमेस्टिक FTL सिलेंडर में हुआ है।